Motihari News: संग्रामपुर, निस । प्रखंड के पश्चिमी मधुबनी पंचायत स्थित पंचायत सरकार भवन परिसर में श्री गुरु संत रविदास जयंती के अवसर पर एक दिवसीय संकल्प अभियान के तहत संत रविदास विकास शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में अनुसूचित जाति बहुल टोलों में सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत आच्छादन सुनिश्चित करने के साथ विभागीय योजनाओं से संबंधित आवेदनों का ऑन-द-स्पॉट निष्पादन किया गया। शिविर में पंचायत स्तर के विभिन्न विभागों के कर्मियों ने उपस्थित होकर ग्रामीणों से आवेदन प्राप्त किए। जन्म प्रमाण पत्र सहित करीब एक दर्जन आवेदन प्राप्त हुए। शिविर का आयोजन विकास मित्र अमृता कुमारी के नेतृत्व में किया गया।
जिसमें कृषि, स्वच्छता, ग्राम कचहरी, टोला सेवक समेत विभिन्न विभागों से जुड़े कर्मियों ने ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी दी। शिविर के नोडल पदाधिकारी कृषि समन्वयक संजय कुमार रहे। जिला नोडल पदाधिकारी सह जिला मत्स्य पदाधिकारी मनोरंजन कुमार ने शिविर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मौके पर कचहरी सचिव आमोद कुमार चौबे, स्वच्छता पर्यवेक्षक सुरेंद्र शर्मा, किसान सलाहकार, ग्रामीण आवास सहायक दिलीप कुमार चौधरी,मंटू कुमार, टोला सेवक , वार्ड सदस्य प्रियंका कुमारी, सत्येंद्र कुमार महतो,वसंत दास, विवेक पाण्डेय, मनीष कुमार सहित अन्य कर्मी व ग्रामीण मौजूद रहे।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play