By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company’s Terms & Conditions and Privacy Policy.
संसद में इंडिया गठबंधन बिहार के SIR और वोटचोरी को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं. प्रियंका गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कई नेता प्रदर्शन करते नजर आए.
#WATCH | Delhi: INDIA alliance MPs protest against the Special Intensive Revision (SIR) of electoral rolls in poll-bound Bihar and allegations of 'vote chori' against the BJP and the Election Commission of India. pic.twitter.com/iMAMLeVa5s
— ANI (@ANI) August 19, 2025
एनडीए की संसदीय दल की बैठक में पीएम मोदी ने कहा, नेहरू ने 80 प्रतिशत सिंधु नदी का पानी पाकिस्तान को दे दिया और दो बार देश को बांटने का काम किया. नेहरू की गलतियों को सुधारने की कोशिश कर रहे हैं.
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बादल फट गया है, लगघाटी में आसमानी आफत आई है. इससे दुकानों और बाग-बगाचों को नुकसान हुआ है.
मुंबई में भारी बारिश के चलते इंडिगो ने ट्रैवल एडवाइजरी जारी की. इंडिगो ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर कहा, मुंबई में भारी बारिश की वजह से एयरपोर्ट तक जाने वाले कई रूट पर पानी भर गया है और ट्रैफिक देखने को मिल रहा है. इससे संचालन में कठिनाइयां पैदा हो रही हैं और उड़ानों में देरी हो रही है. हमें इस असुविधा के लिए खेद है.
Indigo Airlines issues a travel advisory. Tweets, "With Mumbai drenched in heavy showers, several routes to the airport are witnessing waterlogging and sluggish traffic. This has, in turn, led to operational challenges, with delays in both departures and arrivals and we truly pic.twitter.com/rL1MGJrn0W
— ANI (@ANI) August 19, 2025
दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर घटने लगा है. सुबह 7 बजे यमुना का जलस्तर 205.85 मीटर रिकॉर्ड किया गया है. सुबह 5 बजे यमुना का लेवल 205.95 मीटर था. अधिकारियों के मुताबिक उम्मीद है कि अब यहां से यमुना का जलस्तर घटेगा. हालांकि, आज रात तक भी यमुना का जलस्तर खतरे के निशान के ऊपर ही रहेगा.
महाराष्ट्र में मूसलाधार बारिश से मुंबई के कई इलाकों में पानी भर गया है. जिससे लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है.
मिस यूनिवर्स इंडिया का खिताब जीतने पर मनिका विश्वकर्मा ने कहा कि मेरी यात्रा मेरे शहर गंगानगर से शुरू हुई. मैं दिल्ली आई और प्रतियोगिता की तैयारी की. हमें अपने अंदर आत्मविश्वास और साहस जगाने की जरूरत है. सभी की इसमें बड़ी भूमिका थी. मैं उन सभी का धन्यवाद करती हूं, जिन्होंने मेरी मदद की और मुझे इस योग्य बनाया कि मैं आज हूं. प्रतियोगिता सिर्फ एक क्षेत्र नहीं है, यह अपनी ही एक दुनिया है जो व्यक्ति के चरित्र का निर्माण करती है.
मनिका विश्वकर्मा को मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 के ताज से नवाजा गया. वह इस साल के अंत में थाईलैंड में होने वाले 74वें मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी.
#WATCH | Jaipur, Rajasthan: Manika Vishwakarma gets crowned as Miss Universe India 2025. She will represent India at the 74th Miss Universe pageant in Thailand later this year. pic.twitter.com/8EqmzFP2Of
— ANI (@ANI) August 18, 2025
थ्री इडियट्स एक्टर अच्युत पोद्दार का 91 साल की उम्र में निधन हो गया है.
एक्टर अच्युत पोद्दार
नाइजीरिया में एक नदी में नाव के पलटने से कम से कम 25 लोग लापता हो गए हैं. अधिकारियों ने बताया कि नाव लोगों को लेकर सोकोटो राज्य के एक बाजार जा रही थी. 25 लोगों को बचा लिया गया है.
एनडीए संसदीय दल की आज बड़ी बैठक है. प्रधानमंत्री मोदी इस बैठक की अध्यक्षता करेंगे. साथ ही वह इस बैठक को संबोधित भी करेंगे. यह बैठक सुबह 9.30 बजे होगी.
मुंबई और आसपास के इलाकों में अगले 3 घंटे में भारी बारिश की संभावना जताई गई है. लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है. साथ ही सरकारी एजेंसियों द्वारा जारी निर्देशों का पालन करने के लिए कहा गया है.
भारत दौरे पर आए चीनी विदेश मंत्री वांग यी आज एनएसए अजीत डोभाल से सुबह 11 बजे सीमा मुद्दे पर विशेष प्रतिनिधि वार्ता के नए संस्करण के तहत वार्ता करेंगे. इसके साथ ही वांग यी 5:30 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आवास पर मुलाकात करेंगे.
विपक्षी दलों की आज अहम बैठक होगी जिसमें उपराष्ट्रपति पद के नाम को लेकर चर्चा की जाएगी. वहीं दूसरी तरफ चीनी विदेश मंत्री वांग यी आज एनएसए अजीत डोभाल से सुबह 11 बजे सीमा मुद्दे पर विशेष प्रतिनिधि वार्ता के नए संस्करण के तहत वार्ता करेंगे. इसके साथ ही वांग यी 5:30 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आवास पर मुलाकात करेंगे. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली में आज को बारिश और आंधी की संभावना जताई है. वहीं IMD ने अगले दो दिनों के लिए महाराष्ट्र के अमरावती और गडचिरोली के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ और नागपुर एवं विदर्भ क्षेत्र के कुछ अन्य जिलों के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है. देश-दुनिया की खबरों से अपडेट रहने के लिए जुड़े रहें…
Published On – Aug 19,2025 12:02 AM