आज से बदल गया जनरेशन, शुरू हुआ BETA; जानें आप किस Generation में पैदा हुए? – News24 Hindi

—विज्ञापन—
Generation BETA : ऐसे बहुत लोग होंगे, जिन्हें Gen G और Gen Alpha के बीच अंतर भी पता नहीं होगा। दोनों जनरेशन के बीच अंतर करना सीख ही रहे थे कि अब एक नया जनरेशन भी आ गया है। 1 जनवरी 2025 से जन्म लेने वाले बच्चे नए जनरेशन के कहलाये जाएंगे। क्या है इस जनरेशन का नाम? आप किस जनरेशन में पैदा हुए थे? आइये इसके बारे में जानते हैं।
साल 2025 से एक नई पीढ़ी की शुरुआत हो रही है। इसे “जेनरेशन बीटा” नाम दिया गया है। 1 जनवरी 2025 के बाद 2039 तक जन्म लेने वाले बच्चों को “जेनरेशन बीटा” नाम से पहचाना जाएगा। पीढ़ी का नाम उस समय की ऐतिहासिक, ऐतिहासिक और तकनीकी घटनाओं के आधार पर रखा जाता है। यह जनरेशन 15 से 20 साल को कवर करता है।
हर जनरेशन को दुनिया में हुए बदलाव, चुनौतियों, ऐतिहासिक और ऐतिहासिक समेत तमाम घटनाओं के आधार बांटा गया है। हर जनरेशन की अपनी विशेषता हैं। आइये जानते हैं कि आखिर “जेनरेशन बीटा” की खासियत होगी।
उम्मीद जताई जा रही है कि बीटा जनरेशन के बच्चों में कई विशेषताएं दिखाई दे सकती हैं। हालांकि अभी भी इस पीढ़ी के बारे में कुछ कहना जल्दबाजी मानी जा रही है लेकिन विशेषताएं देखने को मिल सकती है। माना जा रहा है कि जेनरेशन बीटा के लिए, डिजिटल और फिजिक्स की दुनिया सहज होगी। जबकि जेनरेशन अल्फा ने स्मार्ट टेक्नोलॉजी और AI कि शुरुआत को देखा है। जेनरेशन बीटा एक ऐसे समय में जिंदगी जी रही होगी, जिसमें शिक्षा, नौकरी, स्वास्थ्य, मनोरंजन जैसी जगहों में भी AI की पहुंच हो चुकी होगी।
यह भी पढ़ें : कभी भुलाई नहीं जा सकेंगी 2024 की ये 7 ऐतिहासिक घटनाएं, कभी दी खुशी तो कभी जख्म
हालांकि जनरेशन बीटा के लिए सबकुछ आसान रहने वाला नहीं है। जेनरेशन बीटा के सामने कई चुनौतियां भी होगी। जलवायु परिवर्तन, वैश्विक जनसंख्या में बदलाव और तेजी से शहरीकरण जैसी कई चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। इसके साथ ही जनरेशन बीटा में सामाजिक एक्शन या संपर्क की कमी आ सकती है क्योंकि उनके समय तक सोशल मीडिया का दबाव और अधिक हो सकता है।

Edited By
Avinash Tiwari
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News