Blue Moon 2026: आज 31 मई 2026 को ब्लू मून का दुर्लभ संयोग बन रहा है जोकि 2 से 3 साल के बाद ही नजर आता है। ज्योतिष और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार पूर्णिमा की रात चंद्रमा को जल अर्पित करना बहुत ही शुभ माना जाता है। मान्यता है कि ऐसा करने से मन शांत रहता है और मानसिक तनाव भी कम होता है। साथ ही साथ इससे चंद्रमा से जुड़े शुभ फल मिलते हैं। हालांकि ब्लू मून एक खगोलीय घटना है लेकिन पूर्णिमा होने के कारण इस दिन पूजा पाठ करके चंद्रमा को जल अर्पित करने का विशेष महत्व होता है। तो चलिए जानते हैं कि आज चंद्रमा को जल अर्पित करने का सही तरीका क्या है और इस दौरान कौन सा मंत्र पढ़ना अच्छा होगा?
आज शाम को चंद्रोदय के बाद स्नान करके साफ कपड़े पहनें। इसके बाद चांदी या फिर तांबे के लोटे में साफ जल लें। आप इसमें एक चम्मच कच्चा दूध, फूल और अक्षत भी डाल सकते हैं। अब चंद्रमा की ओर अपना चेहरा करके धीरे-धीरे जल को अर्पित करें। ध्यान रखें कि जल अर्पित करते वक्त मन शांत रहे और श्रद्धा भाव भी। अब चंद्रमा से अपनी जिंदगी में सुख-शांति और समृद्धि भेजने की प्रार्थना करें। कुछ देर चांदनी रात में रहें।
धार्मिक मान्यता है चंद्रमा को जल अर्पित करते वक्त एक खास मंत्र का जाप जरूर करना चाहिए। इस मंत्र को आप एक बार भी बोल सकते हैं लेकिन श्रद्धानुसार 11, 21 और 108 बार इसका जाप करने से चंद्रदेव की विशेष कृपा मिलती है और मन पॉजिटिव होता है। नीचे देखें चंद्रदेव से जुड़ा ये पावरफुल मंत्र-
1. शाम के समय चंद्रमा को जल अर्पित करें।
2. सफेद रंग की मिठाई या फिर खीर का भोग लगाएं।
3. जरूरतमंद लोगों को सफेद वस्तुओं का दान करें।
4. चांदनी रात में थोड़ी देर रहने की कोशिश करें।
5. मन को शांत रखने के लिए कुछ समय ध्यान करें।
चंद्रमा को मन का कारक माना जाता है। ऐसे में ब्लू मून पर की गई पूजा और प्रार्थना को मन की शांति, इमोशंस के सही बैलेंस और पॉजिटिव सोच के साथ जोड़कर देखा जाता है। हालांकि इसका नाम ब्लू मून जरूर है लेकिन दिखने में ये नीला नहीं होगा। जब एक ही महीने में दो बार पूर्णिमा पड़ती है तो दूसरे वाले को ब्लू मून कहा जाता है और ये प्रक्रिया 2 से 3 साल बाद ही होती है
डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)
शॉर्ट बायो: गरिमा सिंह एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में कार्यरत हैं। वह वास्तु, अंक शास्त्र, रत्न शास्त्र, फेंगशुई और राशिफल से जुड़े विषयों पर लिखती हैं।
परिचय और अनुभव
गरिमा सिंह डिजिटल मीडिया में लंबे समय से सक्रिय हैं। इस समय वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने अपने करियर में न्यूज, फीचर और एक्सप्लेनर कंटेंट पर काम किया है। अब वह ज्योतिष से जुड़े विषयों को सरल और व्यावहारिक तरीके से पाठकों तक पहुंचाती हैं। उनके आर्टिकल की खास बात ये है कि वह जटिल ज्योतिषीय बातों को आसान भाषा में समझाने की पूरी कोशिश करती हैं ताकि जिसे एस्ट्रोलॉजी का ए भी नहीं पता है वह भी आसान तरीके से चीजों को समझ सके और उस पर अमल कर सके।
करियर
गरिमा ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत रेडियो चैनल रेड एफएम से की। यहां पर उन्होंने रेडियो से जुड़ी बारिकियों को समझने की कोशिश की और मॉर्निंग शो को प्रोड्यूस करने के साथ-साथ कॉपी राइटिंग का भी काम संभाला। साथ में कई विज्ञापनों में वॉइस ओवर भी दिया। इसके अलावा उन्होंने डीडी न्यूज, जी न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में डिजिटल और टीवी पत्रकारिता को करीब से जाना और समझा। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का यह अनुभव आज उनके डिजिटल राइटिंग और स्टोरीटेलिंग के तरीके को और भी प्रभावशाली बनाता है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
गरिमा ने साइकोलॉजी, इकोनॉमिक्स और इंग्लिश विषयों में बैचलर ऑफ आर्ट्स (B.A.) की डिग्री प्राप्त की है। इसके बाद उन्होंने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन दिल्ली और जामिया मिलिया इस्लामिया से टीवी और रेडियो पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इस दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की। वह जामिया मिलिया इस्लामिया की गोल्ड मेडलिस्ट भी रह चुकी हैं।
एस्ट्रोलॉजी लेखन की सोच
गरिमा का मानना है कि ज्योतिष का उद्देश्य डर पैदा करना नहीं, बल्कि लोगों को सही दिशा और सकारात्मक सोच देना होना चाहिए। उनका फोकस होता है- सरल जानकारी, संतुलित सलाह, भरोसेमंद और उपयोगी कंटेंट। वह शिव पुराण और कई और शास्त्रों की जटिल कथाओं को अपने शब्दों में लिखकर पाठकों तक पहुंचाती हैं। गरिमा वास्तु शास्त्र और न्यूमरोलॉजी के अलावा फेंगशुई की किताबें पढ़ती रहती हैं और वहां की उपयोगी जानकारियों को पाठकों के साथ समय-समय पर साझा करती हैं।
व्यक्तिगत रुचियां
काम के अलावा गरिमा को गार्डनिंग, कुकिंग और टेबल टेनिस खेलना पसंद है। वह कानपुर से ताल्लुक रखती हैं और एक संतुलित जीवनशैली में विश्वास करती हैं।
विशेषज्ञता (Areas of Expertise)
वास्तु शास्त्र
अंक शास्त्र
रत्न शास्त्र
फेंगशुई
हस्तरेखा शास्त्र
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play