Theme
hindi news
india
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), हिंदी न्यूज़ 5 मई 2025 और बड़ी खबरें: यहां पढ़िए हिंदी समाचार, देश-दुनिया के मुख्य हिंदी समाचार जो सुर्खियों में हैं, पढ़ें 5 मई (सोमवार) की ताजा खबरें और प्रमुख समाचार : आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में आप देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं से वाकिफ नहीं हो पाते होंगे। ऐसे में हम आपके लिए लेकर आए हैं ताजा खबर का यह खास सेगमेंट, जहां हम आपको देश और दुनिया की प्रमुख और बड़ी खबरों से रूबरू करवाएंगे। यहां आपको मिलेंगे हर छोटी-बड़ी खबर के ताजा अपडेट्स… बने रहिए अपने प्रिय हिंदी समाचार चैनल टाइम्स नाऊ नवभारत के डिजिटल संस्करण के साथ…
Updated May 5, 2025, 07:24 AM IST
आज की ताजा खबर, 5 मई 2025 LIVE:पाकिस्तान ने मांगी रूस से मदद, कानपुर में लगी भीषण आग; राहुल गांधी की नागरिकता मामले में आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई
आज की ताजा खबर (Aaj ki Taza Khabar), हिंदी न्यूज़ लाइव 5 मई 2025 और बड़ी खबरें: यहां पढ़िए हिंदी समाचार, देश-दुनिया के मुख्य हिंदी समाचार जो सुर्खियों में हैं: मॉस्को में पाकिस्तान के राजदूत ने पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत के साथ बढ़ते तनाव को कम करने में रूस की मदद मांगी है। इस हमले में 26 लोग मारे गए थे। एक साक्षात्कार में राजदूत मोहम्मद खालिद जमाली ने कहा कि रूस की भारत के साथ विशेष रणनीतिक साझेदारी है और पाकिस्तान के साथ भी उसके बहुत अच्छे संबंध हैं, ऐसे में वह 1966 के ताशकंद समझौते की तरह मध्यस्थता के लिए अपने अच्छे संबंधों का इस्तेमाल कर सकता है। ताशकंद में तत्कालीन सोवियत संघ के प्रधानमंत्री ने दोनों देशों के बीच सशस्त्र संघर्ष को समाप्त करने में मदद की थी। उत्तर प्रदेश के कानपुर में स्थित एक बिल्डिंग में भीषण आग लग गई है। जिले के चमनगंज थाना क्षेत्र के प्रेम नगर में स्थित एक 4 मंजिला बिल्डिंग के पहले और दूसरे फ्लोर पर आग लगी है। इस अग्निकांड में 5 लोगों की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार, इन दोनों फ्लोर पर जूता-चप्पल बनाने की फैक्ट्री चल रही थी। फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। इस दौरान बिल्डिंग में फंसे परिवारों को बाहर निकाला गया। अभी भी कुछ लोगों के फंसे होने की बात सामने आई है। फायर सर्विसेज की टीम लोगों को रेस्क्यू करते हुए आग बुझाने का कार्य कर रही है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की नागरिकता मामले में आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई होगी। आगे पढ़ें देश-दुनिया की खबरों के ताजा अपडेट्स…
छपरा : सरयू नदी में नहाने गए चार युवक डूबे
उत्तर प्रदेश में छह आईएएस अधिकारियों के तबादले
खेलो इंडिया यूथ गेम्स का राजगीर में शानदार आगाज
राजस्थान में 20 लाख रुपए घूस लेते विधायक रंगे हाथ गिरफ्तार
मसूरी में भारी बारिश के कारण सड़क बंद
धार जिले में बात न करने पर सहपाठी ने की लड़की की हत्या
नागपुर हवाई अड्डे पर 10 किलोग्राम गांजा बरामद
कुलगाम में युवक का शव मिला
पाकिस्तान के राजदूत ने भारत के साथ तनाव कम करने में रूस की मदद मांगी
नीट अभ्यर्थियों को ठगने वाले गिरोह का भंडाफोड़
बूंद-बूंद पानी को तरसेगा Pakistan, भारत ने चिनाब नदी का पानी रोका, बगलिहार गेट जलविधुत बांध के गेट किए बंद
अजित पवार को किसने दिया मुख्यमंत्री बनाने का ऑफर? फिर गरमाई महाराष्ट्र की सियासत
जब तक इस्लाम है, आतंकवाद रहेगा…मुझे भारत से प्यार है, यह घर जैसा लगता है, बोलीं तस्लीमा नसरीन
जब पहलगाम में चल रही थीं गोलियां, यूरोप में छुट्टी मना रहे थे ठाकरे… मिलिंद देवड़ा का उद्धव पर निशाना
BSF को मिलेंगी 16 नई बटालियन, पाकिस्तान और बांग्लादेश के बॉर्डर पर खोले जाएंगे दो हेडक्वार्टर; जानिए खास बातें
Follow Us :
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited