आज से इन 5 राशियों का अच्छा समय शुरू, बुध गोचर से होगा चौतरफा लाभ – livehindustan.com

Budh Gochar Kark Rashi, Mercury Transit in Cancer: ग्रहों के राजकुमार बुध 5 अगस्त 2026 को कर्क राशि में आ रहे हैं। कर्क राशि के स्वामी चंद्रमा हैं। चंद्रमा शांत और उदार स्वभाव का है। यह मन और भावनाओं का कारक है। बुध बुद्धि, वाणी और व्यापार का कारक है। चंद्रमा की राशि में बुध का गोचर सुख और मानसिक शांति प्रदान करता है। यह सामाजिक मान-प्रतिष्ठा दिलाने वाला माना जाता है। यह संयोग लाभ और धन प्राप्ति का उत्तम योग बनाती है। पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार, बुध का कर्क राशि में आगमन सभी 12 राशियों की लाइफ में बदलाव लाएगा। हालांकि यह परिवर्तन कुछ राशियों के लिए अच्छा या खराब हो सकता है। बुध गोचर से मिलने वाले परिणाम राशि में ग्रहों की स्थिति पर निर्भर करते हैं। कुछ भाग्यशाली राशियों को बुध गोचर से भाग्य का साथ मिलेगा और अच्छे फल प्राप्त होंगे। जानें बुध गोचर से किन 5 राशियों को मिलेगा फायदा।

पंडित उपाध्याय के अनुसार, बुध का कर्क गोचर वृषभ राशि के लिए लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस समय आपकी आय में वृद्धि के संकेत हैं। नए व्यापारिक अवसर सामने आ सकते हैं, जिनका आप भरपूर लाभ उठाएंगे। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि के संकेत हैं।

मिथुन राशि के स्वामी स्वयं बुध हैं। बुध गोचर से मिथुन राशि वालों को भाग्य का साथ मिलेगा। इस समय आपके अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं। किस्मत साथ देगी, जिससे लंबे समय से फंसे हुए धन की वापसी के योग बन रहे हैं। कुछ लोगों को विदेश यात्रा का अवसर प्राप्त होगा। व्यापारिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं।

कन्या राशि के लिए यह समय अच्छा रहेगा। इस समय आप शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे। कोर्ट-कचहरी में जीत का सामना करेंगे। परिवार में चला आ रहा कोई वाद-विवाद खत्म हो सकता है। पैतृक संपत्ति का लाभ उठाएंगे। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले जातकों को अच्छे परिणाम मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में मेहनत का पूरा फल मिलेगा।

तुला राशि के लिए यह समय आर्थिक उन्नति दिला सकता है। इस समय आय के नए-नए स्रोत बन सकते हैं और पुराने साधनों से भी रुपए-पैसे का आगमन हो सकता है। बिजनेस करने वालों को नई डील या सौदा मिल सकता है। नौकरी में पदोन्नति या प्रमोशन मिलने के संकेत हैं। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। पराक्रम रंग लाएगा।

मकर राशि वालों को बुध गोचर से किसी अच्छे समाचार की प्राप्ति हो सकती है। व्यापार में विस्तार के योग बन रहे हैं। अपनों में वृद्धि होगी। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। इस समय आप महत्वपूर्ण फैसला लेने में सफल रहेंगे। मनचाही यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। आपकी वाणी प्रभावशाली रहेगी, लोग आपकी ओर आकर्षित होंगे।

संक्षिप्त विवरण
सौम्या तिवारी लाइव हिन्दुस्तान की एस्ट्रोलॉजी टीम का हिस्सा हैं और इस संस्थान के साथ करीब 5 वर्षों से अधिक समय से जुड़ी हैं। इन्हें डिजिटल पत्रकारिता में करीब 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। यहां वह ग्रह राशि परिवर्तन, टैरो, वैदिक ज्योतिष, फेंगशुई, अंकराशि, रत्न शास्त्र और व्रत-त्योहार आदि से जुड़ी खबरें लिखती हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव
सौम्या तिवारी की ग्रह राशि परिवर्तन, व्रत-त्योहार, सामुद्रिक शास्त्र, अंकज्योतिष, वास्तु शास्त्र एवं फेंगशुई, कथा-कहानी जैसे विषयों पर अच्छी पकड़ है। उन्हें ज्योतिष एवं धार्मिक विषयों में करीब 6 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में बतौर डिप्टी कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं और धर्म व ज्योतिष (एस्ट्रोलॉजी) सेक्शन का हिस्सा हैं।
इसके अलावा उन्होंने मनोरंजन (एंटरटेनमेंट) और राजनीतिक (पॉलिटिक्स) विषयों पर भी विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम किया है। लाइव हिन्दुस्तान में सौम्या की टॉप परफॉर्मेंस रही है, जिसके लिए उन्हें कई बार पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। खाली समय में वह धार्मिक ग्रंथों और पुराणों का अध्ययन करना और पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना पसंद करती हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
सौम्या तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से स्नातक (बीए) किया है और जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जनसंचार एवं पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा प्राप्त किया है। पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही उन्हें हैदराबाद की लोकल न्यूज वेबसाइट इंडिलिक्स से पहली नौकरी का प्रस्ताव मिला।
इसके बाद वह जनसत्ता (द इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप), द क्विंट और जी न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से जुड़ी रहीं। साल 2020 में वह लाइव हिन्दुस्तान के धर्म व ज्योतिष सेक्शन का हिस्सा बनीं।
व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले की रहने वाली सौम्या तिवारी को धार्मिक और ज्योतिषीय विषयों की जानकारी जुटाना पसंद है। इसके अलावा उन्हें नई-नई जगहों पर घूमने का भी शौक है।
विशेषज्ञता
ग्रह और नक्षत्रों का राशि पर असर
फेंगशुई
वास्तु शास्त्र
अंक शास्त्र
रत्न विज्ञान
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News