By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company’s Terms & Conditions and Privacy Policy.
लंदन में भारतीय उच्चायोग ने मंगलवार को कोर्टहाउस होटल में ‘भारत पर्व: रचनाकारों को जोड़ना, देशों को जोड़ना’ कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें भारत और ब्रिटेन के बीच रचनात्मक साझेदारी का जश्न मनाया गया.
#WATCH | United Kingdom | The High Commission of India in London hosted ‘Bharat Parv: Connecting Creators, Connecting Countries’ on 9 December 2025 at the Courthouse Hotel, celebrating the creative partnership between India and the UK. pic.twitter.com/07gW5INc97
— ANI (@ANI) December 9, 2025
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका टी-20 सीरीज के पहले मैच में भारत द्वारा दक्षिण अफ्रीका को 12.3 ओवर में 101 रनों से हराने के बाद भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के प्रशंसक कटक के बाराबती स्टेडियम के बाहर जश्न मनाते हुए.
#WATCH | Cuttack, Odisha | India beats South Africa in INDvsSA 1st T20 | A fan of the Indian Men’s Cricket Team, Shashikant, says, “… The people of Odisha were hoping that India would gain a victory here, and that’s exactly what happened… The way Hardik Pandya handled his https://t.co/u2KY6z8hGt pic.twitter.com/dwCaye8vQc
— ANI (@ANI) December 9, 2025
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय कमेटी बैठक कर सकती है. इसमें नए CEC के चयन और केंद्रीय सूचना आयोग में खाली आठ सूचना आयुक्तों की नियुक्ति पर फैसला लिया जाएगा. कमेटी में विपक्ष के नेता राहुल गांधी भी शामिल हैं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय कमेटी बैठक कर सकती है. इसमें नए CEC के चयन और केंद्रीय सूचना आयोग में खाली आठ सूचना आयुक्तों की नियुक्ति पर फैसला लिया जाएगा. कमेटी में विपक्ष के नेता राहुल गांधी भी शामिल हैं. लोकसभा में चुनाव सुधार पर आज भी चर्चा होगी. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह चर्चा में भाग ले सकते हैं. सोमवार को लोकसभा में इस पर 6 घंटे चर्चा हुई. दिल्ली सरकार आज पूरी कैबिनेट के साथ दिल्ली हाट पर दिवाली मनाएगी. सभी सरकारी बिल्डिंग को सजाया जाएगा. लाल किला पर दिवाली के दिए जलाये जाएंगे. सभी चौक चौराहो पर दिवाली की मार्किट लगेगी. दिल्ली दंगों से जुड़े मामलों में शरजील इमाम, उमर खालिद व अन्य की जमानत पर आज भी सुनवाई होगी. आरोपियों के वकीलों ने कल अपनी दलीलें पूरी की थीं. बांग्लादेश चुनाव आयोग ने फरवरी में होने वाले 13वें आम चुनाव के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं. आज चुनाव प्रक्रिया और तारीखों का ऐलान हो सकता है. बंकिम चंद्र चटर्जी को ‘बंकिम दा’ कहने पर बंगाल में सियासी बवाल मच गया है. टीएमसी ने इसे बंगाल की अस्मिता का अपमान बताते हुए पीएम मोदी से माफी की मांग की है. टीएमसी आज इसको लेकर बंगाल में प्रदर्शन करेगी. देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी खबरों के लिए पेज को रिफ्रेश करते रहें
Published On – Dec 10,2025 12:00 AM IST