Adityapur News: कुकड़ू : शिक्षकों की कमी के विरोध में छात्राओं ने किया धरना-प्रदर्शन – Live Hindustan

Adityapur News: चांडिल। कुकड़ू झारखंड आवासीय बालिका विद्यालय में शिक्षकों की कमी के विरोध में बुधवार को छात्राएं आंदोलन पर उतर आई। 10 वीं और 12 वीं की छात्राओं का कहना है कि शिक्षकों के अभाव में उनकी पढ़ाई और बोर्ड परीक्षा की तैयारी प्रभावित हो रही है। ऐसे में बेहतर रिजल्ट कैसे संभव होगी। शिक्षकों की कमी को दूर करने की दिशा में कोई पहल नहीं होती देखकर झारखंड आवासीय बालिका विद्यालय के छात्राओं ने शिक्षकों की मांग को लेकर विद्यालय परिसर में धरना-प्रदर्शन किया।

छात्राओं का कहना है कि कई विषयों के शिक्षक नहीं होने से नियमित पढ़ाई नहीं हो पा रही है। मामले की जानकारी मिलने के बाद विधायक सविता महतो ने छात्राओं से फोन पर बात कर उनकी मांगों को जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग के समक्ष उठाने का आश्वासन दिया।

छात्राओं ने बताया कि विद्यालय में एक महीने पहले डीजी सेट लगाया गया था। लेकिन आजतक चालू नहीं हो सका है। मामले की जानकारी मिलने के बाद कुकड़ू के सीओ अभय द्विवेदी विद्यालय पहुंचे। छात्राओं से बातचीत कर उनकी समस्याओं को जिला प्रशासन तक पहुंचाने और समाधान के लिए पहल करने का भरोसा दिया। छात्राओं ने इंटर स्तर पर साइंस और कॉमर्स की पढ़ाई भी शुरू करने की मांग की।

– मामले की जानकारी मिलने के बाद विद्यालय में अंग्रेजी और गणित के शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है। जिले में क्षमता से कम शिक्षक हैं। बेहतर पढ़ाई हो इसके लिए लगातार प्रयास रहती है।

—- कैलाश मिश्रा, डीईओ सरायकेला

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News