By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company’s Terms & Conditions and Privacy Policy.
बीजेपी सांसद कमलजीत सहरावत ने कहा, विपक्ष जिस तरह से ऑपरेशन सिंदूर पर सवाल उठा रहा है, वह दुर्भाग्यपूर्ण है. विपक्ष पाकिस्तान के साथ खड़ा दिख रहा है. आज जब सेना की बात हुई तो रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के दो बार कहने के बाद भी राहुल गांधी ने ताली नहीं बजाई. विपक्ष देश की सेना का मनोबल गिराने का काम करता है.
#WATCH | Delhi | BJP MP Kamaljeet Sehrawat says, “… The way the opposition is raising questions (on Operation Sindoor) is unfortunate… The opposition seems to be standing with Pakistan… Today, Rahul Gandhi did not clap when the army was talked about, even after Defence pic.twitter.com/0xuCjOreZO
— ANI (@ANI) July 28, 2025
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज दोपहर 12 बजे से 1 बजे के बीच लोकसभा को संबोधित करेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाम को समापन भाषण देंगे.
Union Home Minister Amit Shah will address the Lok Sabha on 29 July between 12:00 pm and 1:00 pm. Prime Minister Narendra Modi will make the concluding speech in the evening. pic.twitter.com/mbjLJTWU0O
— ANI (@ANI) July 28, 2025
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर पर लोकसभा में दिए गए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री एस जयशंकर के भाषणों की तारीफ की. पीएम ने कहा कि दोनों नेताओं ने ऑपरेशन की सफलता और भारत की वैश्विक पहुंच को बहुत ही सटीक तरीके से स्पष्ट किया. सोशल मीडिया पोस्ट में पीएम ने कहा कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का उत्कृष्ट भाषण, जिसमें उन्होंने भारत के सुरक्षा तंत्र की सफलता और ऑपरेशन सिंदूर में हमारे सशस्त्र बलों के साहस पर गहन दृष्टिकोण प्रस्तुत किया. एक अन्य पोस्ट में पीएम ने कहा, विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर का भाषण उत्कृष्ट रहा. उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि कैसे ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से आतंकवाद के खतरे से लड़ने में भारत का दृष्टिकोण दुनिया के सामने स्पष्ट रूप से आया है.
यमन में हत्या के एक मामले में मौत की सज़ा का सामना कर रही भारतीय नागरिक निमिषा प्रिया के मामले पर, भारतीय ग्रैंड मुफ़्ती, कंथापुरम एपी अबू बकर मुस्लैयार के कार्यालय ने कहा, निमिषा प्रिया की मौत की सजा, जिसे पहले निलंबित कर दिया गया था, को पलट दिया गया है. सना में आयोजित एक उच्च-स्तरीय बैठक में मृत्युदंड को पूरी तरह से रद्द करने का फैसला किया गया, जिसे पहले अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया था.
संसद में पहलगाम और ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा चल रही है. आज दोपहर 12 बजे के करीब केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह लोकसभा में अपनी बात रखेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाम 5-6 के आसपास लोकसभा में अपनी बात रख सकते हैं.
संसद में पहलगाम और ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा चल रही है. आज दोपहर 12 बजे के करीब केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह लोकसभा में अपनी बात रखेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाम 5-6 के आसपास लोकसभा में अपनी बात रख सकते हैं. वहीं, दिल्ली की एक अदालत कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी से जुड़े नेशनल हेराल्ड मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के आरोप पत्र के संज्ञान पर आज आदेश पारित कर सकती है. विशेष न्यायाधीश विशाल गोगने ने इस मामले में 15 जुलाई को दोनों पक्षों की ओर से संज्ञान के पहलू पर दलीलें सुनने के बाद अपना आदेश सुरक्षित रख लिया था. राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA), भारतीय सेना और दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश की राज्य सरकारों के सहयोग से आज से 1 अगस्त तक एक बड़े पैमाने पर आपदा प्रबंधन अभ्यास सुरक्षा चक्र अभ्यास का आयोजन करेगा. उधर, राजस्थान में आगामी दिनों में भारी बारिश के पूर्वानुमान के मद्देनजर प्रशासन ने कई जिलों ने 28-29 जुलाई को स्कूलों की छुट्टियों की घोषणा की है. ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए पेज को रिफ्रेश करते रहें…
Published On – Jul 29,2025 12:02 AM