आमलोगों की सहूलियत व सीमा प्रबंधन प्राथमिकता: एसएसबी – Hindustan

जयनगर,एसं। भारत-नेपाल सीमा पर सीमा प्रबंधन एवं आम लोगों के आवागमन को सुचारू बनाए रखने तथा सीमावर्ती समुदाय के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से एसएसबी द्वारा सीमा चौकी बेतौन्हा में तांगा चालकों के साथ मंगलवार को बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उप कमांडेंट हरि नारायण जाट व कमला कमांडर हिमाशु भूषण मोहती द्वारा की गई। बैठक में तांगा चालकों के नेता सचिव भूषण सिंह सहित कुल 42 तांगा चालक उपस्थित रहे। बैठक के दौरान तांगा चालकों द्वारा सीमा के बेतौन्हा बीओपी चेकपोस्ट पर नेपाल आने-जाने वाले आम यात्रियों एवं जयनगर से माड़र, नेपाल तक सवारी लेकर जाने वाले तांगा चालकों को कंप्यूटर पर सूची बनाने की प्रक्रिया में घंटों समय लगने के कारण हो रही भारी परेशानी बताया।
जिससे यात्रियों की संख्या कम होने से रोजी रोटी की की उत्पन्न समस्या पर ध्यानाकृष्ट किया गया। अधिकारी ने बताया कि तांगा चालकों द्वारा रखे गए प्रस्ताव एवं उनकी समस्या से उच्च मुख्यालय को अवगत कराया जाएगा।दोनों देश के राजी पर बॉर्डर खुलने का समय बन सकता है। अधिकारी ने बताया कि अतिरिक्त कंप्यूटर सिस्टम लगाए जाने की प्रक्रिया पहले से ही चल रही है। जैसे ही नए कंप्यूटर सिस्टम प्राप्त एवं उपलब्ध होते ही लगाये जाऐगे।उन्होंने कहा कि एसएसबी भारत-नेपाल सीमा पर राष्ट्रविरोधी, अवैध एवं अंतरराष्ट्रीय सीमा से संबंधित गतिविधियों की रोकथाम के लिए तैनात है। अतः सभी का सहयोग जरूरी है।.बैठक में भूषण सिंह, विकास यादव, मो. तस्लीम, शौकत, सुरेन्द्र राम, शकिल, श्रीचंद दास, साविर मोहम्मद, छोटू, रहमत, मुस्तफा, मिश्री यादव सहित दर्जनों तांगा चालक शामिल हुये।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News