आज की ताजा खबर LIVE: माघ मेले के पौष पूर्णिमा पर UP में अब तक 38 लाख लोगों ने लगाई आस्था की डुबकी – TV9 Bharatvarsh

By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company’s Terms & Conditions and Privacy Policy.
दिल्ली विधानसभा में बंदरों को भगाने के लिए लोगों की भर्ती निकाली गई है. PWD ने विधानसभा में बंदरों को भगाने के लिए लोगों की हायरिंग के लिए टेंडर निकाला. यहां पर बंदरों की वजह से होने वाले हल्ले और दिक्कतों को देखते हुए यह फैसला लिया गया है. दिल्ली 5 से 8 जनवरी के बीच शीतकालीन सत्र शुरू हो रहा है.
बांग्लादेश में हमले में बुरी तरह से घायल हिंदू अल्पसंख्यक खोकेन दास का निधन हो गया है. खोकोन पर 2 दिन पहले हमला हुआ था और आज इनका इलाज के दौरान निधन हो गया.
कोलंबियाई राष्ट्रपति पेट्रो ने कहा है कि अभी वे काराकास पर बमबारी कर रहे हैं. पूरी दुनिया को अलर्ट हो जाना चाहिए. उन्होंने वेनेजुएला पर हमला किया है. वे मिसाइलों से बमबारी कर रहे हैं. OAS और UN को तुरंत मिलना चाहिए.
केरल के पूर्व परिवहन मंत्री एंटनी राजू को 1990 के मादक पदार्थ जब्ती मामले में सबूतों से छेड़छाड़ का दोषी पाया गया.
अमेरिका ने वेनेजुएला की राजधानी काराकास में नेवी बेस पर हमला कर दिया है. 16 अमेरिकी फाइटर जेट ने वेनेजुएला पर बहुत बड़ा हमला किया है. हमले के लिए चिनूक हेलिकॉप्टर्स का इस्तेमाल किया गया है.
छत्तीसगढ़ के सुकमा में 12 नक्सली मारे गए हैं. एसपी सुकमा किरण चव्हाण ने बताया कि जिले के किस्ताराम इलाके के जंगल में DRG और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में 12 नक्सली मारे गए. इनके पास से ऑटोमैटिक हथियार भी बरामद किए गए.
BCCI के सचिव देवजीत सैकिया ने कहा, “हाल में चल रहे घटनाक्रमों को देखते हुए BCCI ने फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) को बांग्लादेश के एक खिलाड़ी मुस्तफिजुर रहमान को अपनी टीम से रिलीज करने का निर्देश दिया है. BCCI ने यह भी कहा है कि अगर वे किसी रिप्लेसमेंट की मांग करते हैं, तो BCCI उस रिप्लेसमेंट की इजाजत देगा.”
प्रयागराज में माघ मेले के प्रथम स्नान पर्व पौष पूर्णिमा के अवसर पर सुबह 10 बजे तक करीब 9 लाख लोगों ने आस्था की डुबकी लगाई.
हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति जिले में रोहतांग और शिंकुला दर्रा दोनों को पर्यटकों के लिए आधिकारिक तौर पर बंद कर दिया गया है. बर्फबारी के कारण मनाली से आगे गुलाबा के ऊपर सड़क पर ब्लैक आइस जम चुकी है. इससे वहां पर फिसलन बढ़ गई है. इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने रोहतांग दर्रा और शिंकुला दर्रा को बंद करने की सिफारिश की गई. इसके बाद, कुल्लू के डीसी तोरुल एस रवीश ने नोटिफिकेशन जारी कर इन दोनों दर्रा को ट्रैफिक की आवाजाही रोक दी है.
हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में एक कॉलेज छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में पुलिस ने यौन उत्पीड़न और रैगिंग का मामला दर्ज किया है. मामले पर SP कांगड़ा अशोक रतन ने कहा, “हमें एक शिकायत मिली थी और उसकी जांच करने के बाद कल शाम को हमने BNS की धारा 115, 3(5) और 75 और रैगिंग एक्ट के तहत FIR दर्ज की है. मृतका धर्मशाला की रहने वाली थी. चूंकि जांच शुरुआती दौर में है इसलिए फैकल्टी सदस्यों के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों और सहकर्मियों के खिलाफ रैगिंग के आरोपों से जुड़े तथ्यों पर विचार किया जा रहा है और उनकी जांच की जा रही है.”
यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) कहा है कि UGC ने धर्मशाला के सरकारी डिग्री कॉलेज में हुई दुखद खुदकुशी का गंभीर संज्ञान लिया है. मामले की जांच के लिए एक फैक्ट-फाइंडिंग कमेटी बनाने का फैसला किया गया है. UGC भरोसा दिलाता है कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा और कड़ी कार्रवाई की जाएगी. छात्रों की सुरक्षा सबसे जरूरी है.
पौष पूर्णिमा के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रयागराज के संगम में, वाराणसी और अयोध्या की सरयू नदी समेत कई जगहों पर पावन स्नान और पूजा कर रहे हैं.
बिहार राज्य महिला आयोग (बीएसडब्ल्यूसी) ने कहा कि वह उत्तराखंड सरकार की मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू को बिहार की महिलाओं को लेकर कथित रूप से आपत्तिजनक कमेंट करने के मामले में नोटिस भेजेगा. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक कथित वीडियो में साहू को यह कहते सुना जा रहा है, क्या तुम बुढ़ापे में शादी करोगे? अगर शादी नहीं हो पा रही है तो हम बिहार से लड़की ले आएंगे,वहां 2025 हजार रुपए में मिल जाएगी.
बांग्लादेश में इंकलाब मोनचो पिछले दिनों मारे गए शरीफ उस्मान हादी के लिए न्याय की मांग को लेकर आज 3 जनवरी से ‘मार्च फॉर जस्टिस’ आयोजित करने जा रहा है. स्थानीय अखबार प्रोथोम अलो की रिपोर्ट के अनुसार, 2024 जुलाई के विद्रोह के दौरान गठित एक जन सांस्कृतिक आंदोलन इंकलाब मोनचो ने उस्मान हादी की हत्या के लिए न्याय की मांग करते हुए आज शनिवार से 6 जनवरी तक ‘मार्च फॉर जस्टिस’ की घोषणा की है.
देवरिया जिला जेल में बंद भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के पूर्व अधिकारी अमिताभ ठाकुर की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट आज सुनवाई कर सकता है.
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में पौष पूर्णिमा के अवसर पर, जो पहला स्नान होने के साथ-साथ माघ मेला 2026 का पहला दिन भी है, लोग त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान कर रहे हैं. संभागीय आयुक्त सौम्या अग्रवाल ने कहा, हमने यहां आए सभी श्रद्धालुओं से बात की और उन्होंने बताया कि वे व्यवस्थाओं से संतुष्ट हैं और वे आराम से पूजा-अर्चना और स्नान कर रहे हैं. हमने सभी संभव व्यवस्थाएं कर ली हैं और यहां स्थिति सामान्य है.
#WATCH | Prayagraj, UP | People take a holy dip at Triveni Sangam on the occassion of Paush Purnima, the first ‘snaan’ and also the first day of Magh Mela 2026. pic.twitter.com/2pp72Zib9z
— ANI (@ANI) January 3, 2026
#WATCH | Prayagraj, UP | Divisional Commissioner Saumya Agarwal says, “We talked to all the devotees who have come here and they told us that they are happy with the arrangements and they are conveniently offering prayers and doing ‘snaan’… We have made all possible https://t.co/AYQx0V1IS0 pic.twitter.com/2Ws4NnwSBH
— ANI (@ANI) January 3, 2026
प्रयागराज में आज से शुरू हो रहा है माघ मेला. 44 दिनों तक चलेगा माघ मेला-2026, 12 से 15 करोड़ श्रद्धालुओं के आगमन की संभावना.
पटना के जिला मजिस्ट्रेट डॉ. त्यागराजन एस.एम. ने भीषण ठंड के मद्देनजर राजधानी के सभी निजी और सरकारी स्कूलों को (प्री-स्कूल से लेकर कक्षा 5 तक) 5 जनवरी तक बंद करने का आदेश जारी किया है. कक्षा 6 और उससे ऊपर के विद्यार्थियों के लिए स्कूल और कॉलेज का समय संशोधित करके सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक कर दिया गया है. यह निर्देश, जो मूल रूप से 2 जनवरी तक वैध था, अब 5 जनवरी तक बढ़ा दिया गया है.
Patna District Magistrate Dr. Thyagarajan SM issues an order for closing all private and government schools in the capital, from pre-school through class 5, in view of extreme cold, until January 5. For students in class 6 and above, school and college hours have been revised to pic.twitter.com/R5s8ujHtDt
— ANI (@ANI) January 2, 2026
आज माघ मेले का पहला स्नान है. प्रयागराज मेंसंगम की रेती पर माघ मेले के पहले स्नान पौष पूर्णिमा पर 20-30 लाख श्रद्धालुओं के गंगा और संगम में डुबकी लगाने की उम्मीद है.
आज पौष पूर्णिमा है. माघ मेला 2026 के पहले दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगा रहे हैं. अकेले प्रयागराज में संगम की रेती पर माघ मेले के पहले स्नान पौष पूर्णिमा पर 20-30 लाख श्रद्धालुओं के डुबकी लगाने की उम्मीद है. पौष पूर्णिमा स्नान के साथ ही कल्पवासियों का एक महीने का कल्पवास भी आज से शुरू हो जाएगा.वहीं केंद्रीय गृह मंत्री आज अंडमान निकोबार द्वीप समूह के दौरे पर हैं. यहां वे एक जनसभा को भी संबोधित करने वाले हैं. इस दौरे को प्रशासनिक और रणनीतिक दृष्टि से काफी अहम माना जा रहा है. इस बीच यूपी के देवरिया के जिला जेल में बंद भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के पूर्व अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने अनिश्चितकालीन अनशन (भूख हड़ताल) शुरू कर दी है. उनकी जमानत अर्जी पर आज सुनवाई होनी है. देश-दुनिया से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबर के लिए पेज पर लगातार बने रहें.
Published On – Jan 03,2026 12:06 AM IST

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News