बालिकाओं के बीच साइकिल, छात्रवृति व ट्राई साइकिल वितरित – Live Hindustan

पलासी (ए.सं)। एसबीआई फाउंडेशन दिवस के अवसर पर एसबीआई ग्राम सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत भारतीय जन उत्थान परिषद द्वारा संचालित ग्राम सेवा केंद्र, डेंगा सुखसेना में समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय एसबीआई शाखा के शाखा प्रबंधक निलेश कुमार एवं मुखिया प्रतिनिधि मो. जुबैर आलम ने संयुक्त रूप से चयनित बालिकाओं को साईिकल, एसबीआई ओजस छात्रवृति के प्रमाण-पत्र तथा दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिल प्रदान किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा, आत्मनिर्भरता और सामाजिक समावेशन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एसबीआई फाउंडेशन द्वारा संचालित ग्राम सेवा कार्यक्रम ग्रामीण क्षेत्रों में सकारात्मक परिवर्तन ला रहा है।

बालिकाओं को साइकिल उपलब्ध होने से विद्यालय तक उनकी पहुंच आसान होगी, छात्रवृत्ति से उनकी शिक्षा को आर्थिक सहयोग मिलेगा तथा दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिल मिलने से उनके आवागमन और आत्मनिर्भर जीवन को नई दिशा मिलेगी।कार्यक्रम में भारतीय जन उत्थान परिषद के परियोजना प्रबंधक किशन मिंज ने ग्राम सेवा परियोजना के विभिन्न घटकों की जानकारी देते हुए बताया कि यह परियोजना शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका, महिला सशक्तिकरण एवं सामुदायिक विकास के क्षेत्रों में निरंतर कार्य कर रही है। वहीं परियोजना समन्वयक दिनेश कुमार प्रभाकर ने लाभार्थियों को योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने तथा शिक्षा एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News