पीएम नरेंद्र मोदी आज राइजिंग राजस्थान समिट में भाग लेंगे. यहां देश और दुनिया कई दिग्गज उपस्थित रहेंगे. साथ ही पीएम मोदी पानीपत में ‘बीमा सखी योजना’ को लॉन्च करेंगे. रूस में आज राजनाथ सिंह भारत को समुद्र का नया प्रहरी ‘तुशील’ सौंपेंगे. नोएडा एयरपोर्ट पर आज पहली बार विमान उतरेगा, वाटर कैनन से इसका स्वागत किया जाएगा. गोरखपुर में आज योगी आदित्यनाथ आयुष्मान वय वंदन कार्ड के वितरण का शुभारंभ करेंगे. मौसम विभाग ने भी अनुमान लगाया है कि आज दिसंबर को पहाड़ों पर हल्की बर्फबारी देखने को मिल सकती है. किसान नेता आज कार्रवाई तय करेंगे. इस बीच, सिंधू बॉर्डर खोलने की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई है. आज को इस याचिका पर सुनवाई होने की संभावना है. पढ़ें 9 दिसंबर के बड़ें अपडेट
कांग्रेस ने बीजेपी पर जॉर्ज सोरोस का मुद्दा उठाकर गौतम अदानी विवाद से ध्यान भटकाने का आरोप लगाया. कांग्रेस ने पूछा कि बीजेपी नेताओं के बच्चों ने किन अंतरराष्ट्रीय फाउंडेशनों से स्कॉलरशिप ली और उनके क्या संबंध हैं. कांग्रेस ने विदेश मंत्री एस जयशंकर के बेटे के एस्पेन इंस्टीट्यूट और जर्मन मार्शल फंड से जुड़े संबंधों पर भी सवाल उठाए. साथ ही, अडानी विवाद पर संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) गठित करने की मांग दोहराई.
केंद्रीय मंत्री शोभा कारंदलाजे ने कर्नाटक की कांग्रेस सरकार द्वारा सावरकर की तस्वीर हटाने के फैसले पर कड़ा विरोध जताया है. एक्स पर पोस्ट करते हुए उन्होंने पूछा, ‘क्या सिद्धारमैया या डीके शिवकुमार ने आजादी की लड़ाई में हिस्सा लिया या अंडमान में काला पानी की सजा भुगती?’ उन्होंने कांग्रेस पर वीर सावरकर का बार-बार अपमान करने और मानसिक संतुलन खोने का आरोप लगाया. इस फैसले को उन्होंने कांग्रेस की हताशा और विचारशून्यता का परिणाम बताया.
आम आदमी पार्टी के लीगल सेल के हेड वकील संजीव नासियार को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है. कोर्ट ने संजीव नासियार के खिलाफ CBI जांच के निर्देशों पर रोक लगाई. साथ ही बार काउंसिल ऑफ इंडिया के आदेश पर रोक लगाई, जिसमें बार काउंसिल ऑफ दिल्ली के उपाध्यक्ष पद से निष्कासन कर दिया था. दिल्ली हाई कोर्ट मामले पर अगली सुनवाई अगले साल 21 जनवरी को करेगी.
वक्फ बिल को लेकर महाराष्ट्र की लगातार सियासत जारी है. एक तरफ शिवसेना यूबीटी इस मामले में अपना स्टैंड नहीं ले पा रही है,वहीं आज बीजेपी विधायक आशीष शेलार का एक बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि केंद्र के वक्फ बिल को जल्द महाराष्ट्र में भी पास किया जाए. साथ ही राहुल गांधी को भी घेरते हुए उन्होंने कहा कि पूरे देश ने राहुल गांधी के नेतृत्व को नकार दिया है. उन्हें विरोधी पक्ष नेता का पद छोड़ देना चाहिए. उन्होंने कहा कि विशिष्ट जाति के लोगों ने किसानो की जमीन छीनने की कोशिश की हो रही है.
मणिपुर सरकार ने कानून व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा के बाद नौ जिलों में इंटरनेट और डेटा सेवाओं पर लगी अस्थायी पाबंदियां हटा दी. अब इंफाल वेस्ट, इंफाल ईस्ट, बिष्णुपुर, थौबल, काकचिंग, कांगपोकपी, चुराचांदपुर, जिरीबाम और फेर्ज़ावल जिलों में इंटरनेट सेवाएं फिर से शुरू कर दी गई हैं. सरकार ने बताया कि इंटरनेट सेवाओं के सामान्य संचालन और कानून व्यवस्था के बीच संभावित संबंधों की जांच के बाद यह निर्णय लिया गया है. इस कदम से इन जिलों के निवासियों को बड़ी राहत मिलेगी.
प्लेसेज ऑफ वरशिप एक्ट मामले में राजनीतिक पार्टी CPI (M) भी सुप्रीम कोर्ट पहुंची है. CPI(M) ने इस मामले में हस्तक्षेप अर्जी दाखिल की है. अर्जी में प्लेसेज ऑफ वर्शिप एक्ट 1991 का बचाव किया है. साथ ही कहा कि यह संवैधानिक अधिनियम है.क्योंकि यह अधिनियम संविधान के अनुच्छेद 14, 15, 21 और 25 के तहत गारंटीकृत मौलिक अधिकारों को बरकरार रखता है.साथ ही सभी नागरिकों के लिए समानता, गैर-भेदभाव और धर्म की स्वतंत्रता सुनिश्चित करता है.
राजस्व सचिव संजय मल्होत्रा भारतीय रिजर्व बैंक के नए गवर्नर होंगे. मंगलवार से RBI गर्वनर शक्तिकांत दास का कार्यकाल पूरा हो रहा है. इनके बाद संजय मल्होत्रा ये जिम्मेदारी निभाएंगे.
दिल्ली के करीब 40 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं. उन्होंने कहा कि दिल्ली में महिलाएं और बच्चे असुरक्षित हैं, जबकि पुलिस अभी तक धमकी देने वालों को पकड़ने में नाकाम रही है.केजरीवाल ने बताया कि हाल के महीनों में स्कूल, अस्पताल और एयरपोर्ट को धमकियां मिली हैं. उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह से अपील की कि वह दिल्ली आकर लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाएं. साथ ही उन्होंने बीजेपी पर आरोप लगाया कि पार्टी इसे कोई मुद्दा तक नहीं मानती.
दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री और पटपड़गंज के विधायक मनीष सिसोदिया ने अपने क्षेत्र के आप कार्यकर्ताओं को एक भावुक पत्र लिखा है. उन्होंने कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करते हुए आपसी सहयोग और संघर्ष को याद किया.इसके साथ ही सिसोदिया ने क्षेत्र के विकास और जनता की सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता भी व्यक्त की.
सुप्रीम कोर्ट ने CLAT-PG 2025 के नतीजों को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई से किया इंकार. सीजेआई संजीव खन्ना की बेंच ने हाईकोर्ट जाने का दिया निर्देश.
गुरुग्राम के 5 होटल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. शहर की पांच अलग-अलग लोकेशन पर होटल स्थित है. मेल के जरिए होटल प्रबंधन को धमकी भेजी गई. गुरुग्राम पुलिस ने बोम्ब स्क्वाड के साथ सभी होटल में सर्च आपरेशन चलाया. सर्च आपरेशन के दौरान कोई संदिग्ध चीज नहीं मिली है. जांच के दौरान HOAX मेल पाई गई. गुरुग्राम पुलिस मेल करने वाले का आईपी एड्रेस ट्रेस कर रही है.
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है. मैं पूरी टीम को बधाई देता हूं. जेवर एयरपोर्ट देश के सबसे प्रतिष्ठित प्रोजेक्ट में से एक है. वैलिडेशन फ्लाइट लैंड हो चुकी है. नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के शुरू होने के बाद सिर्फ जेवर ही नहीं इस पूरे इलाके में विकास की रफ्तार तेज होगी. एयरपोर्ट की शुरुआत होने से इस इलाके में बड़े पैमाने पर रोजगार के मौके मिलेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगवाई में देश में एयरपोर्ट की संख्या दुगनी से भी ज्यादा हो गई है. यूपी में अब सबसे ज्यादा एयरपोर्ट हो गए हैं.
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर आज फ्लाइट ट्रायल हुआ. ट्रायल की सफल लैंडिंग हुई. इसी के बाद से अप्रैल 2025 में यात्रियों के लिए एयरपोर्ट खोल दिया जाएगा.
आम आदमी पार्टी ने आगामी चुनाव के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है. पार्टी ने पटपड़गंज से अवध ओझा को टिकट दिया है.
दिल्ली विधानसभा चुनाव से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है. आप नेता मनीष सिसोदिया पटपड़गंज की जगह जंगपुरा से चुनाव लड़ेंगे.
HTS जो कभी अल-कायदा से जुड़ा हुआ था, उसने सीरिया में खुद को अधिक उदार शासकीय बल के रूप में फिर से स्थापित करने का प्रयास किया है. अमेरिका मीडिया के मुताबिक अमेरिकी प्रशासन इस संगठन को आतंकी सूची से बाहर करने पर विचार कर रहा है.
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि बार बार एक ही तरह कि याचिका क्यों दाखिल हो रही है, पहले से मामला लंबित है. हम आपकी याचिका उन मामलों के साथ संबद्ध नहीं करेंगे. इससे खराब संदेश जाता है. कोर्ट ने याचिका खारिज कर दी है.
बीजेपी के राहुल नार्वेकर महाराष्ट्र विधानसभा के निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए हैं. वो कोलाबा निर्वाचन क्षेत्र से विधायक हैं और लगातार दूसरी बार अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं.
पटना में एक विमान की इमरजेंसी लैंडिंग हुई है. दिल्ली से शिलॉन्ग जा रहे विमान की इमरजेंसी लैंडिं हुई है. बर्ड हिट के बाद पटना एयरपोर्ट पर ये लैंडिंग कराई गई. सभी यात्री और विमान पूरी तरह सुरक्षित है.
संसद में हंगामे की वजह से लोकसभा की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित कर दी गई है. सदन के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन जारी है. कांग्रेस के नेता मोदी अडानी का मुखौटा लगाकर खड़े हैं.
रेलवे की E-TICKETING सुविधा को मेंटेनेंस के लिए एक घंटे के लिए बंद किया गया है.
नागपुर के गणेश पेठ स्थित बस स्टैंड के पास द्वारका होटल में बम रखे होने की जानकारी मिली है. पुलिस को ये जानकारी एक अज्ञात मेल के जरिए मिली. नागपुर पुलिस के कंट्रोल रूम को ये मेल आज सुबह आया जिसके बाद डॉग स्क्वाड और शहर पुलिस एवं फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है.
शिरोमणि अकाली दल के नेता सुखबीर सिंह बादल आज गुरुद्वारा दमदमा साहिब में ‘सेवा’ करने पहुंचे.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोनिया गांधी के जन्मदिन पर उनको बधाई दी. साथ ही उन्होंने उनकी लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना की.
दिल्ली के 40 स्कूलों को आज सुबह धमकी मिली है. इसी के बाद बच्चों की छुट्टी कर दी गई है.
दिल्ली के स्कूलों को मिली बम की धमकी पर मुख्यमंत्री ने केंद्र को घेरा. दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि दिल्ली में रोजमर्रा होने वाली फिरौती, हत्याओं, गोलीबारी की घटनाओं के बाद अब स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकियां मिल रही है. दिल्ली में लॉ एंड ऑर्डर की ऐसी बदहाल हालत पहले कभी नहीं रही। भाजपा शासित केंद्र सरकार दिल्ली वालों को सुरक्षा देने के अपने इकलौते काम में फेल हो चुकी है.
मनीष सिसोदिया ने कहा, दिल्ली के 40 स्कुलों में बम की यह धमकी दिल दहला देने वाली है. ईश्वर सब ठीक रखें.
मुर्शिदाबाद के सागरपाड़ा थाने के खयरतला इलाके में बम विस्फोट में तीन लोगों की मौत हो गई. रविवार रात खयरतला के निवासी मामुन मोल्ला के घर पर बम बनाने का काम चल रहा था. उसी समय अचानक विस्फोट हो गया, जिससे तीन लोगों की मौत हो गई. मृतकों के नाम मामुन मोल्ला, साकिरुल सरकार और मुस्तकीन सेख बताए जा रहे हैं. इनमें से मुस्तकीन सेख का घर महाताब कॉलोनी इलाके में है, जबकि मामुन मोल्ला और साकिरुल सरकार का घर खयरतला इलाके में है. ये लोग रात के अंधेरे में घर के अंदर बम बना रहे थे. घटना स्थल पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है.
TV9 भारतवर्ष के पास स्कूलों को भेजी गई धमकी का Exclusive मैसेज सामने आया. दिल्ली के करीब 40 स्कूल्स को बम की धमकी दी गई है. ईमेल भेजकर स्कूलों को धमकी दी गई है.मेल भेज बिल्डिंग में कई जगहों पर बम होने की धमकी दी गई है.धमकी देकर 30 हजार डॉलर की मांग की गई है.
दिल्ली के मयूर विहार फेज 1 स्थित मदर मैरी स्कूल को भी बम की धमकी मिली. सुरक्षा के चलते स्कूल की छुट्टी कर दी गई है और बच्चों को घर वापस भेजा दिया गया है.
दिल्ली के दो स्कूलों को ई-मेल के जरिए बम की धमकी मिली है. आरके पुरम में और पश्चिम विहार के स्कूल को यह धमकी मिली है. स्कूल प्रशासन ने बच्चों को वापस उनके घर भेज दिया है. पुलिस को इसकी सूचना दी गई है.
पुडुचेरी के सीएम एन रंगासामी ने कहा, पुडुचेरी के पूर्व सीएम एमडीआर रामचंद्रन के निधन पर पुडुचेरी सरकार 3 दिन का शोक मनाएगी. पूर्व सीएम का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा
एक्सियोस की रिपोर्ट के मुताबिक इजराइली अधिकारियों ने कहा है कि उन्होंने सीरिया की सीमा पर गोलान हाइट्स में बफर ज़ोन पर नियंत्रण करने के अपने ऑपरेशन के बारे में अमेरिकी प्रशासन को सूचित कर दिया है.
इजराइली प्रशासन ने कहा कि यह एक अस्थायी कदम है और यह सीरिया में सुरक्षा स्थिति में सुधार होने तक कुछ दिनों या हफ्तों तक चलेगा. एक इजराइली अधिकारी ने कहा, “हम सीरिया के और हिस्सों पर स्थायी रूप से कब्ज़ा करने की कोशिश नहीं कर रहे हैं.”
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UN Security Council) सीरिया पर सोमवार को आपात बैठक करेगी.
कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी का आज 78वां जन्मदिवस है. कांग्रेस नेता को बधाई देने वाले पोस्टर दिल्ली में AICC मुख्यालय के बाहर लगाए गए हैं. कांग्रेस की राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी का जन्म आज ही के दिन 9 दिसम्बर 1946 को इटली में हुआ था.
#WATCH | Posters, extending birthday greetings to Congress Parliamentary party chairperson Sonia Gandhi put up outside AICC Headquarters in Delhi.
Sonia Gandhi celebrates her 78th birthday today. pic.twitter.com/MJYgiM68Nq
— ANI (@ANI) December 8, 2024
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रविवार को अपने 3 दिवसीय दौरे पर रूस की राजधानी मॉस्को पहुंचे. जहां भारतीय राजदूत औप रूसी के उप रक्षा मंत्री अलेक्जेंडर फोमिन ने उनका स्वागत किया. इस महत्वपूर्ण यात्रा पर रक्षा मंत्री राष्ट्रपति पुतिन से मुलाकात करेंगे और अपने रूसी समकक्ष रक्षा मंत्री आंद्रेई बेलौसोव के साथ IRIGC M&MTC बैठक की सह-अध्यक्षता करेंगे. वह INS तुशील के कमीशनिंग समारोह में भी शामिल होंगे. इस यात्रा का उद्देश्य भारत-रूस रक्षा सहयोग को और बढ़ाना है.
Honble Raksha Mantri Shri @rajnathsingh was received by Ambassador @vkumar1969 and Russian Deputy Minister of Defence Alexander Fomin in Moscow.
During the visit, Hon’ble Raksha Mantri will call on President Putin and co-chair the IRIGC M&MTC meeting with his Russian pic.twitter.com/yFK7EDUeuS
— India in Russia (@IndEmbMoscow) December 8, 2024
मध्य प्रदेश के ग्वालियर के इंडस्ट्रियल एरिया बारा घाटा में एक प्लास्टिक फैक्ट्री में आग लग गई. मौके पर दमकल की गाड़ियां मौजूद हैं और आग बुझाने के प्रयास जारी हैं. अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. जिला प्रशासन और नगर निगम मौके पर हैं.
#WATCH | Madhya Pradesh | A fire broke out in a plastic factory in Bara Ghata, Industrial Area of Gwalior. Fire tenders are present at the spot and efforts are underway to douse the fire. No casualties have been reported so far. The district administration and Municipal pic.twitter.com/bmwfO6iZM4
— ANI (@ANI) December 8, 2024
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को जयपुर में राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट का उद्घाटन करेंगे. इस अवसर पर प्रधानमंत्री राइजिंग राजस्थान में लगाई गई राजस्थान ग्लोबल बिजनेस एक्सपो का भी उद्घाटन करेंगे.
Published On – Dec 09,2024 12:05 AM