IPL 2027 ऑक्शन में कौन सी टीम खरीद सकती है कितने खिलाड़ी? रिटेंशन के बाद देखें सभी फ्रेंचाइजियों के खाली स्लॉट – News24 Hindi

Written By Ujjaval Palanpure
IPL रिटेंशन के बाद MI और DC के पास सबसे ज्यादा स्लॉट खाली हैं (Image: ANI)
IPL 2027 All Teams Remaining Slots: IPL के अगले सीजन के लिए सभी टीमों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं. 17 नवंबर को टीमों ने अपनी रिटेंशन लिस्ट जारी की और कई बड़े खिलाड़ियों को रिलीज किया. एमएस धोनी ने रिटायरमेंट ले लिया और वह चेन्नई सुपर किंग्स से रिलीज हो गए. इसके अलावा ट्रेविस हेड को SRH ने बाहर कर दिया, वहीं दिल्ली कैपिटल्स से मिचेल स्टार्क का पत्ता कट गया. टीमों ने कई खिलाड़ियों को रिलीज किया है.
रिटेंशन की प्रक्रिया समाप्त होने के बाद अब टीमें IPL 2027 ऑक्शन की प्लानिंग में जुट गई हैं. टीमों ने कई खिलाड़ी रिलीज किए हैं. हर टीम अपने स्क्वाड में अधिकतम 25 खिलाड़ी रख सकती है, जिनमें 8 विदेशी खिलाड़ियों के स्लॉट होते हैं. रिटेंशन के बाद हर कोई यह जानना चाहता है कि किस टीम में कितने स्लॉट हैं. बता दें कि रिटेंशन के बाद सभी टीमों को मिलाकर कुल 66 स्लॉट खाली हैं, जिनमें से 25 जगहें विदेशी खिलाड़ियों के लिए हैं. नीचे पूरी लिस्ट दी गई है:
ये भी पढ़ें:- IPL 2027: चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने कुल 11 खिलाड़ियों को किया रिलीज, बिना धोनी के खेलेगी सीएसके
दिल्ली कैपिटल्स: नीतीश राणा, अभिषेक पोरेल, पथुम निसंका, बेन डकेट, करुण नायर, साहिल पारेख, दुष्मंथा चमीरा, काइल जैमीसन, रेहान अहमद और मिचेल स्टार्क.
चेन्नई सुपर किंग्स: मैथ्यू शॉर्ट, मैट हेनरी, जैक फॉल्क्स, प्रशांत वीर, अमन खान, कुलदीप यादव, आकाश मधवाल, डियान फॉरेस्टर, मैकनील नोरोन्हा और एमएस धोनी.
कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे, आकाश दीप, ब्लेसिंग मुजरबानी, दक्ष कामरा, लविनिथ सिसौदिया, माथीशा पथिराना, मुस्तफिजुर रहमान, नवदीप सैनी, रचिन रवींद्र, राहुल त्रिपाठी, तेजस्वी सिंह और उमरान मलिक.
मुंबई इंडियंस: दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, केशव महाराज, अल्लाह गजनफर, थर्व अंकोलेकर, मोहम्मद इजहार, दानिश मालेवार, मयंक रावत और मयंक मार्कंडेय.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: जैकब बेथेल, रिचर्ड ग्लीसन, मंगेश यादव, सात्विक देसवाल और विहान मल्होत्रा.
सनराइजर्स हैदराबाद: ट्रेविस हेड, कामिंडु मेंडिस, जयदेव उनादकट, दिलशान मदुशंका, ओंकार तरमाले, अमित कुमार, शिवम मावी, गेराल्ड कोएत्जी और डेविड पैन.
राजस्थान रॉयल्स: एडम मिल्ने, कुलदीप सेन, रवि सिंह, क्वेना मफाका, तुषार देशपांडे, युद्धवीर सिंह, शिमरॉन हेटमायर और विग्नेश पुथुर.
लखनऊ सुपर जायंट्स: मैथ्यू ब्रीट्जके, एनरिक नॉर्किया, जॉर्ज लिंडे, वानिंदु हसरंगा, नमन तिवारी और अर्शिन कुलकर्णी.
गुजरात टाइटंस: इशांत शर्मा, मार्क वुड, कुलवंत खेजरोलिया, शाहरुख खान, कॉनर एस्टरहुइजन.
पंजाब किंग्स: लॉकी फर्ग्यूसन, मिच ओवेन, नेहल वढेरा, पायला अविनाश, प्रवीण दुबे और विशाल निषाद.
ये भी पढ़ें:- IPL 2027 ऑक्शन से पहले ही मजबूत नजर आ रही हैं ये 5 फ्रेंचाइजी, टीम में नहीं है बहुत ज्यादा कमियां
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।
Follow us :
B.A.G Convergence Limited Film
City, Sector 16A, Noida, Uttar
Pradesh 201301

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News