आसमान का ऐसा नजारा जिसे देखने के लिए तरसती हैं पीढ़ियां, 13 अप्रैल 2029 को आखिर अंतरिक्ष में क्या होगा – India.Com

आसमान में कभी-कभी ऐसे नजारे दिखाई देते हैं, जो लंबे समय तक लोगों को याद रहते हैं. 13 अप्रैल 2029 भी ऐसा ही एक खास दिन होने वाला है. इस दिन एक बड़ा एस्टेरॉयड यानी अंतरिक्ष की एक बड़ी चट्टान धरती के बेहद करीब से गुजरेगी. इस एस्टेरॉयड का नाम एपोफिस है. खास बात यह है कि इसे कई जगहों से लोग बिना किसी खास मशीन के भी देख पाएंगे. वैज्ञानिकों के मुताबिक एपोफिस धरती से करीब 31,600 किलोमीटर की दूरी से गुजरेगा. सुनने में यह दूरी काफी ज्यादा लग सकती है, लेकिन अंतरिक्ष के हिसाब से यह बहुत करीब मानी जाती है. यह दूरी धरती के चारों ओर चक्कर लगाने वाले कई उपग्रहों की दूरी से भी कम है.

ये भी जरूर पढ़ें- दुनिया की आखिरी ‘अनछुई’ जनजाति, क्यों सेंटिनलीज के रहस्य से आज भी अनजान है इंसान

जब एपोफिस आसमान में दिखाई देगा, तो यह किसी आग के गोले की तरह नहीं दिखेगा. यह एक चमकते हुए छोटे बिंदु की तरह नजर आएगा, जो धीरे-धीरे आसमान में आगे बढ़ता हुआ दिखाई देगा. लोग इसे कुछ समय तक चलते हुए देख सकेंगे, क्योंकि यह आम तारों की तरह एक जगह स्थिर नहीं रहेगा. इस खास घटना को लेकर दुनिया भर के वैज्ञानिक पहले से तैयारी कर रहे हैं. वैज्ञानिक जानने में जुटे हैं कि जब इतनी बड़ी चट्टान जब धरती के पास से गुजरती है तो उसमें क्या बदलाव आते हैं. वैज्ञानिक दूरबीन और दूसरी डिवाइस की मदद से एपोफिस पर नजर रखेंगे और उसकी जानकारी जुटाएंगे.

करीब दो दशक पहले जब एपोफिस की खोज हुई थी, तब कुछ समय के लिए वैज्ञानिकों को चिंता थी कि कहीं यह भविष्य में धरती से टकरा ना जाए. लेकिन बाद की रिसर्च और ज्यादा जानकारी मिलने के बाद साफ हो गया कि इससे धरती को कोई खतरा नहीं है. अब यह घटना डर की नहीं, बल्कि सीखने और देखने का मौका बन गई है. अनुमान है कि दुनिया की बड़ी आबादी वाले इलाकों में लोग इसे देख पाएंगे. हालांकि मौसम साफ होना और आसमान में कम रोशनी होना इसे देखने में मदद करेगा. 13 अप्रैल 2029 का यह दिन इसलिए खास होगा क्योंकि आम लोगों को अंतरिक्ष की एक ऐसी घटना देखने का मौका मिलेगा, जो शायद कई पीढ़ियों में एक बार ही देखने को मिले.

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें World Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
इकराम मूल रूप से उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखते हैं मगर जन्म देश की राजधानी दिल्ली में हुआ. शुरुआती शिक्षा स्थानीय स्कूल में हुई. इसी के साथ ज्ञान हासिल करने … और पढ़ें
Subscribe to Our Newsletter Today!
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
© 1998-2026 INDIADOTCOM DIGITAL PRIVATE LIMITED, ALL RIGHTS RESERVED

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News