—विज्ञापन—
Aadhaar Card New Update: आधार कार्ड को लेकर नया अपडेट आया है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ई-आधार मोबाइल ऐप लॉन्च करने की तैयारी कर रही है और यह आधार मोबाइल एप्लीकेशन (ई-आधार ऐप) कब लॉन्च होगा, इसकी जानकारी मिल रही है। UIDAI के सूत्रों के अनुसार, मोबाइल एप्लीकेशन को जल्द से जल्द बनाने के निर्देश केंद्र सरकार ने दिए हैं, ताकि साल 2025 के आखिर तक इसे लॉन्च कर दिया जाए।
यह भी पढ़ें: Aadhaar PVC Card: घर बैठे ऑर्डर होगा प्लास्टिक आधार कार्ड, जानें ऑनलाइन प्रोसेस और फीस
बता दें ई-आधार ऐप से लोग घर बैठे कुछ क्लिक्स करके अपने आधार कार्ड को अपडेट कर सकेंगे। लोग मोबाइल ऐप के जरिए ही अपने आधार कार्ड में अपनी निजी जानकारियों में आवश्यक बदलाव और अपडेट कर सकेंगे, जैसे बर्थ डेट, घर का पता, मोबाइल नंबर आदि। ई-आधार मोबाइल ऐप सिंगल डिजिटल इंटरफेस टेक्नोलॉजी के आधार पर डिजाइन की गई है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को फेस ID के साथ मिलाकर यूजर्स को सेफ और ऑनलाइन आधार सुविधा उपलब्ध कराने के लिए बनाई गई है।
बता दें कि UIDAI का मोबाइल ऐप बनाने का मकसद आधार कार्ड अपडेशन सर्विस को पेपरलेस बनाना है। डिजिटलाइजेशन को बढ़ावा देना है और लोगों की ई-संपर्क सेंटरों पर निर्भरता को कम करना है। आधार अपडेशन प्रोसेस को आसान बनाकर समय रहते आधार अपडेशन को सुनिश्चित करना है। आधार कार्ड की जानकारी लीक होने संबंधी जोखिमों को कम करना है।
यह भी पढ़ें: Free Aadhaar Update: अरे वाह! 1 साल तक आधार अपडेट मुफ्त, जानें कैसे बदलें घर का पता और Surname
नई जानकारी के अनुसार, नवंबर 2025 से आधार कार्ड यूजर्स को सिर्फ बायोमीट्रिक वेरिफिकेशन, फिंगरप्रिंट और आईरिस स्कैनिंग के लिए ही संपर्क सेंटर पर जाना पड़ेगा, बाकी अपडेशन के लिए उन्हें मोबाइल ऐप इस्तेमाल करनी होगी। UIDAI अपनी मोबाइल ऐप के जरिए ही बर्थ सर्टिफिकेट, पैन कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, राशन कार्ड और मनरेगा रिकॉर्ड को भी ऑनलाइन करने की योजना बना रहा है। बिजली बिल को भी इसमें शामिल किया जा सकता है।
बता दें कि ई-आधार आधार कार्ड का डिजिटल या ऑनलाइन वर्जन है, जिसे UIDAI की वेबसाइट से PDF फॉर्मेट में डाउनलोड करके फोन में सेव रखा जा सकता है। पासवर्ड होने के कारण ई-आधार तक कोई पहुंच नहीं सकता और इसक दुरुपयोग होने का खतरा भी नहीं होगा। ई-आधार को myaadhaar.uidai.gov.in वेबसाइट या mAadhaar ऐप से डाउनलोड कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Aadhaar Card: आधार कार्ड को मोबाइल नंबर से जोड़ना जरूरी, लिंक न करने के ये हैं 3 नुकसान; जानें प्रोसेस
hindi.news24online.com पर पढ़ें ताजा देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और हर खबर की अपडेट के लिए न्यूज 24 ऐप डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in