By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company’s Terms & Conditions and Privacy Policy.
संसद का विशेष सत्र आज से शुरू हो रहा है. यह तीन दिनों तक चलेगा. इस सत्र में तीन अहम विधेयकों पर चर्चा होगी. 16-17 अप्रैल को लोकसभा और 18 अप्रैल को राज्यसभा में इस पर चर्चा होगी.
संसद का विशेष सत्र आज से शुरू हो रहा है. यह तीन दिनों तक चलेगा. इस सत्र तीन अहम विधेयकों पर चर्चा होगी. 16-17 अप्रैल को लोकसभा और 18 अप्रैल को राज्यसभा में इस पर चर्चा होगी. महिला आरक्षण बिल पर पीएम मोदी भी बोलेंगे. कानून मंत्री अर्जुन मेघवाल बिल को पेश करेंगे. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दोनों सदनों में चर्चा का जवाब देंगे. जनगणना 2027 के पहले चरण के तहत हाउसलिस्टिंग और हाउसिंग जनगणना का फील्ड कार्य आज यानी 16 अप्रैल से शुरू होगा. अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, गोवा, कर्नाटक, लक्षद्वीप, मिजोरम, ओडिशा, सिक्किम दिल्ली के NDMC और कैंटोनमेंट क्षेत्र में शुरू होगी. सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव कल सुबह 9.30 बजे संसद भवन परिसर में सभी सपा सांसदों के साथ बैठक करेंगे. देश और दुनिया से जुड़े हर बड़े अपडेट्स के लिए पेज को रिफ्रेश करते रहें
Published On – Apr 16,2026 12:00 AM IST