By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company’s Terms & Conditions and Privacy Policy.
पश्चिम बंगाल के खड़गपुर स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) के हॉस्टल में एमटेक का एक छात्र मृत अवस्था में मिला. परिसर में पिछले 10 दिनों के भीतर इस तरह की यह दूसरी घटना है.
पंजाब के एक और नामी पहलवान को मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आम आदमी पार्टी में शामिल करवाया. रुस्तम-ए-हिंद और हिंद केसरी पुरस्कार से सम्मानित पहलवान प्रीतपाल सिंह फागवारा भी आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए.
मद्रास हाईकोर्ट ने कहा है कि मातृत्व लाभ, खासतौर से कर्मचारियों की तीसरी गर्भावस्था के लिए अवकाश स्वीकृत करने में सरकार को किसी प्रकार का भेदभाव नहीं करना चाहिए.
कोलकाता में बेलेघाटा सीट से TMC उम्मीदवार कुणाल घोष ने कहा, “लोग दीदी के सपोर्ट में हैं, लेकिन चुनाव आयोग के कुप्रबंध की वजह से पोलिंग धीरे हो रही है. लोग SIR के लिए लाइनों में थे, और अब चुनाव आयोग के कुप्रबंध की वजह से. ऐसा नहीं होना चाहिए. महिला वोटर और सीनियर सिटिज़न वोटर वोट देने के लिए आगे आ रहे हैं, और यह एक अच्छा संकेत है.”
गुजरात के साबरकांठा में अहमदाबाद-उदयपुर नेशनल हाईवे पर एक प्राइवेट बस के इको कार से टकरा जाने से 6 लोगों की मौत हो गई. 8 घायलों को इलाज के लिए गंभोई और हिम्मतनगर सिविल अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. घटना को लेकर RMO इंचार्ज, केबी वर्मा ने बताया, “आज सुबह गंभोई गांव के पास हादसा हो गया, जिसमें एक बस और एक वैन की टक्कर हो गई. हादसे के बाद, कई एंबुलेंस से 7 लोगों को हमारे अस्पताल लाया गया. इन 7 लोगों में से 5 को मामूली चोटें आई हैं, जबकि बाकी 2 को गंभीर चोटें लगी हैं. फिलहाल, उनके CT स्कैन किए जा रहे हैं…”
UP के हरदोई में एक्सेस-कंट्रोल्ड ग्रीनफील्ड गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, “मैं मानता हूं कि उत्तर प्रदेश को एक्सप्रेसवे का ये वरदान भी मां गंगा का ही आशीर्वाद है. अब आप कुछ ही घंटों में संगम भी पहुंच सकते हैं, और काशी में बाबा के दर्शन करके भी वापस आ सकते हैं. जैसे मां गंगा हजारों वर्षों से उत्तर प्रदेश और इस देश की जीवन रेखा रही है वैसे ही आधुनिक प्रगति के इस दौर में उनके समीप से गुजरता ये एक्सप्रेसवे UP के विकास की नई लाइफलाइन बनेगा.”
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के हरदोई में 594 किलोमीटर लंबे एक्सेस-कंट्रोल्ड ग्रीनफील्ड गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन कर दिया. करीब 36,230 करोड़ रुपये की कुल लागत से बने गंगा एक्सप्रेसवे से मेरठ और प्रयागराज के बीच यात्रा का समय अभी के 10-12 घंटे से घटकर करीब 6 घंटे होने की उम्मीद है.
पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के तहत आज 8 जिलों की 142 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं. सुबह 11 बजे तक करीब 40 फीसदी वोट पड़ चुके हैं.
पश्चिम बंगाल में चुनाव आयोग के ऑब्जर्वर IPS अजय पाल शर्मा को हटाने को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई है. याचिकाकर्ता आदित्य दास का आरोप है कि IPS अजय पाल ने पक्षपातपूर्ण तरीके से काम किया. याचिका में दावा किया गया कि अधिकारी ने मतदाताओं को डराया और ऑब्जर्वर की भूमिका का उल्लंघन किया. इससे पहले कलकत्ता हाईकोर्ट ने पहले मामले में हस्तक्षेप से इनकार कर दिया था.
मद्रास हाईकोर्ट ने बिजली मंत्री सेंथिल बालाजी के कार्यकाल के दौरान कथित तौर पर 397 करोड़ रुपये के ट्रांसफार्मर खरीद घोटाले की सीबीआई जांच का आदेश दिया है.
गाजियाबाद के इंदिरापुरम के अभय खंड में गौर ग्रीन एवेन्यू में भीषण आग लगने की घटना की सीएम योगी आदित्यनाथ ने पुलिस कमिश्नर, जिलाधिकारी को तत्काल मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं. सीएम ने कहा कि लापरवाही किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं होगी.
गाजियाबाद के इंदिरापुरम के अभय खंड में गौर ग्रीन एवेन्यू में भीषण आग लगी है.
पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 के दूसरे और अंतिम चरण के लिए वोटिंग जारी है. सुबह 9 बजे तक करीब 18.39% वोटिंग हो चुकी है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में 14 किलोमीटर लंबा रोड शो करने के बाद विश्वनाथ मंदिर पहुंच गए हैं. रास्ते में भारी भीड़ उमड़ी.
#WATCH | Varanasi | PM Narendra Modi arrives at Shri Kashi Vishawanath temple to perform darshan and pooja
(Video source: DD) pic.twitter.com/yeMD02g0X7
— ANI (@ANI) April 29, 2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत करने के लिए वाराणसी के लहुराबीर चौराहे पर भारी भीड़ एकत्र हो चुकी है. PM मोदी आज शहर में एक विशाल रोड शो करने वाले हैं, जिसके बाद वे दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए श्री काशी विश्वनाथ मंदिर जाएंगे.
कोलकाता में पश्चिम बंगाल विधानसभा नेता प्रतिपक्ष और नंदीग्राम तथा भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी प्रत्याशी सुवेंदु अधिकारी ने भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र में हनुमान मंदिर में दर्शन किए. दर्शन के बाद सुवेंदु ने कहा, “ज्यादा से ज्यादा वोटिंग कीजिए . सभी हिंदू बीजेपी को वोट दे रहे हैं.”
पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण की वोटिंग को लेकर अमित शाह ने X पर कहा, “बंगाल को भय, सिंडिकेट और भ्रष्टाचार के शासन से मुक्त करने के लिए दूसरे और अंतिम चरण के सभी मतदाताओं, विशेषकर माताओं, बहनों और युवाओं से अपील करता हूं कि आप अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें. आपका एक वोट बंगाल के गौरव को पुनर्स्थापित करने के साथ-साथ महिलाओं को सुरक्षा देने का माध्यम बनेगा. बंगाल के युवाओं के सपनों को सिर्फ एक ऐसी सरकार ही पूरा कर सकती है, जिसके पास विकास का विजन भी हो और घुसपैठियों को चुन-चुन कर बाहर करने की संकल्प शक्ति भी हो. सोनार बांग्ला के लिए रिकॉर्ड मतदान करें.”
पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 के दूसरे और अंतिम चरण के लिए वोटिंग चल रही है. 294 सदस्यों वाली विधानसभा में से, आज शेष 142 सीटों पर वोटिंग कराई जा रही है. आज हाई-प्रोफाइल सीटों में भवानीपुर भी शामिल है, जहां सीएम ममता बनर्जी का मुकाबला नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी से हो रहा है.
इक्वाडोर की विदेश मंत्री और ह्यूमन मोबिलिटी मंत्री गैब्रिएला सोमरफेल्ड रोसेरो नई दिल्ली पहुंच गई हैं.
हैदराबाद में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष एन रामचंदर राव ने कहा, “तेलंगाना PM नरेंद्र मोदी के स्वागत का इंतजार कर रहा है. आम चुनावों के बाद यह उनका तेलंगाना का पहला दौरा है. तेलंगाना के लोग उनका स्वागत करने के लिए बहुत उत्सुक हैं.”
कार्यवाहक अमेरिकी अटॉर्नी जनरल टॉड ब्लैंच ने कहा, उत्तरी कैरोलिना के पूर्वी जिले में बैठी एक ग्रैंड जूरी ने जेम्स कोमी के खिलाफ दो मामलों में अभियोग दायर किया है. पहला मामला यह है कि पिछले साल 15 मई के आसपास, उन्होंने जानबूझकर और स्वेच्छा से अमेरिकी राष्ट्रपति की जान लेने और उन्हें शारीरिक नुकसान पहुंचाने की धमकी दी. दूसरा मामला, उसी दिन, 15 मई, 2025 को, आरोपी जेम्स कोमी ने जानबूझकर और स्वेच्छा से अंतरराज्यीय व्यापार में एक ऐसा संदेश भेजा जिसमें अमेरिकी राष्ट्रपति को जान से मारने की धमकी थी. इन दोनों मामलों में अधिकतम 10 साल की कैद की सजा हो सकती है. न्याय विभाग अमेरिकी राष्ट्रपति की जान को धमकी देने को कभी बर्दाश्त नहीं करेगा.
#WATCH | Acting US Attorney General Todd Blanche says, “Today, a grand jury sitting in the Eastern District of North Carolina returned an indictment against James Comey on two counts. The first count is that on or about May 15th of last year, he knowingly and willfully made a pic.twitter.com/AkJTSS9RTa
— ANI (@ANI) April 28, 2026
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री केअर स्टार्मर ने मंगलवार को संसद में एक अहम मत विभाजन में जीत हासिल की और सांसदों ने उनके आचरण की जांच के प्रस्ताव को खारिज कर दिया.हाउस ऑफ कॉमन्स में 223 के मुकाबले 335 मतों से उस प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया गया, जिसमें संसद की विशेषाधिकार समिति द्वारा जांच कराने का प्रस्ताव था कि क्या स्टार्मर ने अमेरिका में ब्रिटेन के राजदूत के रूप में पीटर मैंडेलसन की नियुक्ति को लेकर सदन को गुमराह किया.
भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने 12 मई को होने वाले बिहार विधानपरिषद उपचुनाव के लिए सूर्य कुमार शर्मा को अपना उम्मीदवार घोषित किया.बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने एक अधिसूचना में बताया कि पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने उपचुनाव के लिए शर्मा की उम्मीदवारी को मंजूरी दे दी है.चुनाव आयोग के अनुसार, नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल है और नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि चार मई है. उम्मीदवारों के दस्तावेजों की जांच दो मई को की जाएगी.मतदान 12 मई को होगा और मतगणना उसी दिन होगी.
अमेरिकी कांग्रेस के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए किंग चार्ल्स तृतीय ने कहा, हम ऐसे समय में मिल रहे हैं जब चारों ओर अनिश्चितता का माहौल है, यूरोप से लेकर मध्य पूर्व तक संघर्ष व्याप्त है, जो अंतरराष्ट्रीय समुदाय के लिए बड़ी चुनौतियां पेश करता है और जिसका प्रभाव हमारे अपने देशों के कोने-कोने में समुदायों पर महसूस किया जा रहा है. हम उस घटना के बाद भी मिल रहे हैं, जो इस महान इमारत से कुछ ही दूरी पर घटी, जिसने आपके राष्ट्र के नेतृत्व को नुकसान पहुंचाने और व्यापक भय और कलह फैलाने का प्रयास किया. मैं दृढ़ संकल्प के साथ कहना चाहता हूं कि हिंसा के ऐसे कृत्य कभी सफल नहीं होंगे.
#WATCH | Addressing the Joint session of US Congress, King Charles III says, ” We meet in times of great uncertainty, in times of conflict from Europe to the Middle East, which pose immense challenges for the international community and whose impact is felt in communities the pic.twitter.com/0LVLM6IoVs
— ANI (@ANI) April 28, 2026
पश्चिम बंगाल में आज दूसरे और आखिरी चरण के लिए वोट डाले जाएंगे. इस चरण में कुल 142 सीटें हैं. वोटिंग खत्म होने के बाद शाम को एग्जिट पोल के अनुमान भी सामने आएंगे.
पश्चिम बंगाल में आज दूसरे और आखिरी चरण के लिए वोट डाले जा रहे हैं. इस चरण में कुल 142 सीटें हैं. वोटिंग खत्म होने के बाद शाम को एग्जिट पोल के अनुमान भी सामने आएंगे. पीएम मोदी ने वाराणसी में सुबह 8 बजे काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजा किया. इसके बाद पीएम मोदी हरदोई के लिए रवाना हो गए. जहां पीएम मोदी ने सुबह 11.30 बजे योगी सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया है. बेंगलुरु के वसंतपुरा स्थित इस्कॉन मंदिर में चंदन अलंकार उत्सव का समापन होगा, जहां श्री लक्ष्मी नरसिम्हा को चंदन के लेप से सुशोभित किया जाएगा. दिल्ली-यूपी समेत 15 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. उत्तर भारत में मौसम में बदलाव की संभावना है.देश और दुनिया से जुड़े हर बड़े अपडेट्स के लिए पेज को रिफ्रेश करते रहें…
Published On – Apr 29,2026 12:00 AM IST