Friday OTT Release: इस शुक्रवार को होगा एंटरटेनमेंट का धमाका, OTT पर रिलीज होंगी ये फिल्में और सीरीज, देखें लिस्ट – News24 Hindi

—विज्ञापन—
आज यानी 19 मार्च को सिनेमाघरों में रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ को रिलीज किया गया है. वहीं अब 20 मार्च यानी शुक्रवार को ओटीटी पर भी कई फिल्में और सीरीज रिलीज होने वाली है, जिसे लेकर फैंस काफी उत्सुक नजर आ रहे हैं. चलिए जानते हैं कि इस शुक्रवार को कौन-कौन सी फिल्में रिलीज होने वाली हैं.
लिस्ट में पहला नाम ‘Deadloch Season 2’ का आता है. इस सीरीज का पहला सीजन लोगों को काफी ज्यादा पसंद आया था. इस सीजन में दिखा गया है कि एडी रेडक्लिफ (मैडलीन सामी) अपने पुराने साथी की मौत की जांच कर रही है. लेकिन यह मामला सुलझने की वजह और उलझता हुआ नजर आता है.यह सीरीज अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम की जाएगी.
दूसरे स्थान पर ‘Chiraiya’ का नाम मौजूद है, जो एक सोशल ड्रामा फिल्म है. इस मूवी में कमलेश (दिव्या दत्ता) की कहानी दिखाई गई है, जो एक आदर्श बहू है. लेकिन फिल्म में ऐसा ट्विस्ट आता है कि कमलेश की पूरी कहानी बदल जाती है. यह फिल्म जियो हॉटस्टार पर रिलीज की जाएगी.
तीसरे स्थान पर ‘द राइज ऑफ द रेड हॉट चिली पेपर्स: अवर ब्रदर, हिलेल’ का नाम शामिल है. यह डॉक्यूमेंट्री रेड हॉट चिली पेपर्स की शुरुआत की कहानी दिखाई गई है. इतना ही नहीं इस डॉक्यूमेंट्री में आपको संघर्ष और दोस्ती की कहानी भी देखने को मिलने वाली है.
चौथे स्थान पर ‘बॉर्डर 2’ का नाम काबिज है. सनी देओल स्टारर फिल्म ‘बॉर्डर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की थी. इस फिल्म में  सनी पाजी के साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी अहम किरदार में नजर आए थे. आपने अभी तक बॉर्डर 2 नहीं देखा है, तो इस मूवी को नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.
लिस्ट में आखिरी नाम ‘Kasaragod Embassy’ का आता है. इस मूवी में आपको दो कजिन की कहानी दिखाई गई है, जो केरल में पासपोर्ट जालसाजी की दुनिया का शिकार हो जाते हैं. इतना ही नहीं यह फिल्म जैसे जैसे आगे बढ़ती है, तो खतरनाक खेल में बदल जाती है. आप इसे जी5 पर देख सकते हैं.
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
बिहार के ऐतिहासिक शहर गया जी से ताल्लुक रखने वाले शहजाद News 24 के एंटरटेनमेंट सेक्शन में बतौर सब-एडिटर काम कर रहे हैं. एंटरटेनमेंट जर्लनलिस्ट के तौर पर उनका मकसद होता है कि वो जटिल खबरों को भी आसान भाषा में अपने पाठक के सामने पेश कर सकें. नई फिल्मों से लेकर टीवी गॉसिप तक, मनोरंजन की दुनिया के हर छोटे-बड़े अपडेट पर उनकी पैनी नजर होती है. शहजाद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत Zee News से की थी, जहां वो मनोरंजन के साथ-साथ ऑटो और टेक की खबरों पर भी काम करते थे. उन्होंने ग्रेटर नोएडा के IIMT कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. पढ़ाई के दौरान से ही मनोरंजन की खबरों में उनकी खास दिलचस्पी थी. फिल्में और टीवी देखने का शौक था. ऐसे में उन्होंने इसी को अपने प्रोफेशन बना लिया.
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News