आज की ताजा खबर LIVE: इस्तांबुल में दो जून को हो सकती है अगले दौर की रूस-यूक्रेन शांति वार्ता – TV9 Bharatvarsh

By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company’s Terms & Conditions and Privacy Policy.
रूस और यूक्रेन के बीच अगले दौर की शांति वार्ता दो जून को तुर्किये के शहर इस्तांबुल में हो सकती है. क्रेमलिन ने इसका प्रस्ताव रखा है. रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने बुधवार को कहा कि रूस ने 2 जून को इस्तांबुल में यूक्रेन के साथ शांति वार्ता के अगले दौर का प्रस्ताव रखा है. यूक्रेन के साथ अगले दौर की वार्ता के लिए वेटिकन या जिनेवा को संभावित स्थल बताए जाने की अटकलों के बीच रूस ने तुर्की के इस्तांबुल को प्राथमिकता दी है, जो पहले दौर की वार्ता का स्थल था.
दिल्ली में भाजपा सरकार को 100 दिन पूरे होने पर आम आदमी पार्टी आज रेखा सरकार का रिपोर्ट कार्ड पेश करेगी. आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में रेखा गुप्ता सरकार को फेल बताया है.
प्रधानमंत्री मोदी आज और कल चार राज्यों के दौरे पर रहेंगे. सिक्किम के 50 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे. इसके साथ ही कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन भी करेंगे. वहीं, बंगाल के अलीपुरद्वार में जनसभा करेंगे.
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज सुबह करीब 10:30 बजे नई दिल्ली में CII (भारतीय उद्योग परिसंघ) वार्षिक व्यापार शिखर सम्मेलन-2025 के उद्घाटन सत्र को संबोधित करेंगे.
गुजरात, पंजाब, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में आज मॉक ड्रील नहीं होगी. नई तारीख जल्द घोषित की जाएगी.
पीएम मोदी आज सिक्किम और पश्चिम बंगाल का दौरा करेंगे. सिक्किम के 50 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे. इसके साथ ही कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन भी करेंगे. वहीं, बंगाल के अलीपुरद्वार में जनसभा करेंगे. गुजरात, पंजाब, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में आज मॉक ड्रील नहीं होगी. नई तारीख जल्द घोषित की जाएगी. दिल्ली में भाजपा सरकार को 100 दिन पूरे होने पर आम आदमी पार्टी आज सरकार का रिपोर्ट कार्ड पेश करेगी. आम आदमी पार्टी आरोप लगा रही है कि दिल्ली की बीजेपी सरकार बिजली, पानी, स्कूल, जल-भराव- हर पक्ष में सरकार फेल है. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 29 मई को सुबह करीब 10:30 बजे नई दिल्ली में भारतीय उद्योग परिसंघ वार्षिक व्यापार शिखर सम्मेलन-2025 के उद्घाटन सत्र को संबोधित करेंगे. देश और दुनिया से जुड़ी तमाम ब्रेकिंग खबरों के लिए पेज को रिफ्रेश करते रहें
Published On – May 29,2025 12:01 AM

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News