आज की ताजा खबर LIVE: मदर डेयरी का दूध हुआ महंगा, 2 रुपये लीटर बढ़े दाम – TV9 Bharatvarsh

By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company’s Terms & Conditions and Privacy Policy.
अमूल के बाद मदर डेयरी ने भी एक बार फिर दूध के रेट बढ़ा दिए हैं. अब मदर डेयरी क्रीम दूध कल यानी गुरुवार से 2 रुपये लीटर महंगा मिलेगा.
केरल में गुरुवार को सीएम के नाम का आधिकारिक ऐलान कर दिया जाएगा. इस रेस में केसी वेणुगोपाल, वीडी सतीशन और रमेश चेन्निथला के नाम सबसे आगे चल रहे हैं.
अमूल ने एक बार फिर दूध के रेट बढ़ा दिए हैं. अमूल फुल क्रीम दूध कल यानी गुरुवार से 2 रुपये लीटर महंगा मिलेगा.
असम मंत्रिमंडल ने बुधवार को राज्य में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने को मंजूरी दे दी. हालांकि आदिवासियों को इसके दायरे से बाहर रखा जाएगा. मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने यह जानकारी दी.
ईरान से जंग के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चीन पहुंच गए हैं. उनका विमान बीजिंग एयरपोर्ट पर लैंड हुआ है. माना जा रहा है कि ट्रंप राष्ट्रपति शी चिनपिंग से मुलाकात कर उनके साथ व्यापार, वैश्विक मुद्दों और ईरान-यूक्रेन संकट पर चर्चा करेंगे. हालांकि ट्रंप ने कहा है कि उनकी यात्रा का मुख्य फोकस व्यापार रहेगा.
दिल्ली में एम्स में डॉक्टरों ने ऑपरेशन मिडनाइट चलाकर एक मरीज की जान बचाई है. दरअसल, एक मरीज की जान बचाने के लिए एम्स नई दिल्ली की टीम ने जो किया वह अपने आप में अबूझ है. एम्स नई दिल्ली से सर्जरी विभाग की टीम रातों रात रोहतक पहुंची और वहां पीजीआई रोहतक में ब्रेन डेड मरीज का ऑपरेशन कर आर्गन निकाला. फिर उस आर्गन को दिल्ली एम्स लाया गया है. जिसे एम्स में सर्जरी के माध्यम से प्रत्यारोपित किया गया.
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के सौतेले भाई प्रतीक यादव की पीएम रिपोर्ट में सामने आई है. रिपोर्ट में कार्डियक अरेस्ट से मौत होने का पता चला है.
राष्ट्रीय मेडिकल प्रवेश परीक्षा यानी NEET-UG पेपर लीक मामले की जांच की सुई अब पुणे तक पहुंच गई है. इस मामले में पुणे की एक महिला मनीषा वाघमारे को हिरासत में लिए जाने की जानकारी सामने आई है. केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) और पुणे पुलिस की क्राइम ब्रांच ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए यह कदम उठाया. पुलिस सूत्रों के अनुसार, NEET पेपर लीक मामले में वह तीसरी संदिग्ध आरोपी हैं, जिन्हें पकड़ा गया है.
दिल्ली में दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ (DUSU) के अध्यक्ष आर्यन मान ने कहा, “हमारी मुख्य मांग यह है कि NTA के डायरेक्टर को इस्तीफा देना चाहिए. साल 2024 में, जब NEET का पेपर लीक हुआ था, तब ABVP ही सबसे पहले विरोध प्रदर्शन करने और आवाज उठाने वाली संस्था थी, जिसने उनके इस्तीफ़ की मांग की थी. अब एक बार फिर 2026 में पेपर लीक हो गया है. छात्रों के साथ-साथ उनके माता-पिता भी अपनी पूरी जिंदगी की जमा-पूंजी लगा देते हैं, ताकि उनके बच्चे NEET की परीक्षा पास कर सकें. हमारी सबसे पहली मांग यह है कि इस साजिश के पीछे शामिल लोगों की पूरी कड़ी को गिरफ़्तार किया जाए.”
मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव के आवास के बाहर बड़ी संख्या में लोग जुटने लगे हैं. अपर्णा यादव लखनऊ पहुंच गई हैं. कुछ ही देर में वह अपने आवास पर पहुंच रही हैं. इसके कुछ देर बाद पार्थिव शरीर को लाया जाएगा.
NEET पेपर लीक मामले में सीबीआई ने दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी धनंजय लोखंडे को गिरफ्तार किया गया है.
पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव 2018 के बाद हुई हिंसा से जुड़े मामले पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टल गई है. अब मामले की अगली सुनवाई जुलाई में होगी. याचिककर्ता बीजेपी नेता गौरव भाटिया ने बंगाल में परिस्थिति में बदलाव की जानकारी दी.
NEET-UG 2026 परीक्षा के पेपर लीक के आरोपों के बीच रद्द होने पर, AAP के राष्ट्रीय संयोजक और पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा, “2017, 2021, 2024 में भी पेपर लीक हुए थे. तब भी CBI को जांच सौंप दी गई. क्या CBI ने कुछ किया? इस बार भी CBI को जांच सौंपी गई है. क्या CBI कुछ करेगी?. CBI उन्हीं लोगों को रिपोर्ट करती है जो देश में पेपर लीक करा रहे हैं. जब से मोदी सरकार आई है तब से कुल 93 पेपर लीक हुए हैं. करीब 6 करोड़ युवाओं का भविष्य इन पेपरों में बंद था. इससे शक तो पैदा होता है. क्या इनके नेता पेपर लीक करा रहे हैं? अगर नेपाल और बांग्लादेश के जेन-ज़ी सरकार बदल सकते है तो क्या हमारे देश के जेन-ज़ी पेपर लीक करने वाले मंत्रियों को जेल नहीं भेज सकता है.”
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में विदेशी आतंकियों की मदद करने वाले सैफुल्लाह ग्रुप के समर्थक को गिरफ्तार कर लिया गया है. गिरफ्तार किए गए लोगों में शिक्षक भी शामिल हैं. जम्मू-कश्मीर पुलिस ने किश्तवाड़ जिले में विदेशी आतंकियों को मदद पहुंचाने वाले सैफुल्लाह ग्रुप के समर्थकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की और कई आरोपियों को गिरफ्तार किया.
दिल्ली के अलीपुर नेशनल हाईवे NH-44 पर तेज रफ्तार अज्ञात गाड़ी ने सवारी से भरे ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में ऑटो चालक समेत 2 की मौत गई जबकि अन्य सवारी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. ऑटो में पांच लोग सवार थे. ऑटो अलीपुर से सिंधु बॉर्डर की तरफ जा रहा था ऑटो.
पंचकूला में कांग्रेस की मेयर उम्मीदवार सुधा भारद्वाज ने EVM में गड़बड़ी करने के आरोप लगाए हैं. इसके बाद उनके समर्थकों ने हंगामा करना शुरू कर दिया और मतगणना का बहिष्कार कर दिया. सुधा भारद्वाज ने कहा कि स्ट्रॉन्ग रूम में चोर दरवाजे बनाए हुए थे और अंदर मशीनों की सील टूटी हुई थी. अधिकारियों से पूछने पर उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया.
कांग्रेस नेता सोनिया गांधी को सुबह मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सूत्रों के मुताबिक माइनर सर्जरी का मामला बताया जा रहा है. फिलहाल उनकी जांच की जा रही है.
नीट यूजी परीक्षा का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है. FAIMA ने दायर याचिका में NTA को हटाकर नई संस्था का गठन की मांग की है।साथ ही यह भी मांग की है सीबीआई से चार सप्ताह में स्टेट्स रिपोर्ट मांगी जाए.
बारामती के फिर से एक ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया. प्राथमिक जानकारी के मुताबिक यह 2 सीटर विमान था जो बारामती के गोजूबाबी गांव में गिरा. इसके पहले अजीत पवार का प्लेन भी यहीं क्रैश हुआ था. फिलहाल इस हादसे में किसी के जख्मी होने की खबर नहीं है.
अखिलेश यादव ने अपने छोटे भाई प्रतीक यादव जी के निधन पर दुख जाहिर किया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा’ श्री प्रतीक यादव जी का निधन, अत्यंत दुखद! ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे.विनम्र श्रद्धांजलि!’.
श्री प्रतीक यादव जी का निधन, अत्यंत दुखद!
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे।
विनम्र श्रद्धांजलि! pic.twitter.com/weadva9hi4
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) May 13, 2026
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का आज सुबह निधन हो गया है. सीएम योगी ने उनके निधन पर दुख जताया है.
Mulayam Singh Yadav’s younger son Prateek Yadav dies, CM Yogi Adityanath condoles death
Read @ANI Story | https://t.co/eI4T5eusbc#MulayamSinghYadav #PrateekYadav #CMYogi #Death pic.twitter.com/igiENWFaM0
— ANI Digital (@ani_digital) May 13, 2026
मुलायम सिंह के बेटे प्रतीक यादव का निधन हो गया है. आज सुबह लखनऊ के अस्पताल में उनकी मौत हुई. बीजेपी नेता प्रतीक अपर्णा यादव के पति थे.
इंडोनेशिया के विदेश मंत्री सुगिओनो नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंच गए हैं. वो ब्रिक्स विदेश मंत्रियों की बैठक में भाग लेने के लिए भारत आए हैं. ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए आज कई देशों के नेता भारत आएंगे.
#WATCH | Delhi: Indonesian Foreign Minister Sugiono has arrived at the Indira Gandhi International Airport in New Delhi.
He is visiting India to participate in the BRICS Foreign Ministers Meeting. pic.twitter.com/lEbMW3jpPy
— ANI (@ANI) May 13, 2026

दिल्ली: इंडोनेशिया के विदेश मंत्री सुगिओनो नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंच गए हैं.वे ब्रिक्स विदेश मंत्रियों की बैठक में भाग लेने के लिए भारत आए हैं.
#WATCH | Delhi: Indonesian Foreign Minister Sugiono has arrived at the Indira Gandhi International Airport in New Delhi.
He is visiting India to participate in the BRICS Foreign Ministers Meeting. pic.twitter.com/lEbMW3jpPy
— ANI (@ANI) May 13, 2026
BRICS शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए कई देशों के नेता आज भारत पहुंचेंगे. सम्मेलन की शुरुआत आज से होगी लेकिन बैठक 14-15 को होगी.
रूस ने देश के परमाणु बलों के आधुनिकीकरण के प्रयासों के तहत एक नयी अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया, जिसका राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने स्वागत किया है. पुतिन ने कहा, यह दुनिया की सबसे शक्तिशाली मिसाइल है.पुतिन ने दावा किया था कि यूक्रेन में उसकी लड़ाई अब अंत के करीब है जिसके कुछ ही दिन बाद इस नयी मिसाइल का परीक्षण किया गया है. पुतिन ने कहा कि परमाणु हथियारों से लैस सरमत मिसाइल साल के अंत तक युद्ध में शामिल हो जाएगी. इसे सोवियत संघ द्वारा निर्मित पुरानी वोयेवोदा मिसाइलों के स्थान पर बनाया गया है.
रिपब्लिकन पार्टी से सीनेटर लिंडसे ग्राहम ने अमेरिका-ईरान युद्ध में मध्यस्थ के रूप में पाकिस्तान को दरकिनार करने की मांग की.ग्राहम ने उन कई रिपोर्ट का हवाला दिया जिनमें कहा गया था कि पाकिस्तान ने ईरान को अपने हवाई अड्डों पर सैन्य विमान तैनात करने की अनुमति दी थी. दक्षिण कैरोलाइना से सीनेटर ग्राहम ने ईरान युद्ध और रक्षा बजट पर सीनेट विनियोग उपसमिति की सुनवाई के दौरान ईरान के साथ शांति वार्ता में गतिरोध पर अपनी निराशा व्यक्त की.
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चीन के लिए रवाना हो गए, जहां वह चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग के साथ कई मुद्दों पर चर्चा करेंगे. ट्रंप लगातार शी चिनफिंग पर दबाव बना रहे हैं कि चीन, ईरान पर अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर उसे अमेरिका की शर्तें मानने और दो महीने से अधिक समय से जारी युद्ध को समाप्त करने या फिर कम से कम होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने के लिए तैयार करे.
रूस द्वारा प्रतिबंधित तेल पर प्रतिबंध हटाने के संबंध में एएनआई के प्रश्न का उत्तर देते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा, हम जो भी आवश्यक होगा, वह करेंगे, जिसमें यह युद्ध भी शामिल है. यह युद्ध जल्द ही समाप्त हो जाएगा. आप तेल की कीमतों में गिरावट देखेंगे, और शेयर बाजार, जो पहले से ही इतिहास के उच्चतम स्तर पर है. आप अमेरिका के स्वर्ण युग को देखेंगे, और आप इसे अभी देख रहे हैं. तेल से लदे सैकड़ों जहाज बाहर आने को तैयार हैं. जैसे ही वे बाहर आएंगे, तेल की बाढ़ आ जाएगी, और मुद्रास्फीति बहुत कम हो जाएगी. अब, इन सबके बावजूद, मुद्रास्फीति बाइडेन के शासनकाल की तुलना में बहुत कम है. बाइडेन के शासनकाल में हमारे देश के इतिहास में सबसे अधिक मुद्रास्फीति थी. तुलनात्मक रूप से मुद्रास्फीति कुछ भी नहीं है, लेकिन हमारी मुद्रास्फीति अल्पकालिक है. क्योंकि यदि आप पहले की स्थिति देखें, युद्ध से ठीक पहले, पिछले तीन महीनों में हमारी मुद्रास्फीति 1.7% थी. और अब, जैसे ही यह युद्ध समाप्त होगा, मुद्रास्फीति संभवतः घटकर 1.7% हो जाएगी.
#WATCH | Responding to ANI’s question regarding the waving of Russia’s sanctioned oil, US President Donald Trump says, “…We are going to whatever is necessary, including this war over will not be long. You’re going to see oil prices drop, and you’re going to see a stock market, pic.twitter.com/Wkcqyrami5
— ANI (@ANI) May 12, 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कहना है, मुझे लगता है कि यूक्रेन में युद्ध का अंत बहुत अच्छी तरह से हो रहा है.
#WATCH | US President Donald Trump says, “…The end of the war in Ukraine, I think, is getting very well…”
(Source: Unrestricted Pool via Reuters) pic.twitter.com/2weDZecsUC
— ANI (@ANI) May 12, 2026
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची आज दो दिवसीय ब्रिक्स विदेश मंत्रियों की बैठक के लिए दिल्ली पहुंच रहे हैं. वे गुरुवार को होने वाली बैठक से पहले पीएम मोदी से मुलाकात कर सकते हैं.
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आज बुधवार को 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए. इस साल 85 फीसदी से अधिक उम्मीदवारों ने परीक्षा पास की है. हालांकि पिछले साल की तुलना में इस साल कुल पास प्रतिशत के मामले में 3 फीसदी से अधिक की गिरावट आई है. वहीं समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव का निधन हो गया है. दूसरी ओर, पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी समेत पश्चिम बंगाल के नवनिर्वाचित विधायकों ने आज विधानसभा में शपथ ली. विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर तापस रॉय ने आज उन्हें शपथ दिलाई. पढ़ें- देश और दुनिया से जुड़े हर बड़े अपडेट…
Published On – May 13,2026 12:00 AM IST

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News