लाइव ब्रेकिंग न्यूज अपडेट (डिजाइन फोटो)
29 May 2025 10:09 AM (IST)
भारतीय प्रतिनिधि मंडल ने पाकिस्तान को FATF की ग्रे लिस्ट में डालने के लिए सऊदी से मांगा समर्थन
सांसदों का प्रतिनिधिमंडल भाजपा सांसद बैजयंत पांडा के नेतृत्व में सऊदी अरब पहुंचा, जिसमें AIMM सांसद असदुद्दीन ओवैसी भी शामिल हैं। जहां उन्होंने सऊदी राज्य मंत्री और कैबिनेट सदस्य अदेल बिन अहमद अल-जुबैर से मुलाकात की। चर्चा के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने पाकिस्तान को फिर से FATF की ग्रे लिस्ट में डालने के लिए सऊदी समर्थन मांगा।
29 May 2025 09:34 AM (IST)
बिहार में मिले 11 कोरोना मरीज
बिहार में भी कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। पटना में अबतक 11कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है। चार मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, वहीं बाकियों का घर में हो रहा इलाज।
29 May 2025 09:19 AM (IST)
भारी बारिश के बाद गुवाहाटी के कई हिस्सों में भीषण जलभराव
असम में भारी बारिश के बाद गुवाहाटी के कई हिस्सों में भीषण जलभराव
#WATCH | Assam: Severe waterlogging witnessed in several parts of Guwahati after heavy rainfall in the region
(Visuals from Rukmini Gaon area) pic.twitter.com/eidWOq14lW
— ANI (@ANI) May 29, 2025
29 May 2025 08:12 AM (IST)
आय को 8 गुना बढ़ाने की भी जरूरत- जगदीप धनखड़
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा कि आज जरूरत है कि जब हम विकसित भारत की बात करें तो इसका मतलब यह न हो कि हमारी अर्थव्यवस्था किस रैंक पर है। विकसित भारत को परिभाषित करने और इसे जमीनी हकीकत बनाने के लिए सभी की आय को 8 गुना बढ़ाने की जरूरत है।
29 May 2025 07:46 AM (IST)
पीएम मोदी कल उत्तर प्रदेश जाएंगे, मेट्रो परियोजनाओं का करेंगे शुभारंभ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल कानपुर जाएंगे, वो चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) के मैदान में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। कल वो मेट्रो परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे।
29 May 2025 06:52 AM (IST)
डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन से एलन मस्क ने दिया इस्तीफा
अमेरिकी सरकार से टेस्ला CEO एलन मस्क अलग हो गए हैं उन्होंने डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुएराष्ट्रपति ट्रंप का शुक्रिया अदा किया और कहा कि उन्हें सरकारी खर्चों में कटौती करने के इस मिशन का हिस्सा बनने का मौका मिला इसके लिए वे आभारी हैं।
29 May 2025 06:37 AM (IST)
अमेरिका चीनी छात्रों के वीजा रद्द करना शुरू करेगा: मार्को रुबियो
चीन के छात्रों के वीजा को लेकर अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा है कि मेरिका चीनी छात्रों के वीजा को रद्द करना शुरू करेगा। इन छात्रों में चीनी कम्युनिस्ट पार्टी से जुड़े या महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अध्ययन करने वाले छात्र भी शामिल हैं।
प्रधानमंत्री मोदी आज और कल चार राज्यों के दौरे पर रहेंगे। पीएम मोदी के दौरे की शुरुआत सिक्किम से होगी. इसके बाद वो पश्चिम बंगाल जाएंगे। वहीं, गुजरात, पंजाब, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में आज मॉक ड्रील नहीं होगी।