Deoria News: कार्यस्थल पर नहीं मिले चिकित्सक, मांगा स्पष्टीकरण – Hindustan

Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज की व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने को लेकर शुक्रवार को सीएमएस ने निरीक्षण किया। उन्होंने ओपीडी में डॉक्टरों की उपस्थिति और वार्डों की व्यवस्था को देखा। इस दौरान एक डॉक्टर के ओपीडी कक्ष में नहीं मिलने पर नाराजगी जताई गई और उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है।

मेडिकल कॉलेज में मरीजों की संख्या बढ़ रही है। प्राचार्य डॉ. रजनी पटेल मरीजों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने को लेकर प्रयास कर रही हैं। अस्पताल की व्यवस्था को और अच्छा करने की दिशा में कार्य किए जा रहे हैं। शुक्रवार को सीएमएस डॉ. एचके मिश्रा करीब साढ़े नौ बजे प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजीत पाल के साथ भ्रमण पर निकले। वह नए भवन में पहुंचे। रजिस्ट्रेशन काउंटर पर मरीजों की भीड़ थी। कर्मचारी ड्रेस में मौजूद थे और कार्य में जुटे थे। इसके बाद ओपीडी में पहुंचे। कक्ष संख्या एक से 9 व 11 तथा 16,17 एवं 20,21 में डॉक्टर मरीजों का इलाज कर रहे थे और कर्मचारी, गार्ड मुस्तैद थे। डॉक्टर कक्ष के बाहर मरीजों की भीड़ को देख क्रम से मरीजों को दिखाने का कर्मियों व गार्ड को निर्देश दिया। उन्होंने डॉक्टरों से कहा कि कोई मरीज बिना इलाज के न लौटे।

अंतिम मरीज को देखकर ओपीडी छोड़ें, जबकि कक्ष संख्या 13 में डॉक्टर नहीं थे। इस पर नाराजगी जताई और स्पष्टीकरण तलब किया गया है। उन्होंने फर्स्ट फ्लोर पर सर्जिकल मेल व फीमेल वार्ड तथा सेकेंड फ्लोर पर मेल व फीमेल मेडिकल वार्ड का भी निरीक्षण किया। उन्होंने मरीजों से मिलकर उनका हाल जाना और मिल रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने इंटर्न व प्रशिक्षु नर्सों से कहा कि परामर्श डॉक्टर, एसआर, जेआर व सिस्टर की निगरानी में मनोयोग से वार्डों में चिकित्सकीय कार्यों को करें। उन्होंने नर्सिंग स्टाफ व एमपीडब्लू को मरीजों की अच्छी तरह देखभाल करने तथा उनके व तीमारदारों के साथ मधुर व्यवहार करने का निर्देश दिया।

Loading videos…
Loading videos…
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News