आज की ताजा खबर, 28 अप्रैल 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में सड़क हादसे में एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, एथेंस में 2 जगहों पर गोलीबारी की घटना से सनसनी – Times Now Navbharat

आज की ताजा खबर लाइव, 28 अप्रैल 2026 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ [होर्मुज शांति वार्ता], [नितेश राणे जेल], [दिल्ली मौसम] के मुख्य समाचार Latest News in Hindi: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने राष्ट्रीय सुरक्षा दल के साथ बैठक कर ईरान के होर्मुज जलडमरूमध्य खोलने के प्रस्ताव पर चर्ची की है। वहीं, महाराष्ट्र के BJP मंत्री नितेश राणे को सरकारी कर्मचारी पर कीचड़ डालने के मामले में एक महीने की जेल हो गई है। उधर, दिल्ली में आज बारिश से राहत मिलने की संभावना। इससे पहले राजधानी में पारा 42.3°C तक पहुंच गया है, जो सामान्य से 3.3°C अधिक है। पढ़ें- दिन भर की हर छोटी बड़ी खबर यहां
आज की ताजा खबर, 28 अप्रैल 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में सड़क हादसे में एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, एथेंस में 2 जगहों पर गोलीबारी की घटना से सनसनीआज की ताजा खबर (Aaj Ki Taaja Khabar), Latest Breaking Hindi News (ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़), [होर्मुज शांति वार्ता], [नितेश राणे जेल], [दिल्ली मौसम] के मुख्य समाचार (Aaj Ke Mukhya Samachar) LIVE: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने के ईरान के प्रस्ताव को खारिज कर दिया है और यह स्पष्ट कर दिया है कि वाशिंगटन किसी भी ऐसी व्यवस्था को स्वीकार नहीं करेगा जो इस रणनीतिक जलमार्ग से होकर होने वाले मुक्त अंतरराष्ट्रीय नौवहन को बाधित करती हो। वहीं, IMD ने मंगलवार को आसमान में बादल छाए रहने का अनुमान लगाया है, और शहर के कुछ हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। बुधवार के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है। उधर, महाराष्ट्र की एक अदालत ने BJP मंत्री नितेश राणे को 2019 के उस मामले में दोषी ठहराया है, जिसमें उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के एक इंजीनियर पर कीचड़ फेंका था। यहां पढ़ें- हर छोटी बड़ी खबर

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News