Uncrewed Combat Air Vehicle CA-1 Europa: जर्मन डिफेंस स्टार्टअप Helsing ने अपने नए Uncrewed Combat Air Vehicle CA-1 Europa के मॉडल को पेश कर दिया है. यह ड्रोन अमेरिकी और ऑस्ट्रेलियाई MQ-28 Ghost Bat जैसा दिखता है. 2027 में इसके पहली उड़ान भरने की योजना बनाई गई है.
Uncrewed Combat Air Vehicle CA-1 Europa: Helsing कंपनी का ऐसा कहना है कि CA-1 Europa में एडवांस्ड AI तकनीक लगी होगी. यह अकेले झुंड में या फिर फाइटर जेट्स के साथ मिलकर मिशन को पूरा करने में सक्षम होगा. कंपनी का लक्ष्य है कि यह ड्रोन 2031 से पहले ऑपरेशनल सर्विस में लाया जा सके.
कैसा है CA-1 Europa?
हेल्सिंग कंपनी ने जर्मनी के बवेरिया में अपने कारखाने में इसके पूरे मॉडल दिखाया है. इसका डिजाइन MQ-28 घोस्ट बैट जैसा है इसमें जिसमें तिरछी बॉडी, V-आकार की पूंछ, किनारे से हवा लेने वाले छेद और दांतेदार पंख भी लगाए गए हैं. यह लगभग 36 फीट लंबा होगा और इसका वजन लगभग 4000 किलो होगा. बता दें कि इसमें अंदर हथियार रखने की जगह होगी हालांकि इसमें कितने और कैसे हथियार रखे जाएंगे इस बात को अभी तक नहीं बताया गया है.
AI और नई तकनीक का इस्तेमाल
Helsing कंपनी 2021 में बनी थी और यह अपनी AI सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी के लिए जानी जाती है. इसकी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल यूक्रेन में भी छोटे ड्रोन के लिए भी हो चुका है. अब कंपनी का दावा है कि CA-1 Europa पूरी तरह autonomous मिशन कर सकेगा. यह अकेले ही दूसरे ड्रोन के साथ या फिर F-35 और Eurofighter जैसे लड़ाकू विमानों के साथ किसी भी युद्धों में काम करने में सक्षम होगा.
टाइमलाइन और प्लान
इस प्रोजेक्ट की पहली उड़ान 2027 में तय हुई है. बता दें कि यह 2031 से पहले यह काम करना शुरू कर देगा. कंपनी इस पर सैकड़ों मिलियन यूरो का बड़ा निवेश करेगी और इसे यूरोप की दूसरी कंपनियों के साथ मिलकर आगे बढ़ाने का काम करेगी.
यह भी पढ़ें: 5 लाख साल पहले ही आ गए थे ‘बड़े दिमाग’ वाले इंसान, Homo longi ने दिखाया आईना; सबसे बड़ा ‘झूठ’ बेनकाब!
Zee Hindustan News App: देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें ज़ी हिंदुस्तान न्यूज़ ऐप.
डिजिटल पत्रकार और साइंस के जानकार हैं, ट्रैवल सेगमेंट में काम करने का 6 महीने से ज्यादा एक्सपीरियंस है. विज्ञान और ट्रैवल की बारीक खबरों का अपडेट देते हैं. …और पढ़ें
By accepting cookies, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.