MP LIVE News 28 August: भोपाल में आज कांग्रेस का हल्लाबोल! ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ नारे के साथ सड़कों पर उतरे… – News18 Hindi

आज राजधानी के 15 इलाकों में बिजली कटौती होगी. कंपनी के मेंटेनेंस कार्य के चलते सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक विनीत कुंज ए सेक्टर, सीआई हाइट्स, आइना बंगलों, राज हर्ष कॉलोनी और बंजारी डी सेक्टर में बिजली गुल रहेगी. वहीं, सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक नरेला हनुमंत, गुरारीघाट, रतनपुर सड़क और पिपलिया केशो क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी.
बर्तन की दुकान में चोरी की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है. यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के कसेराओली में हुई. कारोबारी चिराग अग्रवाल ने इस चोरी की वारदात पर FIR दर्ज कराई है. चोरों ने दुकान से 50 हजार रुपए कीमत के बर्तन चोरी कर लिए. सीसीटीवी फुटेज में तीन युवकों को चोरी करते हुए देखा गया है. कोतवाली पुलिस अब इन चोरों की तलाश में जुटी हुई है.
 
व्यापम फर्जीवाड़ा 2013 मामले की सुनवाई जल्द ही होने वाली है. इस मामले में 122 आरोपियों पर आरोप तय किए जाएंगे. 3 जुलाई को CBI कोर्ट में चालान पेश किया गया था. व्यापम फर्जीवाड़ा 2013 में हुआ था और झांसी रोड थाने में इसकी FIR दर्ज हुई थी. 2015 में कोर्ट ने इस मामले की जांच CBI को सौंप दी थी.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News