Feedback
भाई बंधुओं से नजदीकी बढ़ाएंगे. करीबियों के साथ मिलकर कार्य करेंगे. परिजिनों में आपसी विश्वास बढ़ेगा. व्यक्तिगत स्तर पर प्रभावपूर्ण प्रदर्शन रहेगा. कार्यव्यवस्था को मजबूत बनाए रखेंगे. वाणिज्यिक कार्य पक्ष में बने रहेंगे. कारोबारी मामले अपेक्षा से बेहतर रहेंगे. परिचितों का समर्थन मिलेगा. पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. दीर्घजीवी योजनाएं संवरेंगी. जरूरी सूचनाएं प्राप्त होंगी. स्वजनों के साथ समय बिताएंगे. सहकारिता पर जोर रहेगा. पहल पराक्रम बनाए रखेंगे.
नौकरी व्यवसाय- पेशेवर अपेक्षाओं पर खरे रहेंगे. उम्मीदों को बल मिलेगा. कामकाजी वातावरण में सहजता रहेगी. संबंधों का लाभ उठाएंगे. भेंटवार्ता में प्रभावी संवाद बनाए रखेंगे. योजनाओं को गति देंगे.
धन संपत्ति- आर्थिक पक्ष संतुलित रहेगा. वाणिज्यिक विषयों में तेजी आएगी. कार्यक्षेत्र में विस्तार का भाव बना रहेगा. पेशेवर यात्रा संभव होगी. लाभ बढ़ाएंगे. जोखिमपूर्ण विषयों में रुचि रखेंगेे.
प्रेम मैत्री- अपनों की बात का सम्मान रखेंगे. रिश्तों पर ध्यान देंगे. भावनात्मक विषयों मंे पहल करेंगे. सहजता से निर्णय लेंगे. साथियों का भरोसा बना रहेगा. आकर्षक प्रस्ताव प्राप्त होंगे. सुखद परिणाम बनेंगे. रक्त संबंधी सहयोगी रहेंगे. करीबी सहयोगी होंगे. बड़ों का सम्मान रखेंगे.
स्वास्थ्य मनोबल- आत्मविश्वास ऊंचा रहेगा. व्यतिक्तव बल पाएगा. संकोच दूर होगा. वाणी व्यवहार संवरेगा. उत्साह से आगे बढ़ेंगे.
आज का उपाय: सिंहवाहिनी देवी मां दुर्गाजी की पूजा वंदना करें. ओम् शुं शुक्राय नमः का जाप करें. मिष्ठान्न का वितरण करें. भेंट बढ़ाएं.
शुभ अंक : 3, 6, 7 और 8
शुभ रंग : क्रीम कलर
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू