Feedback
मध्य प्रदेश के धार जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां 17 वर्षीय किशोरी की उसके ही सहपाठी ने हत्या कर दी. इस घटना का कारण बेहद चौंकाने वाला है. छात्रा ने आरोपी से बातचीत बंद कर दी थी, इसी से नाराज होकर उसने वारदात को अंजाम दे डाला. फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है.
एजेंसी के अनुसार, यह घटना धार के उमरबन थाना क्षेत्र की है, जो जिला मुख्यालय से करीब 70 किलोमीटर दूर स्थित है. शनिवार को एक खेत से 12वीं की छात्रा का शव बरामद किया गया. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गीतेश गर्ग के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई.
यह भी पढ़ें: UP के बाराबंकी में फार्मासिस्ट की हत्या… जमीनी विवाद में लाठी-डंडों से पीट-पीटकर ले ली जान
जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि मृतका का एक सहपाठी उसे लगातार परेशान कर रहा था. जब पुलिस ने उस छात्र को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने जुर्म कबूल कर लिया. आरोपी ने बताया कि वह इस बात से आहत था कि लड़की ने उससे बात करना बंद कर दिया था. इसी नाराजगी में उसने लड़की को खेत में मिलने के लिए बुलाया और वहां धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी.
पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर हत्या में प्रयुक्त हथियार की बरामदगी के प्रयास शुरू कर दिए हैं. वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और फारेंसिक टीम भी साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है. आगे की कानूनी कार्रवाई फॉरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी.
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू