Feedback
श्रेष्ठ प्रयासों को गति देंगे. रचनात्मक कार्यों में आगे रहेंगे. अपनों के साथ सुख साझा करेंगे. सपरिवार आनंद से रहेंगे. मेहमानों का आना बना रहेगा. इच्छित प्रस्ताव प्राप्त होंगे. भावनात्मक मामलों पर फोकस रखेंगे. साहस पराक्रम से सभी क्षेत्रों में उम्दा प्रदर्शन बनाए रखेंगे. लक्ष्योन्मुख बने रहेंगे. दीर्घकालिक योजनाएं गति लेंगी. निर्णय लेने में सहज रहेंगे. रिश्ते बेहतर होंगे. आर्थिक पक्ष अच्छा रहेगा. व्यक्तित्व बल पाएगा. विविध मामले सहज बनेंगे.
नौकरी व्यवसाय- जिम्मेदारों का सहयोग मिलेगा. आकर्षक प्रस्तावों की प्राप्ति होगी. महत्वपूर्ण कार्य बनेंगे. कामकाज उम्मीद से अच्छा बना रहेगा. कारोबार में शुभता बढ़ेगी.
धन संपत्ति- लाभ प्रतिशत उूंचा होगा. सहजता से आगे बढ़ेंगे. योजनानुसार कार्य करेंगे. आधुनिक विषयों में पहल बनाए रहेंगे. वरिष्ठों का समर्थन रहेगा. प्रभाव में वृद्धि होगी.
प्रेम मैत्री- प्रियजन प्रसन्न होंगे. करीबी प्रभावित रहेंगे. निजी संबंधों में मिठास बढ़ेगी. सबका ख्याल रखेंगे. आपसी सम्मान का भाव बनाए रखेंगे. अपनों का भरोसा जीतेंगे. सरलता बनाए रखेंगे. सबके सहयोग से आगे बढ़ेंगे. मित्रगण समय देंगे. समय पर महत्वपूर्ण निर्णय ले पााएंगे.
स्वास्थ्य मनोबल- निसंकोच रहें. साझेदारी की भावना बढ़ेगी. विनम्रता व स्वाभिमान बढ़ाएंगे. जोखिमपूर्ण कार्य करेंगे. स्पष्टता बढ़ेगी. स्वास्थ्य बेहतर होगा.
आज का उपाय: शक्तिस्वरूपा देवी मां दुर्गाजी की पूजा वंदना करें. श्रंगार की वस्तुएं चढ़ाएं. ओम् शुं शुक्राय नमः का जाप करें. नया करने पर जोर दें.
शुभ अंक : 1, 6 और 9
शुभ रंग : चुनरी लाल
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू