आज दस्तक दे रहे हैं 2 कंपनियों के IPO, ग्रे मार्केट में भी स्थिति, आपका है दांव लगाने का इरादा? – Hindustan

IPO News Updates: प्राइमरी मार्केट में आज दो कंपनियों के आईपीओ खुल रहे हैं इन दो कंपनियों के आईपीओ में एक Globtier Infotech IPO भी है। बता दें, ये दोनों कंपनियां एसएमई सेगमेंट की है। आइए डालते हैं एक नजर इन कंपनियों से जुड़ी डीटेल्स के विषय में…

कंपनी के आईपीओ का साइज 31.05 करोड़ रुपये का है। कंपनी आईपीओ के जरिए 38 लाख फ्रेश शेयर और ऑफर फार सेल के जरिए 5 हजार शेयर जारी करेगी। यह आईपीओ से ओपन होने के बाद 28 अगस्त तक खुला रहेगा। कंपनी ने 73 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। वहीं, 1600 शेयरों का एक लॉट बनाया गया है। लेकिन एक रिटेल निवेशक को कम से कम 3200 शेयरों पर दांव लगाना होगा। बता दें, इस कंपनी का हेडक्वार्टर उत्तर प्रदेश के नोएडा में स्थित है। यह एक आईटी सेक्टर की कंपनी है।

इंवेस्टर्स गेन की रिपोर्ट के अनुसार ग्रे मार्केट में कंपनी का आईपीओ आज 17 रुपये के जीएमपी पर ट्रेड कर रहा है। आज का जीएमपी 23.61 प्रतिशत के जीएमपी लिस्टिंग के संकेत दे रहा है।

इस एसएमई सेगमेंट आईपीओ का साइज 60.01 करोड़ रुपये का है। कंपनी का इश्यू फ्रेश शेयरों और ऑफर फार सेल दोनों पर आधारित है। कंपनी फ्रेश शेयर के जरिए 47 लाख शेयर और ऑफर फॉल सेल के 70 हजार शेयर जारी करेगी।

आईपीओ आज यानी 25 अगस्त से 28 अगस्त तक खुला रहेगा। इस आईपीओ का प्राइस बैंड 105 रुपये से 111 रुपये प्रति शेयर निर्धारित किया गया है। वहीं, 1200 शेयरों का एक लॉट बनाया गया है। लेकिन एक रिटेल निवेशक को कम से कम 2400 शेयरों पर दांव लगाना होगा।

एनआईएस मैनेजमेंट आईपीओ एंकर निवेशकों के लिए 22 अगस्त को खुला था। कंपनी ने एंकर निवेशकों से 16.72 करोड़ रुपये जुटाए थे। बता दें, कंपनी का आईपीओ 7 रुपये के जीएमपी पर आज ट्रेड कर रहा है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News