आज की ताजा खबर LIVE: पांच लोगों ने मिलकर मेरी जिंदगी पूरी तरह बर्बाद कर दी- तेजप्रताप यादव – TV9 Bharatvarsh

By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company’s Terms & Conditions and Privacy Policy.
बिहार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने अपने पोस्ट को लेकर कहा, “पांच लोगों ने मिलकर मेरी जिंदगी पूरी तरह बर्बाद कर दी. वे मेरे खुशमिजाज स्वभाव को बर्दाश्त नहीं कर सके और इसलिए मेरे करियर को बर्बाद करने के लिए इस तरह के आरोप लगाए. मैं कोर्ट जाऊंगा और केस भी करूंगा. मुझे लगता है कि इन लोगों ने आरएसएस और बीजेपी से पैसे लिए और मेरी छवि खराब करने की कोशिश की क्योंकि उन्होंने देखा कि चुनाव आ रहे हैं और युवाओं में मेरे लिए क्रेज है. मैं जल्द ही इन पांच परिवार के लोगों के नाम सबके सामने रखूंगा. इन साजिशकर्ताओं का पटना से दिल्ली तक गिरोह है.
उपराष्ट्रपति उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी आज इंडिया ब्लॉक के घटक दलों से मुलाकात करेंगे.
व्हाइट हाउस के व्यापार सलाहकार पीटर नवारो ने कहा है कि भारत में 25 फीसदी टैरिफ इसलिए लगाए गए क्योंकि वे व्यापार में हमारे साथ धोखा करते हैं. फिर 25% रूसी तेल के कारण. कई मायनों में, शांति का रास्ता नई दिल्ली से होकर गुजरता है.
आज से हरियाणा विधानसभा का मानसूत्र सत्र शुरू होगी.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कोलकाता में तीन नई मेट्रो रेल प्रोजेक्ट का उद्घाटन करेंगे. इनमें नोआपाड़ा-जय हिंद हवाई अड्डा, सियालदह-एस्प्लेनेड और हेमंत मुखोपाध्याय-बेलेघाटा मार्ग शामिल हैं. इससे कोलकाता की कनेक्टिविटी बेहतर होगी और यात्रा का समय कम होगा. लगभग 9.15 लाख यात्री प्रतिदिन मेट्रो का लाभ उठा सकेंगे.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार के दौरे पर रहेंगे. वो बिहार को 13000 करोड़ रुपये की सौगात देंगे. गंगा नदी पर एक पुल सहित कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे. इसके अलावा गया एक रैली को संबोधित करेंगे.
समाचार एजेंसी एपी की रिपोर्ट में कहा गया है कि इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि वह गाजा शहर पर कब्जे की योजना को मंजूरी देंगे और बंधकों को लेकर बातचीत फिर से शुरू करेंगे.
सुप्रीम कोर्ट आज शुक्रवार को आवारा कुत्तों से जुड़ी उस याचिका पर आदेश सुनाएगा जिसमें अदालत के 11 अगस्त के निर्देश पर रोक लगाने की मांग की गई है. अदालत ने तब दिल्ली-एनसीआर की सड़कों से आवारा कुत्तों को स्थायी रूप से ‘डॉग शेल्टर्स’ भेजने का आदेश दिया गया था. 3 जजों की स्पेशल बेंच ने 14 अगस्त को इस मामले में फैसला सुरक्षित रख लिया था.
दिल्ली के कुछ हिस्सों में कल गुरुवार को बारिश हुई और शहर का अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शुक्रवार रात के समय और अधिक बारिश होने की भविष्यवाणी की है. मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी आंधी-तूफान और बारिश का अनुमान जताया है. वहीं केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की एक स्पेशल कोर्ट ने जम्मू-कश्मीर पुलिस के उन 8 कर्मियों को 5 दिन की हिरासत में भेज दिया जिन्हें 2 साल पहले एक साथी पुलिस कांस्टेबल पर क्रूर और अमानवीय तरीके से हिरासत में यातना देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. दूसरी ओर, सुप्रीम कोर्ट आज आवारा कुत्तों से जुड़ी उस याचिका पर आदेश सुनाएगा जिसमें कोर्ट के 11 अगस्त के निर्देश पर रोक लगाने की मांग की गई है. देश व दुनिया से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स के लिए पेज को रिफ्रेश करते रहें….
Published On – Aug 22,2025 12:00 AM

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News