By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company’s Terms & Conditions and Privacy Policy.
दिल्ली में यमुना का जलस्तर बढ़ गया है. जो इस समय खतरे के निशान के ऊपर है. इसी को देखते हुए प्रशासन की तरफ से दिल्ली के मयूर विहार एरिया में रिलीव कैंप लगाया है.
देश की राजधानी के न्यू अशोक नगर में स्पेशल सेल की टीम एक एनकाउंटर किया है. इस पूरी कार्रवाई में लॉरेंस गैंग के 2 बदमाश पकड़े गए हैं.
हिमाचल प्रदेश में ब्यास नदी के उफान पर होने से चंडीगढ़-मनाली हाईवे का एक हिस्सा बह गया.
#WATCH | Kullu, Himachal Pradesh | A portion of the Chandigarh-Manali Highway washed away as the Beas River flows in spate. pic.twitter.com/gmmKJd3akM
— ANI (@ANI) August 28, 2025
सीबीआई ने अमेरिका की एफबीआई के साथ मिलकर एक अंतरराष्ट्रीय साइबर अपराध सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है. जिसने तकनीकी सहायता घोटालों के जरिए से अमेरिकी नागरिकों से लगभग 40 मिलियन अमेरिकी डॉलर की धोखाधड़ी की थी.
राहुल गांधी और तेजस्वी यादव बिहार में वोटर अधिकार यात्रा निकाल रहे हैं. बिहार की वोटर लिस्ट रीविजन (SIR) और वोट चोरी को लेकर यह यात्रा निकाली जा रही है. इस यात्रा में आज अखिलेश यादव भी शामिल होंगे.
उत्तराखंड के नैनीताल के मल्लीताल में मोहनको क्षेत्र में एक बिल्डिंग में बुधवार को आग लग गई. आग लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई. राहत और बचाव का कार्य जारी है.
अमेरिका ने वीजा को लेकर एक नया प्रस्ताव सामने रखा है. इसके तहत अब छात्रों, एक्सचेंज विज़िटर्स (यानी अदला-बदली कार्यक्रम में आने वाले लोग) और विदेशी मीडिया के लिए वीजा की एक तय समय-सीमा (Fixed Term) होगी. अब इन वीजा धारकों को बिना समय सीमा के नहीं, बल्कि एक निश्चित अवधि के लिए ही वीजा मिलेगा.
जम्मू – कश्मीर के किश्तवाड़ में आग लगने से 7 लोग घायल हो गए हैं. वहीं, 6 घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं.
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में रिहायशी घरों में आग लग गई है, इस हादसे में कई लोग घायल हो गए हैं. इसी के बाद घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
#WATCH | J&K: Residential houses caught fire in Kishtwar. The injured have been brought to the District Hospital, Kishtwar. pic.twitter.com/yKQxvT6h8P
— ANI (@ANI) August 27, 2025
नैनीताल में मल्लीताल के मोहनको क्षेत्र में एक बहुमंजिला इमारत में भीषण आग लग गई. आग बुझाने की कोशिश जारी है.
#WATCH | Nainital, Uttarakhand | A fire broke out in a multi-storey building in the Mohanko area of Mallital. Efforts to douse the fire are underway. More details awaited. pic.twitter.com/YIeyRTGpzQ
— ANI (@ANI) August 27, 2025
जम्मू कश्मीर में बाढ़ जैसी स्थिति को देखते हुए सभी स्कूल आज बंद रहेंगे. वहीं बारिश के चलते पंजाब में 30 अगस्त तक सभी स्कूल बंद रहेंगे.
राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की वोटर अधिकार यात्रा के 12वें दिन मां जानकी की धरती सीतामढ़ी पहुंचे हैं. आज सुबह 8:30 बजे वो मां जानकी के मंदिर दर्शन के लिए जाएंगे, इस दौरान प्रियंका गांधी भी मौजूद रह सकती हैं. दिल्ली के उपराज्यपाल की अधिसूचना के खिलाफ वकीलों की हड़ताल गुरुवार और शुक्रवार को भी जारी रहेगी. जम्मू कश्मीर में बाढ़ जैसी स्थिति को देखते हुए सभी स्कूल आज बंद रहेंगे. वहीं बारिश के चलते पंजाब में 30 अगस्त तक सभी स्कूल बंद रहेंगे. पढ़ें देश व दुनिया से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स…
Published On – Aug 28,2025 12:01 AM