झारखंड सरकार ने युवाओं के लिए पायलट बनने का एक शानदार अवसर पेश किया है। झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद ने दुमका एयरपोर्ट स्थित झारखंड फ्लाइंग इंस्टीट्यूट में कॉमर्शियल पायलट लाइसेंस (सीपीएल) के साथ मल्टी-इंजन रेटिंग ट्रेनिंग कोर्स में दाखिले के लिए आवेदन आमंत्रित किया है। इस कोर्स की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यह पूरी तरह से 100 प्रतिशत छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत संचालित किया जा रहा है। योग्य उम्मीदवार पर्षद की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 17 जुलाई से 31 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए कुल 15 सीटें आरक्षित की गई हैं, जिनमें विभिन्न वर्गों के लिए अलग-अलग कोटा निर्धारित है।
आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए शैक्षणिक योग्यता 10 2 रखी गई है, जिसमें भौतिकी, गणित और अंग्रेजी विषय अनिवार्य हैं। साथ ही अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम 17 वर्ष की आयु सीमा और शारीरिक मानक भी निर्धारित किए गए हैं। आवेदन के लिए पारिवारिक आय की अधिकतम सीमा 12 लाख रुपये वार्षिक तय की गई है। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद, ओएमआर आधारित लिखित परीक्षा 9 अगस्त को रांची में आयोजित की जाएगी। परीक्षा शुल्क के रूप में सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को 12,000 रुपये का भुगतान करना होगा, जबकि अन्य सभी आरक्षित वर्गों के लिए यह शुल्क शून्य है। परीक्षा के पाठ्यक्रम में अंग्रेजी, गणित, भौतिकी, रीजनिंग और करंट अफेयर्स जैसे विषय शामिल होंगे।
इस खबर पर आपकी क्या राय है?
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play