लाइव ब्रेकिंग न्यूज अपडेट (डिजाइन फोटो)
26 May 2025 10:56 AM (IST)
पश्चिम बंगाल में कोरोना के 4 नए मामले
पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस के मामले बढ़ने लगे हैं। राज्य में 4 नए मामले सामने आए हैं, जिससे कुल मामलों की संख्या बढ़कर 11 तक पहुंच गई है।
26 May 2025 10:37 AM (IST)
कर्नल सोफिया कुरैशी के परिवार के सदस्यों ने पीएम मोदी पर पुष्प वर्षा की
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वडोदरा, गुजरात में रोड शो किया, जिसमें भारतीय सेना की अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी के परिवार के सदस्यों ने पुष्प वर्षा की।
#WATCH | Gujarat: Family members of Indian Army officer Colonel Sofiya Qureshi, shower flower petals as Prime Minister Narendra Modi holds a roadshow in Vadodara, Gujarat
During his 2-day visit to Gujarat, PM Modi will inaugurate and lay the foundation stones for various… pic.twitter.com/s1aYwPdgWO
— ANI (@ANI) May 26, 2025
26 May 2025 10:16 AM (IST)
गुजरात पहुंचे पीएम मोदी, वडोदरा में किया रोड शो
#WATCH | Gujarat: Prime Minister Narendra Modi holds a roadshow in Vadodara.
(Source: DD News) pic.twitter.com/H11WcDiVyF
— ANI (@ANI) May 26, 2025
#WATCH | Gujarat: Prime Minister Narendra Modi holds a roadshow in Vadodara.
(Source: DD News) pic.twitter.com/H11WcDiVyF
— ANI (@ANI) May 26, 2025
26 May 2025 09:55 AM (IST)
जौनपुर में ट्रिपल मर्डर, पिता समेत 2 बेटों की निर्मम हत्या
उत्तर प्रदेश के जौनपुर के जफराबाद थाना क्षेत्र के नेवादा बाईपास के पास पिता समेत 2 बेटों की निर्मम हत्या कर दी गई है। लालजी वेल्डिंग वर्क्स पर तीनों की सिर पर हथौड़े से मारकर हत्या कर दी गई। तीनों मृतक वेल्डिंग का काम करते थे।
26 May 2025 08:57 AM (IST)
साउथ कैरोलिना के तटीय शहर में गोलीबारी में 11 लोग घायल
दक्षिण कैरोलिना के तटीय शहर लिटिल रिवर में रविवार रात हुई गोलीबारी के बाद कम से कम 11 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। होरी काउंटी पुलिस ने बताया कि यह घटना रात करीब 9:30 बजे घटी, लेकिन घायलों की स्थिति के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई।
26 May 2025 08:22 AM (IST)
मुंबई में भारी बारिश, कई जगहों पर जलभराव
मुंबई में भारी बारिश हो रही है। इस वजह से कई जगहों पर जलभराव की स्थिति बन गई है, जिससे लोगों को कापी परेशानी हो रही है।
26 May 2025 07:50 AM (IST)
गृह मंत्री अमित शाह महाराष्ट्र के दौरे पर
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह महाराष्ट्र के दौरे पर हैं। आज वह नागपुर के जामथा में राष्ट्रीय कैंसर संस्थान में अतिथि गृह ‘स्वस्ति निवास’ की आधारशिला रखेंगे, जबकि दोपहर में वह राष्ट्रीय फोरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय (एनएफएसयू) के अस्थायी परिसर का उद्घाटन करेंगे।
26 May 2025 07:22 AM (IST)
इजरायली सेना ने गाजा के 77% भाग पर किया कब्जा
इजरायली सेना ने गाजा के 77 प्रतिशत भूभाग पर कब्जा कर लिया है और अब बाकी की जमीन पर कब्जे के लिए बर्बर हमले कर रही है। यह बात हमास की मीडिया विंग ने कही है। इस बीच इजरायल के ताजा हमलों में 38 लोग और मारे गए हैं।
26 May 2025 06:54 AM (IST)
गाजियाबाद में पुलिस टीम पर हमला, एक पुलिसकर्मी की मौत
गाजियाबाद के मसूरी थाना क्षेत्र के नाहल गांव में वांछित अपराधी मंटर को पकड़ने गई नोएडा और मसूरी पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया और उन पर फायरिंग तथा पथराव किया। इस हमले में एक सिपाही घायल हो गया जिसे यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि इलाज के दौरान डॉक्टरों ने सिपाही को मृत घोषित कर दिया।
26 May 2025 06:34 AM (IST)
पीएम मोदी आज से अपने गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से अपने गृह राज्य गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह दाहोद और भुज में कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। पीएम मोदी आज सुबह करीब 9:45 बजे वडोदरा एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से वह चौपड़ में बैठकर दाहोद के लिए रवाना होंगे। जहां दोपहर 12.30 बजे पीएम मोदी एक रैली में लोगों को संबोधित करेंगे।
आज की ताजा खबर लाइव: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से अपने गृह राज्य गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह गुजरात में कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह महाराष्ट्र के दौरे पर हैं। देश और दुनिया की सभी बड़ी खबरों के लिए हमारे साथ बने रहें…