वर्ल्ड अपडेट्स: अमेरिका- FBI के पूर्व डायरेक्टर जेम्स कोमी के खिलाफ केस दर्ज; झूठा बयान देने का आरोप – Dainik Bhaskar

अमेरिकी लड़ाकू विमानों ने अलास्का के पास चार रूसी विमानों को इंटरसेप्ट किया। नॉर्थ अमेरिकन एयरोस्पेस डिफेंस कमांड (NORAD) के मुताबिक, इनमें दो Tu-95 बॉम्बर और दो Su-35 फाइटर जेट शामिल थे।
NORAD ने इन विमानों को पहचानने और रोकने के लिए F-16 जेट, KC-135 टैंकर और E-3 चेतावनी विमान तैनात किए। हालांकि, अधिकारियों ने कहा कि यह गतिविधि सामान्य है और सीधा खतरा नहीं है।
यह इस साल का नौवां मामला है, जब रूसी विमान अमेरिका की एयर डिफेंस आइडेंटिफिकेशन जोन (ADIZ) में देखे गए। अगस्त में भी इसी इलाके में रूसी बॉम्बर और फाइटर जेट रोके गए थे।
ADIZ एक अंतरराष्ट्रीय हवाई क्षेत्र है जहां विमानों को सुरक्षा कारणों से अपनी पहचान बतानी होती है। NORAD का कहना है कि अब तक किसी रूसी विमान ने अमेरिकी या कनाडाई सीमा का उल्लंघन नहीं किया है।
अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें…
अमेरिका- FBI के पूर्व डायरेक्टर जेम्स कोमी के खिलाफ केस दर्ज; झूठा बयान देने का आरोप
अमेरिकी जांच एजेंसी FBI के पूर्व डायरेक्टर जेम्स कोमी पर संघीय ग्रैंड जूरी ने आरोप तय किए हैं। वे ट्रम्प प्रशासन के सबसे बड़े विरोधियों में गिने जाते हैं और अब उन पर गलत बयान देने और कांग्रेस की कार्यवाही में बाधा डालने का केस दर्ज हुआ है।
न्याय विभाग के मुताबिक, कोमी ने 2020 में सीनेट की ज्यूडिशियरी कमेटी में गवाही के दौरान झूठ बोला था। अगर दोषी साबित हुए तो उन्हें पांच साल तक की जेल हो सकती है।
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सोशल मीडिया पर इसे न्याय की जीत बताते हुए कोमी को अमेरिका के सबसे भ्रष्ट अफसरों में से एक कहा।
वहीं, कोमी ने इंस्टाग्राम पर वीडियो जारी कर कहा कि मैं निर्दोष हूं और ट्रायल का सामना करूंगा। हालांकि इस केस को लेकर न्याय विभाग के अंदर मतभेद की खबरें हैं। कई अधिकारी मानते हैं कि आरोप कमजोर हैं, लेकिन ट्रम्प की दबाव भरी मांग के चलते इसे आगे बढ़ाया गया।
ट्रम्प के सहयोगियों का मानना है कि जैसे ट्रम्प पर केस हुए, वैसे ही उनके विरोधियों पर भी कार्रवाई होनी चाहिए।
कोमी और ट्रम्प का टकराव पुराना है। मई 2017 में ट्रम्प ने उन्हें एफबीआई डायरेक्टर पद से हटा दिया था। इसके बाद विशेष वकील रॉबर्ट मुलर ने इस बर्खास्तगी की जांच न्याय में बाधा डालने (Obstruction of Justice) के संभावित मामले के तौर पर की थी।
———————————
25 सितंबर के वर्ल्ड अपडेट्स
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News