Feedback
इंटरनेट पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ईरान से जुड़े सीरियस सवाल का जवाब देने के बदले शो होस्ट से फ्लर्ट करते दिखाई दे रहे हैं.ट्रंप ने युद्ध में फंसे ईरानी नागरिकों की स्थिति के बारे में एक सवाल को टालने की कोशिश की और शो होस्ट से पहले हुए मुलाकात और उनकी तारीफ की बात करने लगे.
न्यूज शो में फोन पर एक लाइव बातचीत के दौरान, जब फॉक्स न्यूज की होस्ट डाना पेरिनो ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से ईरान से आ रही सूचनाओं की कमी पर चिंता जताई. उन्होंने पूछा कि क्या वहां के नागरिकों को पीने का पानी और भोजन जैसी बुनियादी चीजें मिल पा रही हैं. यह चिंताजनक है कि हम ईरान के किसी भी नागरिक से संपर्क नहीं कर पा रहे हैं. क्या उनके पास पीने का पानी है? क्या उनके पास अभी भोजन है? इस पर ट्रंप ने इस सवाल का जवाब देने के बदले परिनो की प्रशंसा शुरू कर दी.
Reporter: We have not been able to see or hear from any of the Iranian people. Do they have drinking water and food?
Trump: Do you remember when we had lunch years ago at Trump Tower? You have not changed. You may be even better looking. pic.twitter.com/xxA2Kvp50d
सीधे जवाब देने के बजाय, ट्रंप ने एक पुरानी मुलाकात का जिक्र करते हुए पेरिनो से कहा कि क्या आपको याद है जब हमने सालों पहले ट्रंप टॉवर में लंच किया था? आप बिलकुल नहीं बदली हैं, बल्कि और भी खूबसूरत हो गई हैं. इसके बाद उन्होंने कहा कि इस तरह की टिप्पणियां अब मेरे राजनीतिक करियर को खत्म कर सकती हैं. क्योंकि अब किसी महिला को खूबसूरत कहना मना है.
इस बातचीत से शो के पैनलिस्टों के चेहरे पर साफ मुस्कान और हल्की हंसी देखने को मिली. ट्रम्प ने अंततः इस विषय पर फिर से बात की, लेकिन उन्होंने ईरान में भोजन और पानी की उपलब्धता से संबंधित पेरिनो के सवालों का सीधा जवाब नहीं दिया. इसके बजाय उन्होंने अपनी सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे ईरानियों के सामने आने वाले जोखिमों के बारे में बात की.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू