आयुष्मान कार्ड निर्माण की खराब प्रगति पर डीएम के सख्त रूख के बाद कार्रवाई का सिलसिला जारी है। डीपीआरओ ने बीते दो महीने में एक भी आयुष्मान कार्ड नहीं बनाने वाले 75 पंचायत सहायकों को सेवा समाप्ति का नोटिस जारी किया है। इससे पहले 15 एडीओ पंचायत और 150 पंचायत सहायकों का वेतन रोकने का आदेश जारी हो चुका है। सात जुलाई को डीएम ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना की समीक्षा की थी। समीक्षा के दौरान 420 पंचायत सहायक और 341 स्वास्थ्य विभाग के ऑपरेटर ऐसे पाए गए थे जिन्होंने तीन दिनों में एक भी आयुष्मान कार्ड नहीं बनाया था।
डीएम ने इनका वेतन रोकने का आदेश दिया था। साथ ही लगातार समीक्षा करने का भी निर्देश दिया था। उसी क्रम में डीपीआरओ कमल किशोर ने समीक्षा शुरू की। समीक्षा के दौरान बीते दो महीने में एक भी आयुष्मान कार्ड नहीं बनाने वालों पर शिकंजा कसा गया है। डीपीआरओ कमल किशोर ने बताया कि जिले के सभी 15 ब्लॉकों से सबसे खराब प्रदर्शन करने वाले पांच-पांच पंचायत सहायकों को चिह्नित किया गया है। इन पंचायत सहायकों ने बीते दो महीने में एक भी आयुष्मान कार्ड नहीं बनाया। विभागीय निर्देशों का पालन नहीं करने पर इन पंचायत सहायकों को सेवा समाप्ति का नोटिस जारी किया गया है।
इस खबर पर आपकी क्या राय है?
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play