UP electricity
Uttar Pradesh News Live: उत्तर प्रदेश के कई विभागों में बड़े पैमाने पर फेरबदल किए गए हैं। 28 एआरटीओ, 30 बीएसए और छह आबकारी आयुक्त सहित विश्वविद्यालयों के डिप्टी और असिस्टेंट रजिस्ट्रार भी बदले गए हैं। शनिवार को तबादलों की ये लिस्ट जारी की गई। अधिकारियों से अपनी नई तैनाती स्थल पर चार्ज लेने को कहा गया है।
यूपी के लखनऊ में बासमंडी स्थित जीटीआई उपकेंद्र शनिवार शाम सात बजे ठप हो गया। इससे गणेशगंज, पान दरीबा और लालकुआं जैसे घनी आबादी वाले क्षेत्रों की बत्ती गुल हो गई। शाम के वक्त बिजली न आने से करीब 40 हजार आबादी को पानी का संकट खड़ा हो गया।
12 केन्द्रों पर शुरू हुई बीएड प्रवेश परीक्षा
बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा रविवार को अमेठी जिले में शांतिपूर्ण माहौल में शुरू हुई। कड़ी सुरक्षा और सीसीटीवी निगरानी के बीच परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थी निर्धारित समय पर पहुंचे।
जिले में कुल 12 केंद्र बनाए गए थे। परीक्षा शुरू होने से पहले सभी केंद्रों पर मेटल डिटेक्टर और बायोमेट्रिक सत्यापन की व्यवस्था की गई थी। मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस स्मार्ट वाच और अन्य प्रतिबंधित सामग्री ले जाने पर सख्त रोक रही। केंद्र व्यवस्थापकों और उड़ाका दस्ते लगातार जांच कर रहे हैं । उपजिलाधिकारी और जिला विद्यालय निरीक्षक ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं उपजिलाधिकारी ने बताया कि कहीं से नकल या गड़बड़ी की कोई शिकायत नहीं मिली है। अभ्यर्थियों को समय से प्रवेश देकर परीक्षा संपन्न कराई जा रही है
परीक्षा देने पहुंचे अभ्यर्थियों ने भी प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर संतोष जताया। महिला अभ्यर्थियों के लिए अलग से प्रवेश और बैठने की व्यवस्था की गई थी। परीक्षा के दौरान पुलिस बल भी तैनात रहा।
शादी का झांसा देकर युवती को भगा ले गया युवक, नकदी व जेवरात भी गायब
बाराबंकी में असन्द्रा कोतवाली क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवक एक युवती को भगा ले गया। युवती अपने साथ आभूषण भी ले गई है। भाई ने इस संबंध में थाने में मुकदमा दर्ज कराया है
असन्द्रा क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने पुलिस को बताया कि उसकी 19 वर्षीय बहन को सीतापुर जनपद निवासी एक युवक 29 मई की रात करीब 11 बजे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। आरोप है कि युवक ने युवती से शादी करने का झांसा दिया था। घटना के बाद परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चल सका।
परिजनों का यह भी आरोप है कि युवती घर में रखे सोने-चांदी के जेवरात और करीब डेढ़ लाख रुपये नकद भी अपने साथ ले गई है। घटना के बाद परिवार में चिंता का माहौल है।
सहज मनी आईडी के जरिए साइबर गिरोह ने किया 1.29 लाख का खेल, मुकदमा दर्ज
बाराबंकी में सहज मनी आईडी और फर्जी दस्तावेजों के जरिए साइबर ठगी करने वाले एक गिरोह एक खाते से 1 लाख 29 हजार रुपए साफ कर दिए। पीड़ित की शिकायत पर साइबर क्राइम थाना पुलिस ने दो नामजद समेत अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बदोसराय थाना क्षेत्र के मरकामऊ निवासी मो. आजम ने तहरीर देकर बताया कि उनके भाई मो. अंसार दिल्ली में सिलाई का कार्य करते हैं। वर्ष 2025 में उनकी मुलाकात रसूलपुर निवासी संदीप कुमार से हुई थी। आरोप है कि संदीप ने सहज मनी कंपनी में उनकी आईडी बनवाकर उसे बैंक खाते और मोबाइल नंबर से जोड़ लिया। बाद में इसी आईडी का इस्तेमाल कर बड़े पैमाने पर लेन-देन किए गए।
रिश्तेदार पर नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
बलरामपुर में देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में एक 12 वर्षीय नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।
पीड़ित पिता के अनुसार वह मजदूरी और लकड़ी बीनने का कार्य करता है। 29 मई दोपहर करीब 12 बजे वह अपनी पत्नी के साथ जंगल में लकड़ी बीनने गया था। आरोप है कि इसी दौरान उनके रिश्ते में लगने वाला युवक अजय पुत्र हजारी निवासी ककरा मौजा राजघाट कोतवाली नगर उनके घर पहुंचा और उनकी 12 वर्षीय पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ कहीं ले गया।
अयोध्या धाम में सिटी बसों का संचालन बहाल, पटरी पर लौटी परिवहन सुविधा
अयोध्या में रामनगरी में यात्रियों की सुविधा के लिए चलाई गई सिटी ई बसों का संचालन बहाल हो गया है। रविवार को सिटी बसों के विभिन्न मार्गों पर फर्राटा भरने से यात्रियों ने राहत की सांस ली और परिवहन सुविधा सामान्य नजर आई।
अयोध्या धाम में यात्रियों के सफर की सुविधा के लिए विभिन्न मार्गों पर 16 सिटी ई बसों का संचालन किया जा रहा है। शनिवार को सिटी बस परिचालकों ने संविदा से निजी कंपनी में स्थानांतरण को लेकर हड़ताल कर दिया था और बसों का संचालन ठप हो गया था। रामनगरी में सिटी बसों का संचालन न होने से परिवहन व्यवस्था बेपटरी हो गई थी और यात्रियों को सफर में दुश्वारियों का सामना करना पड़ा, हालांकि रविवार को परिचालकों के काम पर वापस लौटने से परिवहन सुविधा बहाल हो गई और बसों का संचालन सामान्य हो गया।
रामनगरी में स्वक्षता अभियान का रामपैड़ी से हुआ शुभारंभ
अयोध्या में स्वच्छता सर्वेक्षण 2026 के तहत “हर रविवार हर परिवार करे गंदगी पर प्रहार” अभियान की शुरुआत रविवार को रामपेडी से हो गई। महापौर ने नया घाट से सुबह इस अभियान का शुभारंभ किया। इसके साथ ही अभियान में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन और कायस्थ महासभा सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के लोग भी जुड़ गए।
अभियान का शुभारंभ करते हुए महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य अयोध्या को स्वच्छता के क्षेत्र में देश के अग्रणी शहरों में शामिल करना है। उन्होंने शहरवासियों से भी स्वच्छता अभियान में सक्रिय सहभागिता की अपील की। महापौर ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र के लगभग 400 स्थानों पर एक साथ सफाई अभियान चलाया जा रहा है।
भाले सुल्तान थाने में एंटी करप्शन टीम ने दर्ज कराई एफआईआर
अमेठी में एंटी करप्शन अयोध्या इकाई की टीम ने बीते शनिवार को थाना जायस में तैनात सिपाही चन्दन कन्नौजिया को 9 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। मामले में एक अन्य सिपाही आकाश सिंह की भूमिका भी सामने आई है। निरीक्षक/प्रभारी ट्रैप टीम सुनील कुमार ने भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाने में तहरीर देकर आरोपी दोनों सिपाहियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई है।
जानकारी के अनुसार जायस निवासी गुलजार अहमद अंसारी ने एंटी करप्शन थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि पंजाब नेशनल बैंक में लोन संबंधी विवाद के बाद उसके खिलाफ दर्ज मामले में कार्रवाई न करने के एवज में सिपाही चन्दन कन्नौजिया और आकाश सिंह ने उससे 9 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी। शिकायतकर्ता ने रिश्वत देने के बजाय दोनों पुलिसकर्मियों को रंगे हाथ पकड़वाने की इच्छा जताई। शिकायत के सत्यापन के लिए एंटी करप्शन टीम ने गोपनीय जांच कराई, जिसमें रिश्वत मांगने के आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए गए।
टेंडवा बसंतापुर नर्सरी में तैयार हुए 18 लाख पौधे
प्रदेश सरकार के महत्वाकांक्षी पौधारोपण अभियान को सफल बनाने के लिए वन विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पर्यावरण संरक्षण और वृक्षारोपण को बढ़ावा देने के संकल्प को साकार करने की दिशा में बहराइच के तेजवापुर ब्लॉक स्थित टेंडवा बसंतापुर नर्सरी में बड़े पैमाने पर पौधे तैयार किए गए हैं। आगामी दो सप्ताह के भीतर इन पौधों का वितरण विभिन्न विभागों को शुरू कर दिया जाएगा, जिसके बाद व्यापक स्तर पर पौधारोपण अभियान का शुभारंभ होगा। वन विभाग के मुताबिक टेंडवा बसंतापुर नर्सरी में लगभग साढ़े चार हेक्टेयर क्षेत्रफल में 17 से 18 लाख पौधे तैयार किए गए हैं। इन पौधों की देखभाल और संरक्षण का कार्य लगातार किया जा रहा है।
विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर एसएसबी ने दिलाई शपथ
बहराइच में विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर 59वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) नानपारा शिविर व भारत-नेपाल सीमा की चौकियों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कमांडेंट कैलाश चन्द रमोला के निर्देशन में अधिकारियों और जवानों ने तंबाकू का सेवन न करने तथा लोगों को इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने की शपथ ली। इस अवसर पर कमांडेंट ने तंबाकू से होने वाली गंभीर बीमारियों की जानकारी देते हुए स्वस्थ एवं नशामुक्त जीवन अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में सभी अधिकारियों, जवानों एवं बलकर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
डलमऊ के मुरई बाग चौराहे पर लगा 4 किलोमीटर लंबा जाम
रायबरेली में डलमऊ के मुरई बाग चौराहे पर जाम लगने से वाहनों की 4 किलोमीटर दूर तक लंबी कथा लग गई। पूर्णिमा स्नान के के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं को भी बड़ी समस्या हुई। गेगासों गंगा तट पर बने पुल की मरम्मत कार्य पूरा न होने से भारी वाहनों का प्रवेश डिलमा से हो रहा है। जाम लगने से लोगों को कई घंटे तक सड़क पर इंतजार करना पड़ा। इस दौरान पुलिस भी असहाय बनी रही।
शिकारी चौड़ा में जर्जर सहकारी समिति पर नहीं आती है खाद
श्रावस्ती में जमुनहा ब्लाक,तहसील से कुछ ही दूरी पर वर्ष में 19-96 में बना शिकारी चौड़ा में साधन सहकारी समिति का भवन इन दिनों जर्जर बदहाल खंडहर में तब्दील हो चुका शिकारी चौड़ा का साधन सहकारी समिति इसमें हर साल धान,गेंहू की होती है खरीद।
वहीं बाढ़ ग्रस्त इलाक होने के चलते खरीफ फसलों में बोवाई करने के लिए नहीं आती यहां डीएपी खाद व यूरिया के लिए शिकारी चौड़ा ,सर्रा, वीरपुलौकिहा, लक्ष्मनपुर गंगापुर,पटना भगवानपुर के हजारों किसानों दूर पटना गांव समीप बने साधन सहकारी समिति से धान सीजन में यूरिया खाद लेने के लिए लगानी पड़ती है।
शॉर्ट सर्किट से लगी आग तीन घर जले गृहस्ती का सारा सामान जलकर राख
श्रावस्ती में गिलौला थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत लंगडी गूलर के माजरा सारन पुरवा निवासी शेशराज गुप्ता पुत्र भरोसे ने शनिवार को गिलौला थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि गांव में लगे ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी की वजह से गुरुवार को 11:00 बजे के आसपास विक्रम पुत्र शोभाराम के फूस के छप्पर में आग लग गई और आग में रौद्र रूप धारण कर लिया जिसमें गृहस्ती का सारा जमाना जल कर राख हो गया। फिर तेज चिंगारी उठी और शेषराज गुप्ता के छप्पर पर गिरी जिसमें छप्पर के नीचे बंधी मवेशी गंभीर रूप से झुलस गई और पशुओं का चारा 7 कुंतल गेहूं चारा मशीन पंपिंग सेट सहित गृहस्ती का सामान जलकर राख हो गया।
उसके साथ जब तक लोग हल्ला मचा कर ग्रामीण इकट्ठा हुए ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत और फायर ब्रिगेड के मौजूदगी में आग पर काबू पाया गया। तब तक तीसरा घर गोपाल पुत्र फेरई का भी फूस के छप्पर वाला घर भी जलकर राख हो गया। स्थानीय लोगों और फायर ब्रिगेड की कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया गया। मौके पर पहुंची पीआरबी और लेखपाल सहित आग से नुकसान वाले लोगों के नाम नोट किए गए हैं।
ट्रैक्टर ट्राली ने कार में मारी टक्कर
बहराइच जिले के देहात कोतवाली के शहर के अति व्यस्ततम डीएम तिराहे से केडीसी रोड पर आए दिन दुर्घटनाऐं हो रही है। शनिवार रात लगभग दस बजे नगर पालिका वेंडिंग जोन के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली ने कार में टक्कर मार दी। जिसके चलते कार के आगे का दाहिना हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना होते ही अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली वेंडिंग जोन में खड़े आइसक्रीम पार्लर ठेले से जा टकराई।
जिसके चलते काफी नुकसान हो गया। हालांकि ट्रैक्टर, कार सवार व आइसक्रीम पार्लर सेल्समैन बाल बाल बच गए। अचानक हुई दुर्घटना से अफरातफरी मच गई। दुर्घटना होते ही पुलिस मौके पर पहुंची। दुर्घटनाग्रस्त कार को सड़क से हटाकर साइड किया गया। पुलिस ने दुर्घटना की तहकीकात शुरू कर दी है।
ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से बाइक सवार दम्पत्ति घायल
बहराइच में कैसरगंज कस्बे में परमहंस डिग्री कालेज के पास शनिवार शाम तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक मे टक्कर मार दी। जिसके चलते बाइक सवार दम्पत्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना होते ही चालक वाहन सहित फरार हो गया। घायल दम्पत्ति को कैसरगंज सीएचसी में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज कर घायलों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है।
तेज रफ्तार कार की टक्कर से ई-रिक्शा चालक की मौत, चालक फरार
सुलतानपुर में देहात कोतवाली क्षेत्र में शनिवार शाम एक सड़क हादसे में ई-रिक्शा चालक की मौत हो गई। हादसा अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर अहिमाने के पास प्लाईवुड फैक्ट्री के सामने हुआ।
मिली जानकारी के अनुसार, देहात कोतवाली क्षेत्र के अलहदादपुर पूरे महोबशाह का पुरवा निवासी शिवशंकर कोरी शनिवार देर शाम ई-रिक्शा लेकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार और अनियंत्रित कार ने उनके ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि शिवशंकर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।
रास्ते से हटने के विवाद में हुआ खूनी संघर्ष, एक की मौत, दो घायल
अम्बेडकरनगर में सम्मनपुर थाना क्षेत्र के लखनियां गांव में शनिवार को रात्रि करीब 11 बजे पंचायत भवन के पास रास्ते से हटने को लेकर हुए विवाद में जमकर मारपीट हुई। इसमें एक युवक की मौत हो गयी, जबकि मृतक के दो अन्य साथी घायल हो गये जिसमें एक कि हालत नाजुक बनी हुई है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल व्याप्त हो गया है। स्थिति को देखते हुए मौके पर कई थानों की फोर्स तैनात कर दी गई है। पुलिस ने मामलें में मुकदमा दर्ज कर तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
लखनऊ फिर झेल रहा बिजली-पानी संकट, उपकेंद्र ठप पड़ा, कई इलाकों में अंधेरा
यूपी के लखनऊ में बासमंडी स्थित जीटीआई उपकेंद्र शनिवार शाम सात बजे ठप हो गया। इससे गणेशगंज, पान दरीबा और लालकुआं जैसे घनी आबादी वाले क्षेत्रों की बत्ती गुल हो गई। शाम के वक्त बिजली न आने से करीब 40 हजार आबादी को पानी का संकट खड़ा हो गया।
यहां पढ़ें पूरी खबर: लखनऊ फिर झेल रहा बिजली-पानी संकट, उपकेंद्र ठप पड़ा, कई इलाकों में अंधेरा
यूपी के कई विभागों में बड़े पैमाने पर तबादले, 26 ARTO, 6 आबकारी उपायुक्त, 30 BSA इधर से उधर
उत्तर प्रदेश के कई विभागों में बड़े पैमाने पर फेरबदल किए गए हैं। 28 एआरटीओ, 30 बीएसए और छह आबकारी आयुक्त सहित विश्वविद्यालयों के डिप्टी और असिस्टेंट रजिस्ट्रार भी बदले गए हैं। शनिवार को तबादलों की ये लिस्ट जारी की गई। अधिकारियों से अपनी नई तैनाती स्थल पर चार्ज लेने को कहा गया है।
पूरी खबर यहां पढ़ें: यूपी के कई विभागों में बड़े पैमाने पर तबादले, 26 ARTO, 6 आबकारी उपायुक्त, 30 BSA इधर से उधर
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play