By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company’s Terms & Conditions and Privacy Policy.
जनसुनवाई में हुए हमले के बाद दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पहले सार्वजनिक कार्यक्रम शामिल हो रही हैं. मुख्यमंत्री रेखा गांधी नगर मार्केट के 50 साल पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगी.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार के गयाजी के दौरे पर हैं. वह अब से कुछ देर में एक जनसभा को संबोधित करेंगे.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार के गयाजी पहुंच चुके हैं. यहां वे आज कई परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे. इसके साथ ही जनसभा को संबोधित भी करेंगे.
संसद की सुरक्षा में सेंध का मामला सामने आया है. सूत्रो के हवाले से खबर है कि एक व्यक्ति पेड़ के सहारे दीवार कूद कर सुबह लगभग 6:30 बजे संसद भवन में घुस गया. रेलभवन की तरफ से दीवार कूद कर नई संसद भवन के गरुड़ द्वार तक पहुंच गया था. संसद भवन में मौजूद सिक्योरिटी ने आरोपी पकड़ लिया है और उससे पूछताछ कर रही है.
तेजस्वी और लालू के बयान पर जदयू ने पलटवार किया है. जदयू नेता ललन सिंह ने कहा कि इस बार पिंडदान जनता राजद का करने जा रही है. हम तर्पण करने जाएंगे राजद में आखिरी कील गाड़ने का काम जनता करेगी. गया जी की जनता समझती है माकूल जवाब देगी.
मथुरा के शाही ईदगाह और श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद का मामले में आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई होगी. 18 जुलाई को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने आर्डर 1 रूल 8 के तहत प्रतिनिधि क्षमता के लिए दायर आवेदन को स्वीकार कर लिया था आवेदन स्वीकार किए जाने के बाद सूट नंबर 17 को अब प्रतिनिधि वाद (Representative Suit)माना जाएगा. जस्टिस राम मनोहर नारायण मिश्रा की सिंगल बेंच मामले पर सुनवाई कर रही है.
साउथ अमेरिका में भूकंप के जोरदार झटके महसूस हुए. इसकी तीव्रता 8.0 मापी गई है. इतनी तीव्रता के भूकंप में सुनामी आने तक की चेतावनी दे दी जाती है. USGS के अनुसार, इस भूकंप की गहराई 10.8 किलोमीटर बताई जा रही है.
पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा है. मशहूर कॉमेडियन जसविंदर भल्ला का निधन हो गया है. उन्होंने 65 की उम्र में अंतिम सांस ली.
दिल्ली के स्कूल में फिर धमकी भरा मेल आया है. दिल्ली फायर के मुताबिक सुबह 7 बजे इस मेल की जानकारी दी गई है. द्वारका सेक्टर 7 में स्थित है स्कूल को धमकी भरा मेल आया है. इससे पहले गुरुवार को भी कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी.
एल्विश यादव के घर पर हुई फायरिंग मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है. आरोपी हमलावर और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई है. इस दौरान आरोपी इशांत के पैर में गोली लगी है. मुठभेड़ के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.
बिहार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने अपने पोस्ट को लेकर कहा, “पांच लोगों ने मिलकर मेरी जिंदगी पूरी तरह बर्बाद कर दी. वे मेरे खुशमिजाज स्वभाव को बर्दाश्त नहीं कर सके और इसलिए मेरे करियर को बर्बाद करने के लिए इस तरह के आरोप लगाए. मैं कोर्ट जाऊंगा और केस भी करूंगा. मुझे लगता है कि इन लोगों ने आरएसएस और बीजेपी से पैसे लिए और मेरी छवि खराब करने की कोशिश की क्योंकि उन्होंने देखा कि चुनाव आ रहे हैं और युवाओं में मेरे लिए क्रेज है. मैं जल्द ही इन पांच परिवार के लोगों के नाम सबके सामने रखूंगा. इन साजिशकर्ताओं का पटना से दिल्ली तक गिरोह है.
उपराष्ट्रपति उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी आज इंडिया ब्लॉक के घटक दलों से मुलाकात करेंगे.
व्हाइट हाउस के व्यापार सलाहकार पीटर नवारो ने कहा है कि भारत में 25 फीसदी टैरिफ इसलिए लगाए गए क्योंकि वे व्यापार में हमारे साथ धोखा करते हैं. फिर 25% रूसी तेल के कारण. कई मायनों में, शांति का रास्ता नई दिल्ली से होकर गुजरता है.
आज से हरियाणा विधानसभा का मानसूत्र सत्र शुरू होगी.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कोलकाता में तीन नई मेट्रो रेल प्रोजेक्ट का उद्घाटन करेंगे. इनमें नोआपाड़ा-जय हिंद हवाई अड्डा, सियालदह-एस्प्लेनेड और हेमंत मुखोपाध्याय-बेलेघाटा मार्ग शामिल हैं. इससे कोलकाता की कनेक्टिविटी बेहतर होगी और यात्रा का समय कम होगा. लगभग 9.15 लाख यात्री प्रतिदिन मेट्रो का लाभ उठा सकेंगे.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार के दौरे पर रहेंगे. वो बिहार को 13000 करोड़ रुपये की सौगात देंगे. गंगा नदी पर एक पुल सहित कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे. इसके अलावा गया एक रैली को संबोधित करेंगे.
समाचार एजेंसी एपी की रिपोर्ट में कहा गया है कि इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि वह गाजा शहर पर कब्जे की योजना को मंजूरी देंगे और बंधकों को लेकर बातचीत फिर से शुरू करेंगे.
सुप्रीम कोर्ट आज शुक्रवार को आवारा कुत्तों से जुड़ी उस याचिका पर आदेश सुनाएगा जिसमें अदालत के 11 अगस्त के निर्देश पर रोक लगाने की मांग की गई है. अदालत ने तब दिल्ली-एनसीआर की सड़कों से आवारा कुत्तों को स्थायी रूप से ‘डॉग शेल्टर्स’ भेजने का आदेश दिया गया था. 3 जजों की स्पेशल बेंच ने 14 अगस्त को इस मामले में फैसला सुरक्षित रख लिया था.
दिल्ली के कुछ हिस्सों में कल गुरुवार को बारिश हुई और शहर का अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शुक्रवार रात के समय और अधिक बारिश होने की भविष्यवाणी की है. मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी आंधी-तूफान और बारिश का अनुमान जताया है. वहीं केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की एक स्पेशल कोर्ट ने जम्मू-कश्मीर पुलिस के उन 8 कर्मियों को 5 दिन की हिरासत में भेज दिया जिन्हें 2 साल पहले एक साथी पुलिस कांस्टेबल पर क्रूर और अमानवीय तरीके से हिरासत में यातना देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. दूसरी ओर, सुप्रीम कोर्ट आज आवारा कुत्तों से जुड़ी उस याचिका पर आदेश सुनाएगा जिसमें कोर्ट के 11 अगस्त के निर्देश पर रोक लगाने की मांग की गई है. देश व दुनिया से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स के लिए पेज को रिफ्रेश करते रहें….
Published On – Aug 22,2025 12:00 AM