आज की ताजा खबर, Hindi News, हिंदी न्यूज़ लाइव, 26 सितंबर 2025 LIVE: आज बिहार की 75 लाख महिलाओं को मिलेंगे 10 हजार रुपये – Jansatta

आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taaja Khabar), Hindi News (हिंदी न्यूज़) LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार, 26 सितंबर को सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ का शुभारंभ करेंगे। इस योजना के तहत 75 लाख महिलाओं के बैंक खातों में सीधे 10,000 रुपये की राशि भेजी जाएगी। आगे चलकर महिलाओं को दो लाख रुपये तक की अतिरिक्त आर्थिक सहायता भी मिलेगी। सरकार का दावा है कि यह कदम महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और चुनावी माहौल में नया भरोसा पैदा करने के लिए अहम साबित होगा।
इधर, पटना में महागठबंधन के भीतर सीट बंटवारे पर चर्चाओं के बीच राजद सांसद संजय यादव ने एनडीए पर निशाना साधते हुए कहा कि सबकुछ महागठबंधन में ठीक है और एनडीए को अपनी चिंता करनी चाहिए। दूसरी ओर, तेलंगाना के अंगारेड्डी में भारी बारिश के कारण मिथिला नगर कॉलोनी में जलजमाव से जनजीवन प्रभावित हुआ। वहीं, लेह में हालिया हिंसा के बाद निषेधाज्ञा लागू है और पांच से अधिक लोगों के जुटने पर रोक है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की मुलाकात ने दोनों देशों के रिश्तों में सुधार का संकेत दिया है। इस बैठक में गाजा युद्ध और ऊर्जा व्यापार जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई।
यूपी के मिर्जापुर जिले के एसएसपी सोमेन बर्मा ने कहा, “संवेदनशीलता और इस समय चल रहे त्योहारों को देखते हुए जिले में फ्लैग मार्च किया गया है और यह आगे भी जारी रहेगा। हमें पूरा विश्वास है कि पुलिस पूरी मुस्तैदी से अपना कर्तव्य निभाएगी।”

https://twitter.com/ANI/status/1971423169819939268
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की परीक्षा के कथित पेपर लीक प्रकरण में पुष्कर सिंह धामी सरकार ने सख्त रूख अपनाया हुआ है। हरिद्वार में परीक्षा के लिए नियुक्त सेक्टर मजिस्ट्रेट और परीक्षा केंद्र पर तैनात दो पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया। वहीं मुख्य आरोपी खालिद मलिक के परिवार द्वारा सरकारी जमीन पर किए गए अतिक्रमण को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया गया।
पूर्व फ्रांसीसी राष्ट्रपति निकोलस सरकोजी को पेरिस की अदालत ने पांच साल की सजा सुनाई है। फ्रांस की राजधानी पेरिस की एक अदालत ने पूर्व राष्ट्रपति निकोलस सरकोजी को लीबिया अभियान वित्तपोषण मामले में बृहस्पतिवार को कुछ आरोपों में दोषी पाया। सरकोजी पर 2007 के राष्ट्रपति चुनाव अभियान के लिए तत्कालीन लीबियाई नेता मुअम्मर गद्दाफी की सरकार से कथित तौर पर अवैध धन जुटाने का आरोप था।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 सितंबर को राजस्थान के बांसवाड़ा में केंद्र एवं राज्य सरकार की 1,22,100 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री मोदी ने बांसवाड़ा के नापला में आयोजित कार्यक्रम में रिमोट का बटन दबाकर इन परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। इनमें माही बांसवाड़ा राजस्थान परमाणु ऊर्जा परियोजना भी शामिल है। पढ़ें पूरी खबर
गोवा विधानसभा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष गणेश गांवकर ने कहा, “मुझे बहुमत से अध्यक्ष चुना गया है। मैं सत्ता पक्ष और विपक्ष के सदस्यों का आभारी हूँ। हमने दो प्रस्ताव पारित किए – एक जीएसटी संशोधन के लिए प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद देने के लिए, और दूसरा उपराष्ट्रपति के चुनाव के लिए। मैं सदन के सभी सदस्यों को न्याय दिलाऊँगा।”

बांसवाड़ा में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, “हमारा लक्ष्य आत्मनिर्भर भारत है। हम किसी और पर निर्भर न रहें, ये अब बहुत जरूरी है। इसका रास्ता स्वदेशी मंत्र से होकर जाता है। हमारे देश में उत्पादित कोई भी चीज स्वदेशी है, चाहे कंपनी या ब्रांड किसी भी देश का हो।”

राजस्थान में एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमने टैक्स के जंजाल से देश को मुक्त किया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार में बचत ही बचत है। पीएम मोदी ने कहा कि अभी देश बचत उत्सव मना रहा है। पीएम मोदी ने कहा कि हमने देश के कोने-कोने में बिजली पहुंचाई है, जबकि कांग्रेस के राज में लूट ही लूट थी।
पेरिस की एक अदालत ने फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति निकोलस सरकोजी को लीबिया अभियान वित्तपोषण मामले में बृहस्पतिवार को कुछ आरोपों में दोषी पाया। हालांकि उन्हें सभी आरोपों में दोषी नहीं ठहराया गया। सरकोजी पर 2007 के राष्ट्रपति चुनाव अभियान के लिए तत्कालीन लीबियाई नेता मुअम्मर गद्दाफी की सरकार से कथित तौर पर अवैध धन जुटाने का आरोप है। अदालत अभी भी अपने फैसले पर विस्तार से विचार कर रही है और उसने 70 वर्षीय सरकोजी को तत्काल सजा नहीं सुनाई है। सरकोजी दोषी ठहराए जाने के खिलाफ अपील कर सकते हैं, जिससे अपील लंबित रहने तक उनकी सजा निलंबित रहेगी।
प्रतापगढ़ जिले की महिला थाना पुलिस ने थाना कोहंडौर में तैनात पुलिस उपनिरीक्षक के विरुद्ध शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, ब्लैकमेल करने और धमकाने का मामला दर्ज किया है। पुलिस उपाधीक्षक (नगर) प्रशांत राज हुड़्डा ने बताया कि ज़िला गाजीपुर निवासी और 2023 बैच के पुलिस उपनिरीक्षक सुजीत कुमार यादव 2024 से थाना कोहंडौर में तैनात थे। उन्होंने बताया कि सोमवार की शाम झांसी से आई एक युवती ने सुजीत यादव के साथ कई वर्षों से उसके प्रेम संबंध होने का दावा करते हुए आरोप लगाया कि शादी का झांसा देकर सुजीत ने उसके साथ संबंध बनाये।
बीजेपी ने बिहार और पं. बंगाल के चुनाव प्रभारी किए घोषित कर दिए हैं। भाजपा ने धर्मेंद्र प्रधान को बिहार तो भूपेंद्र यादव को मिली पं बंगाल की जिम्मेदारी सौंपी है।
शहर में हुई हिंसा के एक दिन बाद लेह का मुख्य बाजार वीरान पड़ा है और दुकानें बंद हैं। लेह में बीएनएसएस की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है, पांच या उससे अधिक लोगों के इकट्ठा होने पर प्रतिबंध है।
https://twitter.com/ANI/status/1971107145593782340
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने राजस्थान के पाली में कहा, “लघु उद्योग भारती ने ग्रामीण क्षेत्रों में पारंपरिक नौकरियों के आधुनिकीकरण और उत्पादकता बढ़ाने के लिए अद्भुत काम किया है, ताकि पलायन को रोका जा सके… हमारे पारंपरिक उद्योगों को एक नया रूप दिया जाएगा…।”
https://twitter.com/ANI/status/1971107575698685989
समाजवादी पार्टी नेता आजम खान की सीतापुर जेल से रिहाई के बाद लखनऊ में सपा मुख्यालय के बाहर एक बैनर लगा हुआ है। पोस्टरों में लिखा है, “…आजम लौटे, ये एक नई सुबह की पहचान है, गौर से सुनो…हवाओं में सरकार बदलने का ऐलान है।”

https://twitter.com/ANI/status/1971080534194339981
बिहार के नालंदा में गुरुवार को छत से गिरकर एक छात्रा की मौत के बाद हंगामा शुरू हो गया। छात्रों ने सड़कों पर निकलकर विरोध प्रदर्शन किया।

https://twitter.com/ANI/status/1971068264378925123
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मुंबई में स्वच्छता अभियान में भाग लिया। उन्होंने कहा, “स्वच्छ भारत अभियान एक दिन की प्रक्रिया नहीं है, यह एक सतत प्रक्रिया है। प्रधानमंत्री मोदी ने लाल किले से स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत की थी। हम इसे देश में आगे बढ़ा रहे हैं… हमारे सफाई कर्मचारी हमारे हीरो हैं… हम स्वच्छ महाराष्ट्र अभियान भी चला रहे हैं। महाराष्ट्र प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत मिशन में महत्वपूर्ण योगदान देगा…।”
https://twitter.com/ANI/status/1971069430391054757
नोएडा में उत्तर प्रदेश अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला आज से शुरू हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मेले में उद्यमियों से मुलाकात कर उनके साथ विभिन्न मुद्दों पर संवाद किए।
https://twitter.com/ANI/status/1971070625310548351

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News