नेपाल के लिए यह साल बेहद उतार-चढ़ाव वाला रहा. बाढ़ की वजह से भयंकर तबाही हुई. भारत ने संकट की स्थिति में नेपाल की ओर मदद का हाथ बढ़ाया था. अब नेपाल प्रधानमंत्री बालेन शाह भारत दौरे पर आने के लिए तैयार हैं. उनका यह दौरान नेपाल के लिए कई मायनों में अहम साबित होगी. भारत-नेपाल के बीच रेल, सड़क और एयर कनेक्टिविटी समेत कई अहम मुद्दों पर बात होगी.
‘द काठमांडू पोस्ट’ की खबर के मुताबिक, पीएम बालेन शाह 22 और 23 नवंबर को भारत में रहेंगे. वे इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे. भारत-नेपाल की यह द्विपक्षीय मुलाकात काफी अहम होने वाली है. भारत की ओर से नेपाल को बड़ा तोहफा भी मिल सकता है. प्रधानमंत्री मोदी नेपाल को इकोनॉमिक पैकेज दे सकते हैं. हालांकि इसको लेकर अभी तक आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है.
भारत-नेपाल के बीच क्या-क्या होगी बात
नेपाल को बाढ़ और त्रासदी की वजह से भयंकर नुकसान हुआ था. भारत ने संकट के वक्त नेपाल की ओर मदद का हाथ बढ़ाया था. अब एक बार फिर से नेपाल को तोहफा मिल सकता है. दावा किया जा रहा है कि भारत उसे 19 हजार करोड़ का आर्थिक पैकेज दे सकता है. इसके साथ ही दोनों देशों के बीच बिजली, रेल, हवाई रास्ते और बाढ़ के बाद हुए नुकसान पर बात हो सकती है.
बालेन शाह को मिला था भारत आने का न्योता
5 मार्च को हुए संसदीय चुनावों के बाद, 27 मार्च को शाह ने नेपाल के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली थी, जिसके बाद भारत ने उन्हें नई दिल्ली आने का निमंत्रण दिया था. अब तक शाह केवल एक बार विदेश यात्रा पर गए हैं. सितंबर में वो संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र में भाग लेने के लिए न्यूयॉर्क गए थे.
यह भी पढ़ें : Nvidia जेनसन हुआंग को दोबारा मौका देगी या नहीं? चेयरमैन ने दिया जवाब
रत्नाकर पाण्डेय एक डायनामिक मीडिया प्रोफेशनल हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 10 साल से ज़्यादा का अनुभव है. वे खबरों को साफ, सटीक और असरदार तरीके से पेश करने में माहिर हैं. नेशनल और इंटरनेशनल मुद्दों के साथ-साथ उन्हें स्पोर्ट्स की गहरी समझ है. वे खेल से जुड़ी खबरें और एनालिसिस को आसान और दिलचस्प भाषा में लिखते हैं, जिससे पाठक सीधे जुड़ाव महसूस करते हैं.
मीडिया के अलावा रत्नाकर पाण्डेय एक सिंगर और म्यूजिक कंपोज़र भी हैं. शब्दों और संगीत दोनों पर उनकी अच्छी पकड़ है, जो उनकी सोच और क्रिएटिविटी को अलग पहचान देती है. यही वजह है कि उनकी लेखनी में जानकारी के साथ-साथ एक खास फ्लो और फील भी नजर आता है.
We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.