राष्ट्रभाषा हिंदी के उन्नायक और स्वतंत्रता सेनानी स्व. विश्वम्भर सहाय प्रेमी की 127वीं जयंती के उपलक्ष्य में 19 जुलाई को मेरठ में एक भव्य अखिल भारतीय काव्य संध्या और सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। एसजीएम गार्डन्स, लालकुर्ती में आयोजित होने वाला यह कार्यक्रम अपनी परंपरा के 33वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। इस गौरवशाली समारोह में देश भर के साहित्य के दिग्गज जुटेंगे। आयोजन की मुख्य कड़ी प्रतिष्ठित ‘प्रेमी काव्य सम्मान 2026’ है, जो इस वर्ष प्रख्यात कवि चौ.मदन मोहन समर को उनके उत्कृष्ट साहित्यिक योगदान के लिए प्रदान किया जाएगा। समारोह में डॉ. विष्णु सक्सेना, सर्वेश अस्थाना, राम भदावर, श्वेता सिंह और अल्पना आनंद जैसे नामचीन कवि अपनी काव्य रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगे।
साहित्य के साथ-साथ यह कार्यक्रम सामाजिक सरोकारों को भी समर्पित रहेगा। इस अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को ‘स्व. श्री रत्न कुमार प्रेमी मेधावी/प्रतिभावान विद्यार्थी पुरस्कार’ से नवाजा जाएगा। प्रेमी स्मृति समारोह समिति का मुख्य उद्देश्य नई पीढ़ी को साहित्य, शिक्षा और सामाजिक मूल्यों के प्रति प्रेरित करना है। समिति ने नगर के सभी साहित्यप्रेमियों और बुद्धिजीवियों से इस गरिमामयी आयोजन में शामिल होकर हिन्दी साहित्य की इस परंपरा को और अधिक समृद्ध बनाने का आह्वान किया है।
इस खबर पर आपकी क्या राय है?
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play