Feedback
दिल्ली के हज़रत निज़ामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर एनआरआई यात्री को व्हीलचेयर से प्लेटफॉर्म तक पहुंचाने के एवज में 10 हजार रुपये लेने के मामले में बड़ा एक्शन लिया गया है. मंडल रेल प्रबंधक ने फौरन कार्रवाई करते हुए दोषी पोर्टर (कुली) का लाइसेंसी छीन लिया है.
दिल्ली मंडल ने कड़ी प्रशासनिक और कानूनी कार्रवाई करते हुए कुली का बिल्ला वापस ले लिया है. इसके अलावा मामले में हस्तक्षेप करके यात्री को 90% राशि वापस करवा दी गई है.
रेलवे की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि हमारा प्रशासन यात्री हित को सर्वोपरि मानता है और ऐसी घटनाओं को बर्दाश्त नहीं करेगा. रेलवे प्रशासन ऐसी घटनाओं के प्रति शून्य सहिष्णुता की नीति रखता है.
दिल्ली रेलवे मंडल के प्रबंधक ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि रेलवे यात्रियों को सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है. इस तरह की घटनाएं रेलवे की छवि को धूमिल करती हैं और यात्रियों के विश्वास को कमजोर करती हैं. उन्होंने आश्वासन दिया कि ऐसे मामलों में दोषी व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
रेलवे प्रशासन ने सभी यात्रियों से अपील की है कि अगर उन्हें किसी भी प्रकार की समस्या का सामना करना पड़े तो तुरंत रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर संपर्क करें.
Copyright © 2024 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू