By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company’s Terms & Conditions and Privacy Policy.
ओडिशा में गंजम तट के पास बंगाल की खाड़ी में आज तड़के एक नाव पलट जाने से एक व्यक्ति लापता हो गया. पुलिस ने बताया कि नाव में छत्रपुर क्षेत्र के सात मछुआरे सवार थे और उनमें से छह तैरकर तट पर वापस आने में सफल रहे. फिलहाल लापता मछुआरे की तलाश की जा रही है.
इंडिया गठबंधन के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी कल मुंबई जाएंगे. इस दौरान वो उद्धव ठाकरे के घर मातोश्री जाएंगे. साथ ही सिल्वर ओक, शरद पवार और कांग्रेस नेताओं समेत महाविकास अघाड़ी के सभी नेताओं से मिलेंगे और उनसे वोट देने का अनुरोध करेंगे. इसके साथ ही वो दोपहर में तिलक भवन में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी करेंगे.
लखनऊ यूनिवर्सिटी के छात्रों ने बागेश्वर धाम धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ प्रदर्शन किया. प्रोफेसर रविकांत चंदन के खिलाफ हुई FIR के खिलाफ छात्रों में नाराजगी है जिसको लेकर छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया. बीते दिनों प्रोफेसर रविकां ने बागेश्वर धाम धीरेंद्र शास्त्री को लेकर ट्वीट किया था. छात्रों ने धीरेंद्र शास्त्री पर कार्रवाई की मांग करते हुए डीएम को ज्ञापन सौपा है.
सपा प्रवक्ता फखरुल हसन चांद ने सम्भल हिंसा की एक गोपनीय रिपोर्ट के खुलासे पर प्रतिक्रिया दी है. रिपोर्ट में बीजेपी सरकार पर हिंसा को लेकर छिपाने के आरोप लगे हैं. चांद ने आरोप लगाया कि रिपोर्ट पहले से ही सरकार के खिलाफ फैसला सुनाने के लिए लिखी गई थी. यह सिर्फ मुद्दों से ध्यान भटकाने का प्रयास है. उन्होंने सवाल किया कि अगर रिपोर्ट इतनी गोपनीय है तो मीडिया में इसके अंश कैसे आ रहे हैं.
संभल हिंसा को लेकर जांच कमेटी ने आज अपनी रिपेार्ट पेश कर दी है. इस रिपोर्ट पर अब रियेक्शन आने भी शुरू हो गए हैं. मौलाना साज़िद रशीदी ने संभल की रिपोर्ट को बायस्ड बताया है. उन्होंने कहा कि ये पक्षपातपूर्ण है.
हरियाणा के मुख्यमंत्री ने दीन दयाल उपाध्याय लाडली लक्ष्मी योजना की घोषणा की है, जिसके तहत 25 सितंबर 2025 से 23 वर्ष या उससे अधिक आयु की महिलाओं को ₹2100 मासिक वित्तीय सहायता मिलेगी. यह योजना सामाजिक सुरक्षा और सम्मान को बढ़ावा देने के लिए है. पहले चरण में, ₹1 लाख से कम वार्षिक आय वाले परिवारों की महिलाओं को शामिल किया गया है. आवेदन एक ऐप के माध्यम से किया जा सकेगा.
संभल हिंसा के बाद न्यायिक आयोग का गठन किया गया था. संभल के मस्जिद में सर्वे करने के दौरान हिंसा हुई थी. 24 नवंबर 2024 को संभल में हिंसा हुई थी. न्यायिक आयोग में इलाहाबाद हाईकोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस देवेंद्र कुमार अरोड़ा व रिटायर्ड IAS अमित मोहन रिटायर्ड IPS अरविंद कुमार जैन जांच कर रहे थे. आज न्यायिक आयोग की टीम ने सीएम योगी से मुलाकात कर गोपनीय जांच सौंप दी है.
राजस्थान हाईकोर्ट ने एसआई भर्ती 2021 को रद्द कर दिया है. 14 अगस्त को दोनों पक्षों की बहस पूरी होने के बाद फैसला रिजर्व किया था. जस्टिस समीर जैन की खंडपीठ ने आज फैसला सुनाया है.
25 नवंबर को रामनवमी के अवसर पर ध्वजारोहण समारोह का आयोजन की तैयारी हो रही है. आरएसएस सरसंघचालक मोहन भागवत भी शामिल होंगे. 25 नवंबर को अभिजीत मुहूर्त में सुबह 11 ध्वज पूजन होगा. 5 हजार से अधिक मेहमानों को कार्यक्रम में बुलाने की तैयारी की जा रही है.
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि कुछ दिन पहले प्रधानमंत्री मोदी ने पीठ पीछे कुछ ऐसे निर्णय लिए हैं, जो किसानों के साथ धोखा हैं. किसानों को पता ही नहीं उनके साथ क्या हो गया. ट्रंप के दबाव में मोदी जी ने निर्णय लिया है. अमेरिका से जो कपास आती है उस पर 11% ड्यूटी लगती थी. भारत के किसान जो कपास उगाते थे वो अमेरिका से सस्ती पड़ती थी. अमेरिका से आने वाली कपास पर 11% ड्यूटी हटा दी गई है.
कश्मीर में लोगों ने फिलहाल राहत की सांस ली है. 10 घंटों से अधिक समय से बारिश के रुक जाने के बाद अब खतरे के निशान को छूने वाले झेलम नदी का जलस्तर अब खतरे के नीचे आ रहा हैं. दक्षिणी कश्मीर के संगम गेज पर 3 फीट जबकि श्रीनगर में स्थित राम मुंशी भाग गेज पर डेढ़ फीट स्तर बीते 10 घंटों में नीचे आया हैं. मौसम विभाग ने आज के दिन आसमान बादलों से घिरे रहने के साथ साथ बीच बीच में कुछ जगहों पर बारिश की संभावना जताई हैं.
केंद्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति (ACC) ने फैसला लिया है कि रेलवे बोर्ड के चेयरमैन और सीईओ सतीश कुमार का कार्यकाल एक साल और बढ़ा दिया गया है. वे 1 सितंबर 2025 से आगे भी कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर अपनी जिम्मेदारी निभाते रहेंगे. यह विस्तार मौजूदा शर्तों पर ही होगा और आगे के आदेश आने तक लागू रहेगा.
मोतीहारी में राहुल गांधी ने कहा कि हमें मालूम है कि बिहार में वोट चोरी करने की कोशिश कर रहे हैं. इसलिए हमने यह यात्रा निकाली है. BJP और चुनाव आयोग को बिहार में एक वोट चोरी नहीं करने देंगे. संविधान अंबेडकर ने देश को दिया है. दलितों को याद दिलाना चाहता हूं कि आज़ादी से पहले आपकी क्या हालात थी. संविधान से आपको जो अधिकार मिले हैं. उसे ये BJP फिर छीन लेना चाहती है. सिर्फ़ गरीबों के वोट काटे हैं. अमीरों के वोट नहीं काटे गए. बिहार में बच्चा-बच्चा बोल रहा है नरेंद्र मोदी वोट चोरी करता है.
उन्होंने आगे कहा BJP वाले सुन लो अभी हमने सिर्फ़ कर्नाटक का सुबूत दिया है. आने वाले समय में हम लोकसभा, हरियाणा और बाक़ी राज्यों का सुबूत देंगे. हम साबित कर देंगे BJP और RSS वोट चोरी कर चुनाव जीतते है. बिहार में मुझे बहुत सीखने को मिला. जितना मजा बिहार में आया. उतना किसी दूसरे राज्य में नहीं आया. बिहारियों की राजनीतिक समझ का कोई मुक़ाबला नहीं.
विरार पूर्व ,नारंगी के रमाबाई अपार्टमेंट इमारत, हादसे में मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है. अब तक 15 लोगों की मौत और 9 लोग घायल बताए जा रहे है जब की अन्य 2 मिसिंग है. NDRF की तरफ़ से रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी है
अरुणाचल प्रदेश के आज सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए. रिएक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.6 रही. जबकि इसका केंद्र 10 किलोमीटर गहराई में था.
बिहार में वोटर अधिकार यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी सीतामढ़ी में जानकी मंदिर में दर्शन करने पहुंचे हैं. उनके साथ तेजस्वी यादव भी हैं. आज उनकी यात्रा का 12वां दिन हैं.
जम्मू-कश्मीर में सेना ने पुलिस की सूचना के आधार पर एक ऑपरेशन में 2 आतंकियों को मार गिराया है. ये आतंकी घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे. हालांकि सेना ने कोशिशों से पहले ही उन्हें मार गिराया.
महाराष्ट्र के वसई बिल्डिंग गिरने के मामले में अब तक 14 लोगों की मौत हो चुकी है. NDRF की तरफ से अभी सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है.’
दिल्ली में यमुना का जलस्तर बढ़ गया है. जो इस समय खतरे के निशान के ऊपर है. इसी को देखते हुए प्रशासन की तरफ से दिल्ली के मयूर विहार एरिया में रिलीव कैंप लगाया है.
देश की राजधानी के न्यू अशोक नगर में स्पेशल सेल की टीम एक एनकाउंटर किया है. इस पूरी कार्रवाई में लॉरेंस गैंग के 2 बदमाश पकड़े गए हैं.
हिमाचल प्रदेश में ब्यास नदी के उफान पर होने से चंडीगढ़-मनाली हाईवे का एक हिस्सा बह गया.
#WATCH | Kullu, Himachal Pradesh | A portion of the Chandigarh-Manali Highway washed away as the Beas River flows in spate. pic.twitter.com/gmmKJd3akM
— ANI (@ANI) August 28, 2025
सीबीआई ने अमेरिका की एफबीआई के साथ मिलकर एक अंतरराष्ट्रीय साइबर अपराध सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है. जिसने तकनीकी सहायता घोटालों के जरिए से अमेरिकी नागरिकों से लगभग 40 मिलियन अमेरिकी डॉलर की धोखाधड़ी की थी.
राहुल गांधी और तेजस्वी यादव बिहार में वोटर अधिकार यात्रा निकाल रहे हैं. बिहार की वोटर लिस्ट रीविजन (SIR) और वोट चोरी को लेकर यह यात्रा निकाली जा रही है. इस यात्रा में आज अखिलेश यादव भी शामिल होंगे.
उत्तराखंड के नैनीताल के मल्लीताल में मोहनको क्षेत्र में एक बिल्डिंग में बुधवार को आग लग गई. आग लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई. राहत और बचाव का कार्य जारी है.
अमेरिका ने वीजा को लेकर एक नया प्रस्ताव सामने रखा है. इसके तहत अब छात्रों, एक्सचेंज विज़िटर्स (यानी अदला-बदली कार्यक्रम में आने वाले लोग) और विदेशी मीडिया के लिए वीजा की एक तय समय-सीमा (Fixed Term) होगी. अब इन वीजा धारकों को बिना समय सीमा के नहीं, बल्कि एक निश्चित अवधि के लिए ही वीजा मिलेगा.
जम्मू – कश्मीर के किश्तवाड़ में आग लगने से 7 लोग घायल हो गए हैं. वहीं, 6 घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं.
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में रिहायशी घरों में आग लग गई है, इस हादसे में कई लोग घायल हो गए हैं. इसी के बाद घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
#WATCH | J&K: Residential houses caught fire in Kishtwar. The injured have been brought to the District Hospital, Kishtwar. pic.twitter.com/yKQxvT6h8P
— ANI (@ANI) August 27, 2025
नैनीताल में मल्लीताल के मोहनको क्षेत्र में एक बहुमंजिला इमारत में भीषण आग लग गई. आग बुझाने की कोशिश जारी है.
#WATCH | Nainital, Uttarakhand | A fire broke out in a multi-storey building in the Mohanko area of Mallital. Efforts to douse the fire are underway. More details awaited. pic.twitter.com/YIeyRTGpzQ
— ANI (@ANI) August 27, 2025
जम्मू कश्मीर में बाढ़ जैसी स्थिति को देखते हुए सभी स्कूल आज बंद रहेंगे. वहीं बारिश के चलते पंजाब में 30 अगस्त तक सभी स्कूल बंद रहेंगे.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जापान के लिए रवाना होंगे. राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की वोटर अधिकार यात्रा के 12वें दिन मां जानकी की धरती सीतामढ़ी पहुंचे. यहां उन्होंने पूजा अर्चना की. दिल्ली के उपराज्यपाल की अधिसूचना के खिलाफ वकीलों की हड़ताल गुरुवार और शुक्रवार को भी जारी रहेगी. जम्मू कश्मीर में बाढ़ जैसी स्थिति को देखते हुए सभी स्कूल आज बंद रहेंगे. वहीं बारिश के चलते पंजाब में 30 अगस्त तक सभी स्कूल बंद रहेंगे. पढ़ें देश व दुनिया से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स…
Published On – Aug 28,2025 12:01 AM