'आर्थिक संकट के मुहाने पर खड़ा है भारत', US में राहुल गांधी का वार, BJP का पलटवार – News24 Hindi

Edited By Vijay Jain
अमेरिका के दो दिवसीय दौरे पर गए लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कोलंबिया यूनिवर्सिटी में भारत की अर्थव्यवस्था और बेरोजगारी पर गंभीर चिंता जताई है. Credit AI
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने अमेरिका की कोलंबिया यूनिवर्सिटी में भारत के आर्थिक भविष्य, बेरोजगारी और शिक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर चिंता जताई है. न्यूयॉर्क में छात्रों और शिक्षकों के साथ एक शैक्षणिक संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लेते हुए राहुल गांधी ने कहा कि भारत एक बड़े आर्थिक संकट के मुहाने पर खड़ा है. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने साफ शब्दों में कहा, “सीधी बात यह है कि भारत एक आर्थिक आपदा के मुहाने पर खड़ा है. यही हकीकत है. कोई इसे नजरअंदाज कर सकता है, मीडिया भी इसे अनदेखा कर सकता है, लेकिन सच यही है कि भारत में बेरोजगारी की बहुत बड़ी समस्या है और देश की शिक्षा व्यवस्था भी गंभीर खामियों से जूझ रही है.”

“भारत आर्थिक आपदा के मुहाने पर खड़ा है” ◆ अमेरिका की कोलंबिया यूनिवर्सिटी में राहुल गांधी ने कहा @RahulGandhi | #RahulGandhi | Rahul Gandhi | Columbia University https://t.co/cMNbmkc8Pv
संवाद के दौरान मॉडरेटर लिडिया पोलग्रीन ने राहुल गांधी से भारत के युवाओं की स्थिति को लेकर सवाल पूछा था. इसके जवाब में कांग्रेस सांसद ने कहा कि देश के मध्यम वर्गीय परिवारों से आने वाले पढ़े-लिखे युवाओं का एक बड़ा वर्ग मौजूदा हालात से बेहद निराश है. उन्होंने कहा, “हम इस विषय का अध्ययन कर रहे हैं और इसे समझने की कोशिश कर रहे हैं. इसकी एक दिलचस्प वजह सामने आई है-असल में युवाओं को अपने लिए कोई भविष्य ही नजर नहीं आ रहा है.”
करियर और रोजगार के अवसरों को लेकर दो पीढ़ियों के बीच बढ़ती दूरी पर भी राहुल गांधी ने अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि आज के युवाओं और उनके माता-पिता के बीच करियर को लेकर सोच का अंतर लगातार बढ़ रहा है. नई पीढ़ी अब अपने माता-पिता के पुराने अनुभवों और उनकी सलाह पर सवाल उठा रही है. राहुल ने कहा कि खुद माता-पिता उन्हें यह बता रहे हैं कि उनके बच्चे उनसे कहते हैं कि पुराना तरीका अब काम नहीं करता, इसलिए वे अपने करियर का फैसला खुद लेना चाहते हैं.
राहुल गांधी ने जोर देकर कहा कि भविष्य के अवसरों की कमी, बेरोजगारी और शिक्षा व्यवस्था से जुड़ी इन चुनौतियों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता और इन पर तुरंत ध्यान देने की जरूरत है. बता दें कि राहुल गांधी अमेरिका के दो दिवसीय दौरे पर हैं और कोलंबिया यूनिवर्सिटी के कार्यक्रम के बाद आज उनका यूनिवर्सिटी ऑफ शिकागो जाने का भी कार्यक्रम है.
अमेरिका की कोलंबिया यूनिवर्सिटी में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा भारत की अर्थव्यवस्था को लेकर दिए गए बयान पर BJP ने तीखा पलटवार किया है. बीजेपी ने राहुल गांधी पर विदेशी धरती से भारत को बदनाम करने का गंभीर आरोप लगाया है. राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि वे ‘भारत-विरोधी दुष्प्रचार’ के नेता बन गए हैं. भंडारी ने कहा कि राहुल गांधी ऐसे समय में भारत को एक ‘आर्थिक आपदा’ बता रहे हैं और भारतीय लोकतंत्र के खिलाफ बोल रहे हैं, जब पूरी दुनिया मानती है कि भारत सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है और वैश्विक स्तर पर भारतीय लोकतंत्र का सम्मान किया जाता है.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।
Follow us :
B.A.G Convergence Limited Film
City, Sector 16A, Noida, Uttar
Pradesh 201301

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News