Feedback
सिंह – मेहनत के बल पर राह बनाने की कोशिश होगी. स्मार्ट वर्किंग के साथ सावधानी से आगे बढ़ने की कोशिश करें. कार्यक्षेत्र में रुटीन बनाए रखेंगे. विपक्षियों पर अंकुश बढ़ाएंगे. आर्थिक पक्ष सामान्य रहेगा. लेनदेन पर फोकस बढ़ाएं. उधार से बचें. बहकावे में न आएंगे. लोभ प्रलोभन से बचेंगे. जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे. संपर्क एवं सामंजस्य रखेंगे. धूर्तां व ठगों की बातों में आने की आशंका है. समय प्रबंधन पर जोर दें. पेशेवर बेहतर बने रहेंगे.
नौकरी व्यवसाय- तार्किक पक्ष पर फोकस बना रहेगा. पेशेवर वार्ताएं सामान्य रहेंगी. सहकर्मियों में तालमेल बढ़ेगा. सेवाक्षेत्र में प्रभावी रहेंगे. मेहनत व लगन से परिणाम संवारें. कामकाजी परिणाम बेहतर बनाए रखेंगे.
धन संपत्ति- उधार से बचने के प्रयास करेंगे. निवेश एवं व्यापार में सहज वृद्धि रहेगी. विभिन्न मामलों में सावधानी से काम लेंगे. नौकरी में अच्छा करेंगे. वित्तीय मामलों पर नियंत्रण बढ़ाएंगे. निवेश में सजग रहेंगे.
प्रेम मैत्री- सबकी सीख का सम्मान रखें. संबंधों में भरोसा बनाए रखें. भेंट के अवसर भुनाएं. मित्र संबंध सहज रहेंगे. भावुकता पर नियंत्रण रखें. रिश्ते बेहतर रहेंगे. सलाह सहयोग की अनदेखी न करें. प्रेम में सहजता बढ़ाएं. चर्चा संवाद में आवेश में नहीं आएं.
स्वास्थ्य मनोबल- जीवनस्तर साधारण रहेगा. स्वास्थ्यगत अनुशासन बनाए रखें. रीति नीति पर जोर दें. मौसमी सावधानी बरतें. व्यक्तित्व पर ध्यान बढ़ाएं.
शुभ अंक : 1 2 3
शुभ रंग : ऐप्पल रेड
आज का उपाय : विजयादशमी पर भगवान राम के संघर्ष साहस और सत्य के प्रति आग्रह से शिक्षा लें. अहंकार पर स्वाभिमान की जीत का उत्सव मनाएं. तर्क से चलें.
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू