Rules Change 1 March: आज से बदले ये 5 नियम, बंद हुआ रेलवे का ऐप, बिना सिम नहीं चलेगा व्हाट्सऐप – News24 Hindi

—विज्ञापन—
Rules Changed From 1 March: आज एक मार्च 2026 से देश में 5 बड़े नियम बदल गए हैं। वित्तीय वर्ष 2025-26 के आखिरी महीने मार्च में हुए बदलाव लोगों की जेब पर असर डालेंगे। इनमें सिलेंडर के दामों का बढ़ना, सिम बाइंडिंग रूल्स, ATF का महंगा होना, रेलवे का ऐप बंद होना शामिल हैं। वहीं इस महीने बैंकों में भी बंपर छुट्टियां हैं।
बता दें कि आज एक मार्च से सबसे बड़ा बदलाव सिम कार्ड को लेकर हुआ है। आज से मोबाइल सिम से मैसेजिंग ऐप्स के अकाउंट को लिंक करना अनिवार्य हो गया है। दूरसंचार विभाग यानी DoT ने OTT मैसेजिंग ऐप्स को इसे लेकर साफ-साफ निर्देश दे दिया है। कहा गया है कि मोबाइल यूजर का मैसेजिंग ऐप अकाउंट एक्टिव SIM से कनेक्ट होना चाहिए। अगर ऐसा नहीं हुआ तो WhatsApp या Telegram नहीं चलेगा।
दूसरा बदलाव, भारतीय रेलवे की एक मोबाइल ऐप का बंद होना है। आज 1 मार्च 2026 से भारतीय रेलवे का मोबाइल पुराना UTS बंद हो जाएगा। यानी आज एक मार्च से लोग इस मोबाइल ऐप को इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे। वहीं अब लोग रेलवे टिकट बुकिंग समेत रेलवे से जुड़े अन्य काम भी नए ऐप RailOne के जरिए कर सकते हैं।
तीसरा बदलाव, हवाई ईंधन यानी एयर टर्बाइन फ्यूल प्राइस (ATF Price) का महंगा होना है, जिससे हवाई सफर महंगा है। हवाई टिकटों के दाम बढ़ेंगे और लोगों की जेब भी ढीली होगी। आज एक मार्च से तेल कंपनियों ने हवाई ईंधन का रेट बढ़ा दिया है। दिल्ली में आज से ATF प्राइस 91393.39 रुपये से बढ़कर 96638.14 रुपये प्रति किलोलीटर हो गया है। कोलकाता में 94445.62 रुपये से बढ़कर 99587.14 रुपये, मुंबई में 85474.63 रुपये से बढ़कर 90451.87 रुपये और चेन्नई में 94781.99 रुपये से बढ़कर 100280.49 रुपये प्रति किलोलीटर हो गया है।
चौथा बदलाव, आज 1 मार्च से 19 किलोग्राम के कमर्शियल सिलेंडर के दाम भी बढ़ गए हैं। दिल्ली में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 28 रुपये और अन्य महानगरों में 29 और 31 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। आज से दिल्ली में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर 1768.50 रुपये, कोलकाता में 1875.50 रुपये, मुंबई में 1720.50 रुपये और चेन्नई में 1929 रुपये का मिलेगा।
5वां बदलाव, आज से मार्च महीना शुरू हो गया है और इस महीने में लोगों को सार्वजनिक अवकाश भी काफी मिलेंगे, यानी इस महीने लोग काफी छुट्टियां एन्जॉय कर पाएंगे। इस महीने होली, गुढ़ी पड़वा, ईद, राम नवमी और महावीर जयंती पर अवकाश रहेगा। शनिवार और रविवार के 6 अवकाश अलग से रहेंगे, यानी इस महीने में 18 दिन छुट्टी रहेगी और बैंक भी बंद रहेंगे।
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के IMC&MT इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। पिछले 12 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही हैं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के News 24 Hindi डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हैं। यहां खुशबू नेशनल, इंटरनेशनल, लाइव ब्रेकिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, एक्सप्लेनर आदि कवर करती हैं। इससे पहले खुशबू Amar Ujala और Dainik Bhaskar मीडिया हाउस के डिजिटल विंग में काम कर चुकी हैं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News