अररिया, वरीय संवाददाता। हिंदी दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन के तत्वावधान में सोमवार की देर शाम समाहरणालय स्थित परमान सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पदाधिकारी, अररिया विनोद दूहन ने की। कार्यक्रम में जिले के साहित्यकार रमेश रमण, हरिश्चंद्र सिंह एवं अन्य सहित अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन अररिया एवं संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर हिंदी भाषा के महत्व, उसकी समृद्ध साहित्यिक एवं सांस्कृतिक विरासत तथा प्रशासनिक कार्यों में हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि हिंदी केवल संवाद का माध्यम ही नहीं, बल्कि देश की सामाजिक एवं सांस्कृतिक विविधता को जोड़ने वाली महत्वपूर्ण कड़ी है। हिंदी साहित्य ने समाज को दिशा देने तथा जनमानस में जागरूकता उत्पन्न करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है。
जिला पदाधिकारी विनोद दूहन ने हिंदी दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हिंदी हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और जन-जन से जुड़ी भाषा है। प्रशासनिक कार्यों में सरल, सहज एवं प्रभावी हिंदी के प्रयोग से आम लोगों तक सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी अधिक सुगमता से पहुंचाई जा सकती है। उन्होंने सभी से हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग को बढ़ावा देने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान साहित्यकारों ने हिंदी भाषा एवं साहित्य से जुड़े अपने विचार साझा किए। उपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने हिंदी के प्रयोग को बढ़ावा देने और इसके सम्मान एवं संवर्धन के लिए सामूहिक प्रतिबद्धता व्यक्त की। कार्यक्रम का समापन हिंदी भाषा के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं राजकीय कार्यों में इसके प्रभावी प्रयोग के संकल्प के साथ हुआ। कार्यक्रम का संचालन नरसिंह नाथ मंडल ने किया।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play