आज की ताजा खबर, 26 जनवरी 2025 LIVE: देश में 76वें गणतंत्र दिवस का जश्न, राष्ट्रपति मुर्मू ने फहराया तिरंगा, उत्तराखंड नगर निगम चुनाव में बीजेपी का दबदबा, सूडान में एक अस्पताल पर हमला, 70 की मौत – Times Now Navbharat

Theme
hindi news
india
Updated Jan 26, 2025, 12:02 PM IST
आज की ताजा खबर, 26 जनवरी 2025 LIVE: देश में 76वें गणतंत्र दिवस का जश्न, राष्ट्रपति मुर्मू ने फहराया तिरंगा, उत्तराखंड नगर निगम चुनाव में बीजेपी का दबदबा, सूडान में एक अस्पताल पर हमला, 70 की मौत
आज की ताजा खबर (Aaj ki Taza Khabar), हिंदी न्यूज़ लाइव 26 जनवरी 2025 और बड़ी खबरें: यहां पढ़िए हिंदी समाचार, देश-दुनिया के मुख्य हिंदी समाचार जो सुर्खियों में हैं: भारत ने 76वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में दिल्ली में रविवार को कर्तव्य पथ पर अपनी सैन्य शक्ति और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रदर्शन करने के अलावा विरासत और विकास का प्रतीकात्मक संगम प्रदर्शित किया, राष्ट्र संविधान के लागू होने का ‘प्लेटिनम जुबली’ भी 26 जनवरी को मना रहा है। इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो इस अवसर पर मुख्य अतिथि हैं, संविधान के लागू होने का 75 साल पूरा होना इस वर्ष समारोहों का मुख्य आकर्षण है, लेकिन झांकियों का विषय ‘स्वर्णिम भारत : विरासत और विकास’ है वहीं उत्तराखंड निकाय चुनाव की शनिवार को शुरू हुई मतगणना अभी भी जारी है। अभी तक सामने आए चुनाव परिणाम में 11 नगर निगम की सीट में से 6 पर बीजेपी ने जीत हासिल की है। वहीं एक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार ने जीत का ध्वज फहराया है उधर सूडान के अल फशर शहर में एक अस्पताल पर हुए हमले में करीब 70 लोगों की मौत विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रमुख ने ये जानकारी दी वहीं आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए गुजरात से राज्य रिजर्व पुलिस बल (एसआरपीएफ) की आठ कंपनियां तैनात की गई हैं। आप नेता अरविंद केजरीवाल ने इससे पहले दिन में सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर इस फैसले पर सवाल उठाया। एसआरपीएफ, भचाऊ के कमांडेंट तेजस पटेल ने बताया कि निर्वाचन आयोग के आदेश के अनुसार, एसआरपीएफ की कंपनियां 13 जनवरी को दिल्ली पहुंच गईं। आगे पढ़ें देश-दुनिया की खबरों के ताजा अपडेट्स…

Aaj Ki Taja Khabar Live: हमास लड़ाके : 'युद्ध शुरू होने के बाद से हमास में 15,000 लड़ाके जुड़े' बता रहे अमेरिकी आंकड़े
Aaj Ki Taja Khabar Live: ऐसे ही कोई भी नहीं बन जाता महामंडलेश्वर
Aaj Ki Taja Khabar Live: खत्‍म हुआ इंतजार…, उत्तराखंड में इस दिन लागू होगी समान नागरिक संहिता
Aaj Ki Taja Khabar Live: Mumbai: मध्य रेलवे की ट्रेन सेवाएं प्रभावित, यात्रियों के लिए बसों की व्यवस्था
Aaj Ki Taja Khabar Live: सूडान के एल-फशर शहर में एक अस्पताल पर हमला, 70 लोगों की मौत
Republic Day 2025: देश में 76वें गणतंत्र दिवस का जश्न, पीएम ने दी देशवासियों को शुभकामनाएं
Aaj Ki Taja Khabar Live: उत्तराखंड नगर निगम चुनाव में बीजेपी का दबदबा कायम, 6 सीटों पर खिला कमल
Aaj Ki Taja Khabar Live: उत्तर कोरिया ने क्रूज मिसाइल प्रणाली का परीक्षण किया
Aaj Ki Taja Khabar Live: चेन्नई आने वाली उड़ान में बम रखे होने की धमकी अफवाह निकली
Aaj Ki Taja Khabar Live: अपहरण के बाद अधिवक्ता की गाड़ी से कुचलकर हरत्या
Aaj Ki Taja Khabar Live: कांग्रेस की महू रैली को सशर्त अनुमति
Aaj Ki Taja Khabar Live: पूर्व विधायक अनंत सिंह ने कानून का पालन किया : अशोक चौधरी
Aaj Ki Taja Khabar Live: राष्ट्रपति ने सैन्य बलों के लिए 58 मेंशन-इन-डिस्पैच को मंजूरी दी
Aaj Ki Taja Khabar Live: श्रद्धालुओं को मिलेगी स्लीपिंग पॉड की सुविधा
Aaj Ki Taja Khabar Live: तापी में होगा गुजरात का राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह
Aaj Ki Taja Khabar Live: कर्तव्य पथ पर भारत की सैन्य शक्ति
Aaj Ki Taja Khabar Live: दिल्ली चुनाव के लिए गुजरात से एसआरपीएफ की कंपनियां तैनात
Aaj Ki Taja Khabar Live: गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर 2 कीर्ति चक्र, 14 शौर्य चक्र को मंजूरी दी
Uniform Civil Code: खत्‍म हुआ इंतजार…, उत्तराखंड में इस दिन लागू होगी समान नागरिक संहिता
70 हजार पुलिसकर्मियों ने दिल्ली को किले में किया तब्दील, गणतंत्र दिवस पर इतनी सख्त है सुरक्षा व्यवस्था
Republic Day 2025 Parade, गणतंत्र दिवस परेड LIVE: प्रलय से लेकर आकाश तक…दुनिया ने देखी कर्तव्यपथ पर भारत की ताकत, इंडोनेशिया के राष्ट्रपति बने भव्य समारोह के गवाह
Republic Day 2025: गणतंत्र दिवस पर विशेष अतिथि बनेंगी आशा वर्कर, पीएम मोदी को कहा- धन्यवाद
PM मोदी ने पद्म पुरस्कार पाने वाले नायकों को दी बधाई, कहा- भारत को उनकी उपलब्धियों पर गर्व
Follow Us :
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News