गुजरात के दाहोद में दो मंजिला कपड़े की दुकान में भीषण आग लग गई. दाहोद के जूनी कोर्ट रोड पर दो मंजिला कपड़े की दुकान में आग लग गई. पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंच गई है. आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है. अधिक जानकारी का इंतजार है.
VIDEO | Gujarat: A fire broke out in a two-storey cloth store at Juni Court Road in Dahod. Further details are awaited.
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvqRQz) pic.twitter.com/mGXaq6lZfT
— Press Trust of India (@PTI_News) December 9, 2024
मुंबई में हुई दर्दनाक बस हादसा पर शिवसेना विधायक दिलीप लांडे ने कहा, ‘कुर्ला स्टेशन से निकली एक बस का ब्रेक फेल हो गया और ड्राइवर ने बस पर से नियंत्रण खो दिया. ड्राइवर घबरा गया और ब्रेक दबाने की बजाय उसने एक्सीलेटर दबा दिया और बस की गति बढ़ गई. वह बस पर नियंत्रण नहीं रख सका और 30-35 लोगों को टक्कर मार दी. इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई. जबकी 4 गंभीर हालत में हैं जिनका ईलाज चल रहा है.’
#WATCH | Dilip Lande, Shiv Sena MLA says, ” A bus which left from Kurla Station, its brake got failed and the driver lost the control of the bus. Driver got scared and instead of pressing the brake, he pressed the accelerator and the speed of the bus increased. He couldn’t https://t.co/aYuqFfk6Ks pic.twitter.com/wLu8iqXsJX
— ANI (@ANI) December 9, 2024
द कश्मीर फाइल्स’ फिल्म के निर्माता विवेक रंजन अग्निहोत्री ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को बंद करने की मांग की है. उन्होंने हिंदुओं पर अत्याचार के खिलाफ दिल्ली के तीन मूर्ति भवन के पास आज सुबह 11 बजे से निकाले जाने वाले आक्रोश मार्च में सभी को शामिल होने का आह्वान किया है.
बदायू में आज नीलकंठ महादेव मंदिर बनाम जामा मस्जिद शम्सी मामले में सुनवाई होनी है. कोर्ट को यह तय करेगा कि यह मामला सुनवाई योग्य है कि नहीं. राजस्थान में विवादित सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा 2021 के पेपर लीक मामले में हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से आज तक का जवाब पेश करने का आदेश दिया है कि वह परीक्षा को रद्द करेंगे या नहीं. रक्षा खुफिया एजेंसी (डीजी डीआईए) के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल डीएस राणा आज से दो दिन की ग्रीस की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे. यात्रा के दौरान डीआईए के महानिदेशक, ग्रीस के वरिष्ठ सैन्य नेतृत्व के साथ बातचीत करेंगे, जिसमें रक्षा उप प्रमुख वाइस एडमिरल क्रिस्टोस सासियाकोस और हेलेनिक नेशनल डिफेंस जनरल स्टाफ के निदेशक शामिल होंगे. आज वाराणसी के ज्ञानवापी में वजूखाने के ASI सर्वे को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट में दोपहर दो बजे सुनवाई होगी. पढ़ें दिनभर के बड़े अपडेट.
Published On – Dec 10,2024 12:02 AM